Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro : पूरा होने वाला है मुंबई मेट्रो का लाइन 6, कब खुलेगा और कौन से इलाकों से गुजरेगा?

Mumbai Metro : पूरा होने वाला है मुंबई मेट्रो का लाइन 6, कब खुलेगा और कौन से इलाकों से गुजरेगा?

मुंबई में लोकल ट्रेनों के बाद अब मेट्रो रेलवे इस शहर की लाइफ लाइन बनती जा रही है। मुंबईकरों के लिए जल्द खुलने वाली है एक और मेट्रो लाइन। ऐसा हम नहीं बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मुंबई का मेट्रो लाइन 6, जिसे पिंक लाइन मेट्रो (Mumbai Pink Line Metro) भी कहा जाता है, का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि कब तक पूरा होगा मेट्रो लाइन 6 का काम और मुंबई के कौन-कौन से इलाकों से होकर गुजरने वाली है मेट्रो लाइन 6?

mumbai metro line 6

चलिए आपको इन सारी बातों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं -

शहर के पूर्व-पश्चिम हिस्सों को जोड़ेगा

मुंबई मेट्रो का लाइन 6 लोखंडवाला से विक्रोली तक जाएगी। इस मेट्रो लाइन की कुल लंबाई करीब 15.18 किमी होगी, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है। Prop News Times की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मेट्रो लाइन मुंबई शहर के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ देगी।

एक बार यह मेट्रो लाइन शुरू हो गयी तो अधिकारियों को उम्मीद है कि साल 2031 तक इस मेट्रो लाइन से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 7.69 लाख तक पहुंच जाएगी। इस मेट्रो लाइन का डिपो कंजुरमार्ग में करीब 15.02 हेक्टेयर के क्षेत्र में बनाया जा रहा है।

क्या होगा रूट और कौन से इलाकों से होकर गुजरेगी?

मुंबई मेट्रो का पिंक लाइन या मेट्रो लाइन 6 मायानगरी मुंबई के स्वामी समर्थ नगर (लोखंडवाला) से JVLR-सीप्ज़-पवई-विक्रोली तक जाएगी। कहा जा सकता है कि यह मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रों को भी जोड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट में इस मेट्रो लाइन पर 13 स्टेशन बनाने के बारे में बताया गया है। यह मेट्रो लाइन जिन इलाकों से होकर गुजरेगी उनमें शामिल होंगे -

  • स्वामी समर्थ नगर (लोखंडवाला)
  • आदर्श नगर
  • जोगेश्वरी (W)
  • JVLR
  • श्याम नगर
  • महाकाली केव्स
  • सीप्ज़ वीलेज
  • साकी विहार रोड
  • रामबाग
  • पवई झील
  • आईआईटी पवई
  • कंजुर्मार्ग (W)
  • विक्रोली

मुंबई मेट्रो लाइन 6 का इन स्टेशनों पर इंटरचेंज होगा -

  • आदर्श नगर स्टेशन पर यलो लाइन 2
  • सीप्ज़ स्टेशन पर एक्वा लाइन 3
  • कंजुर्मार्ग (W) स्टेशन पर ग्रीन लाइन 4
  • जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड स्टेशन पर रेड लाइन 7
  • जोगेश्वरी में मुंबई उपनगरीय रेलवे का पश्चिमी लाइन
  • कंजुर्मार्ग में मुंबई उपनगरीय रेलवे का मध्य लाइन

बताया जाता है कि मुंबई मेट्रो लाइन 6 पूरी तरह से एक एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर होगी, जो लिंक रोड पर इनफिनिटी मॉल जंक्शन के पास लाइन 2A को लगभग 20 मीटर (66 फीट) की ऊंचाई पर पार करेगा। यह मेट्रो लाइन जोगेश्वर में रेलवे लाइन के ऊपर से भी गुजरेगी। इसके अलावा पवई झील के पास से होते हुए विक्रोली स्टेशन पर जाकर खत्म होगी।

कब तक शुरू होने की है उम्मीद?

मीडिया रिपोर्ट्स में अभी तक मुंबई मेट्रो लाइन 6 (पिंक लाइन) के शुरू होने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं दी गयी है लेकिन बताया गया है कि इस साल की तीसरी तिमाही तक इस मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद संभावना है कि साल 2025 के अंत तक मेट्रो लाइन 6 पर यात्री सेवाओं की शुरुआत कर दी जाए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मुंबई मेट्रो का लाइन 6 देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन होने वाली है।

बताया जाता है कि मुंबई मेट्रो लाइन 16 के स्तंभों की ऊंचाई 16 मीटर है, लेकिन कुछ जगहों पर यह मेट्रो लाइन 30 मीटर की ऊंचाई से होकर गुजरती है। वहीं मेट्रो लाइन 6 का सबसे ऊंचा खंभा कंजुर्मार्ग के गांधी नगर क्षेत्र में मौजूद है, जिसकी ऊंचाई 38 मीटर बतायी जाती है। इसलिए दावा किया जा रहा है कि मेट्रो का यह खंभा ही देश का सबसे ऊंचा मेट्रो स्तंभ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस्ट-वेस्ट रोड कॉरिडोर जैसे जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड (JVLR), वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और एसवी रोड आदि में ट्रैफिक से बचने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उम्मीद की जा रही है कि पिक आवर के दौरान इस मेट्रो लाइन से होकर लगभग 29,658 यात्री अपने-अपने गंतव्यों की तरफ यात्रा करेंगे। गौरतलब है कि इस मेट्रो लाइन का निर्माण लगभग ₹6716 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

More News

Read more about: mumbai metro travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+