Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई मेट्रो में अब मिलेगी छोटी दूरी की मेट्रो सेवा, कौन सी लाइन पर और कौन से स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो?

मुंबई मेट्रो में अब मिलेगी छोटी दूरी की मेट्रो सेवा, कौन सी लाइन पर और कौन से स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो?

मुंबई में मेट्रो सेवाओं के शुरू होने के बाद अब यह धीरे-धीरे मायानगरी की लाइफलाइन बनती जा रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई मेट्रो प्रबंधन की ओर से लगातार कई तरह के कदम भी उठाएं जा रहे हैं। इसी क्रम में अब मुंबई मेट्रो में शटल सेवा को शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस नई पहल में कम दूरी के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी, ताकि यात्रियों को पीक आवर के दौरान मेट्रो के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

मुंबई की कौन सी मेट्रो लाइन पर शुरू होने वाली है छोटी दूरी की शटल सेवा? कौन से स्टेशनों के बीच मिलेगी छोटी दूरी की मेट्रो?

mumbai metro line 1

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो वन प्रा. लि. (MMOPL) ने नई शटल सेवाओं को शुरू करने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि अंधेरी और घाटकोपर के बीच छोटी दूरी की मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी जो वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर कॉरिडोर के व्यस्त लाइन पर मौजूद है। जानकारी के अनुसार पिछले 6 मार्च को MMOPL ने वर्सोवा से अंधेरी और घाटकोपर के बीच शटल मेट्रो सेवा का सफलतापूर्वक ट्रायल रन किया गया।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए MMOPL के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अंधेरी-घाटकोपर स्ट्रेच के बीच पीक आवर के दौरान मेट्रो सेवाओं के बीच के अंतराल को घटाने के लिए नई ट्रेन सेवाओं का टेस्ट किया है। इसका परिणाम काफी सकारात्मक निकला है और हम भविष्य में इस मेट्रो सेवा को शुरू करने के लिए इस पर बारीकी से नजर भी रख रहे हैं।

बता दें, मेट्रो लाइन 1 से यात्रा करने वाले लगभग 60,000 यात्रियों में से मात्र 7500 यात्री ऐसे होते हैं, जो आजाद नगर, डीएन नगर और वर्सोवा के बीच सफर करते हैं। जबकि बाकी के 87.5% यानी लगभग 52,500 यात्री अंधेरी से घाटकोपर के बीच आते-जाते हैं।

नई प्रस्तावित शटल मेट्रो सेवा के कारण उम्मीद की जा रही है कि पीक आवर के दौरान मेट्रो 1 लाइन से लगभग 5000 अतिरिक्त यात्री यात्रा करेंगे। इससे इन दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं के बीच का अंतराल भी कम होगा, जो वर्तमान के 220 सेकंड से घटकर 205 सेकंड का हो सकता है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस रूट से होकर रोज यात्रा करने वाले यात्रियों ने भी मेट्रो के इस पहल का स्वागत किया है। कुछ मेट्रो यात्रियों का कहना है कि पीक आवर के दौरान भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि मेट्रो में चढ़ पाना ही मुश्किल हो जाता है। अगर मेट्रो की शटल सेवा को शुरू किया जाएगा तो रोजमर्रा के यात्रियों के लिए बड़ी राहत होगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में मेट्रो 1 लाइन पर सप्ताह के दिनों में करीब 430 मेट्रो सेवाएं मिलती है। दिन की पहली मेट्रो वर्सोवा और घाटकोपर दोनों टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 5.30 बजे खुलती है। वहीं दिन की आखिरी मेट्रो रात को 11.25 बजे वर्सोवा और रात 11.50 बजे घाटकोपर से खुलती है। मुंबई मेट्रो की लाइन 1 एकमात्र ऐसी मेट्रो लाइन है जो पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के आधार पर संचालित होती है।

हालांकि मेट्रो की शटल सेवा कब से शुरू होगी इस बारे में अभी तक मेट्रो प्रबंधन की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन उम्मीद जतायी गयी है कि शटल सेवाओं के शुरू होने के बाद मुंबईकरों को पहले के मुकाबले तेज और बेहतर मेट्रो सेवाओं का अनुभव मिलेगा।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+