Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शुरू होने वाला है Mumbai Metro Line 3, जाने कौन से स्टेशन के पास होगी कौन सी घूमने की जगह?

शुरू होने वाला है Mumbai Metro Line 3, जाने कौन से स्टेशन के पास होगी कौन सी घूमने की जगह?

5 अक्तूबर को मुंबई मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने की संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन मेट्रो) के फेज 1 का उद्घाटन करने के साथ-साथ ठाणे इंटिग्रल रिंग मेट्रो रेल का शिलान्यास समेत कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी 5 अक्तूबर को कर सकते हैं। मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज में आरे कॉलोनी से बीकेसी के बीच 10 स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा को शुरू किया जाना निर्धारित किया गया है।

कौन-कौन से 10 स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा को शुरू किया जाएगा, इनका किराया क्या होगा और मुंबई मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने के बाद इन मेट्रो स्टेशनों के आसपास कौन सी जगहों पर घूमने जाना सबसे आसान हो जाएगा?

mumbai metro line 3

मिल गया है सेफ्टी क्लियरेंस

Hindustan Times की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई की पहली और महाराष्ट्र की दूसरी भूमिगत मेट्रो रेल कॉरिडोर, मेट्रो लाइन 3 आरे जेवीएलआर से बीकेसी के बीच चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले गुरुवार को ही मेट्रो रेल सेफ्टी के चीफ कमिश्नर से इस मेट्रो लाइन स्ट्रेच के लिए आखिरी दौर का क्लियरेंस भी दे दिया है। बताया जाता है कि शनिवार को इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने के साथ पीएम मोदी 12.44 किमी लंबे इस स्ट्रेच के सभी 10 स्टेशनों की यात्रा भी करेंगे।

पहले फेज में कौन-कौन से स्टेशन खुल रहे हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स में अब तक किये जा रहे दावों के मुताबिक मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज का उद्घाटन 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और 6 अक्तूबर से आम लोगों के लिए मेट्रो सेवाओं को शुरू कर दिया जा सकता है। मेट्रो लाइन 3 में कुल स्टेशनों की संख्या 27 होगी लेकिन पहले फेज में 12.2 किमी के रूट में मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जाएगा जिसमें कुल 10 स्टेशन होंगे।

सुबह 6.30 बजे पहली मेट्रो खुलेगी और आखिरी मेट्रो रात को 10.30 बजे खुलेगी। सप्ताहांत पर पहली मेट्रो सुबह 8.30 बजे खुलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह में पीक आवर के दौरान मेट्रो हर 6 मिनट 40 सेकंड पर उपलब्ध होगी। वहीं दिन के बाकी समय में 7.30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। हर दिन 96 ट्रिप का संचालन किया जाएगा।

mumbai metro line 3 inauguration date

एक्वा लाइन फेज 1 के 10 स्टेशनों की सूची :

  • सीप्ज
  • एमआईडीसी अंधेरी
  • मरोल नाका
  • सीएसएमआईए टी2
  • सहर रोड
  • सीएसएमआईए टी1
  • सांताक्रुज
  • बांद्रा कॉलोनी
  • बीकेसी

क्या होगा किराया

  • मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आरे कॉलोनी से बीकेसी रूट पर न्यूनतम किराया ₹10 होगा।
  • आरे जेवीएलआर से मरोल नाका तक जाने वाले यात्रियों को ₹20 किराया देना पड़ेगा।
  • एयरपोर्ट टी1 से आरे जेवीएलआर तक का किराया ₹30 होगा।
  • बांद्रा कॉलोनी से आरे जेवीएलआर तक का किराया ₹40 होगा।
mumbai metro line 3 safety clearance

एक्वा लाइन मेट्रो के फेज 1 के आसपास स्टेशनवार घूमने की जगहें :

1. आरे डिपो : संजय गांधी नेशनल पार्क, कन्हेरी गुफाएं, बटरफ्लाई गार्डन, गांधी तेक्दी।
2. सांताक्रुज : शॉपिंग की बेस्ट जगह। लंच हो या ब्रंच यहां आपको कई अलग-अलग तरह के रेस्तरां के विकल्प मिल जाएंगे जो रविवार की शाम को खुशनुमा बना देंगे।
3. बीकेसी : जियो वर्ल्ड, फाउंटेन ऑफ जॉय।
4. मरोल नाका : महाकाली गुफाएं, पवई झील, छत्रपति शिवाजी स्मारक, गिलबर्ट हिल।
5. बांद्रा कॉलोनी : माउंट मेरी चर्च।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+