Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro Line 3 : क्या होगा किराया और आरे से बीकेसी पहुंचने में कितना लगेगा समय?

Mumbai Metro Line 3 : क्या होगा किराया और आरे से बीकेसी पहुंचने में कितना लगेगा समय?

मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो - मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन 4 अक्तूबर को होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मुंबई दौरे के दौरान आरे (Aarey) से बीकेसी (BKC) के बीच मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन करेंगे। मुंबई मेट्रो लाइन 3 को एक्वा लाइन मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आरे से बीकेसी के बीच 10 मेट्रो स्टेशनों के बीच की दूरी को तय करने में यात्रियों को कितना समय लगेगा?

क्या सड़क मार्ग की तुलना में आरे-बीकेसी मेट्रो से आवाजाही करना ज्यादा आसान होगा अथवा दोनों में एक समान समय ही लगने वाला है? मेट्रो का यह सफर यात्रियों को कितना महंगा पड़ेगा या फिर मेट्रो लाइन 3 का सफर यात्रियों के पॉकेट पर बिना ज्यादा बोझ डाले ही उनकी यात्रा को सुखद बना देगा?

mumbai airport terminal 1 metro station

चलिए जान लेते हैं :

क्या बताया अधिकारियों ने!

NBT की एक रिपोर्ट में मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) के एमडी अश्विनी भिडे के हवाले से कहा गया है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही मुंबई मेट्रो लाइन 3 के आरे से बीकेसी के बीच यात्री सेवाओं को शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आरे से बीकेसी के बीच की मेट्रो सेवा मुंबई मेट्रो लाइन 3 का पहला फेज होगा। इस फेज पर यात्रा को पूरा करना मात्र 22 मिनट में ही संभव हो सकेगा।

यानी आरे से बीकेसी के बीच का सफर मेट्रो से तय करने में यात्रियों को महज 22 मिनट का समय लगेगा, जबकि वर्तमान में यह दूरी तय करने में (सड़क मार्ग से) लगभग 1 घंटा और कई बार 1 घंटा से भी ज्यादा का समय लग जाता है। पर क्या यह सफर किफायती होगा या...?

new metro station mumbai metro line 3

कितना हो सकता है किराया?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरे से बीकेसी के बीच जिन 10 मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जाएगा, उनका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मेट्रो लाइन 3 के फेज 1 में 10 स्टेशनों के बीच मेट्रो 12.44 किमी की दूरी को तय करेगी। हर रोज सुबह 6.30 बजे से रात को 10.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने के बाद आरे से बीकेसी के बीच का सफर तय करने के लिए यात्रियों को ₹10 से ₹50 तक का किराया चुकाना पड़ सकता है। बताया जाता है कि फेज 1 के शुरू होने के बाद मेट्रो लाइन 3 पर हर 6.30 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध होगी लेकिन जब इस मेट्रो लाइन का पूरी तरह से संचालन शुरू हो जाएगा तब 6.30 के बजाए 3.30 मिनट में ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।

mumbai metro line 3

बता दें, मुंबई मेट्रो लाइन 3 के सम्पूर्ण कॉरिडोर में यात्री सेवाओं के शुरू करने का लक्ष्य मार्च 2025 का रखा गया है। मेट्रो लाइन 3 महानगर के कई महत्वपूर्ण परिसरों के पास से होकर गुजरने वाली है। मीडिया से बात करते हुए भिडे ने उम्मीद जतायी की पूरी लाइन के शुरू होने पर सड़कों से करीब 6.30 लाख वाहनों के कम होने की उम्मीद है। सिर्फ इस रूट पर आवाजाही करने वाले ही नहीं बल्कि मेट्रो लाइन 1 और मेट्रो लाइन 7 से जुड़ने की वजह से दूसरे रूट्स पर सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी ज्यादा सुविधा होगी।

मेट्रो लाइन 3 से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलकर किसी भी तरह की समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही मेट्रो स्टेशन के पास ही BEST बस और ऑटो-टैक्सी स्टैंड तैयार करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। अश्विनी भिडे का कहना है कि हर स्टेशन पर बस सेवाएं उपलब्ध करने के लिए BEST बसों के साथ चर्चाएं की जा रही हैं।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+