Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पूरी तरह खुलने से पहले ही MSRDC ने बढ़ाया टोल, कितना?

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पूरी तरह खुलने से पहले ही MSRDC ने बढ़ाया टोल, कितना?

मुंबई को नागपुर से जोड़ने वाला 701 किमी लंबा समृद्धि महामार्ग का निर्माण अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस एक्सप्रेसवे का मात्र 76 किमी हिस्सा ही अब खुलना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि समृद्धि महामार्ग के अंतिम चरण का निर्माण कार्य तो पूरा हो चुका है, बस इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन होना ही बाकी है।

लेकिन आधिकारिक रूप से पूरी तरह से खुलने से पहले ही हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (Expressway) पर टोल टैक्स बढ़ाने की घोषणा कर दी गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास प्राधिकरण (MSRDC) के हवाले से बताया गया है कि 1 अप्रैल से ही महामार्ग पर नया टोल लागू कर दिया जाएगा।

mumbai-nagpur-expressway

कितना बढ़ेगा टोल?

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार समृद्धि महामार्ग पर अब गाड़ियां चलाना पहले के मुकाबले करीब 20% तक महंगा साबित होने वाला है। बताया जाता है कि परिवर्तित प्रति किमी टोल चार्ट को जारी कर दिया गया है जिसके आधार पर ही यह बताया जा रहा है कि हल्के, मध्यम और भारी वाहनों के साथ-साथ अब समृद्धि महामार्ग से होकर आवाजाही करने वाले मालवाही वाहनों को भी पहले की तुलना में प्रति किलोमीटर ज्यादा टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी हम आगे दे रहे हैं -

वाहन का प्रकार नया टोल शुल्क पुराना टोल शुल्क
हल्के वाहन ₹2.06 ₹1.73
हल्के कमर्शियल वाहन ₹3.32 ₹2.79
भारी वाहन (2 एक्सल) ₹6.97 ₹5.85
भारी वाहन (3 एक्सल) ₹7.60 ₹6.38
भारी निर्माण मशीन ₹10.93 ₹9.18
ओवरसाइज वाहन (7 या ज्यादा एक्सल) ₹13.30 ₹11.17

कब खुलेगा बाकी बचा हिस्सा?

मीडिया से बात करते हुए MSRDC के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि समृद्धि महामार्ग पर टोल शुल्क बढ़ाने का निर्धारित सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महामार्ग का मुंबई की तरफ जाने वाला 76 किमी हिस्सा बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे आम नागरिकों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जाएगा।

samruddhi mahamarg

बता दें, समृद्धि महामार्ग के निर्माण की घोषणा नवंबर 2015 में की गयी थी। यह एक ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे है, जिसका निर्माण फरवरी 2019 में शुरू हुआ। एक्सप्रेसवे का निर्माण 16 हिस्सों में बांटकर किया गया। 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समृद्धि महामार्ग का नागपुर से शिरडी के बीच का करीब 520 किमी लंबे हिस्से का उद्घाटन किया था।

बाद में महाराष्ट्र के तत्कालिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मई 2023 में शिरडी से भर्वीर तक महामार्ग का 105 किमी लंबे हिस्से का उद्घाटन किया था। इसके बाद भर्वीर से ईगतपुरी तक 25 किमी लंबा हिस्सा मार्च 2024 में खोल दिया गया। अब 701 किमी लंबे समृद्धि महामार्ग का केवल 76 किमी लंबा हिस्सा ही बचा हुआ है, जिसके खुलने के साथ ही यह महामार्ग पूरी तरह से खुल जाएगा।

समृद्धि महामार्ग निर्माणाधीन मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे से जुड़ता है, जो एक तरफ जवाहर लाल नेहरु पोर्ट और दूसरी तरफ गुजरात को जोड़ता है। MSRDC के अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि फिलहाल के लिए मुंबई-नासिक हाईवे और समृद्धि महामार्ग पर वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था की गयी है।

FAQs
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का नाम और रूट क्या है?

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का नाम समृद्धि महामार्ग है, जो 701 किमी लंबा है। 6 लेन का यह एक्सप्रेसवे नागपुर-वर्धा-अमरावती-वाशिम-बुलढाणा-जालना-औरंगाबाद-नासिक-अहमदनगर-ठाणे होकर मुंबई तक जाता है।

समृद्धि महामार्ग पर गाड़ियों की गति सीमा क्या है?

समृद्धि महामार्ग पर गाड़ियां 150 किमी की तेज रफ्तार के साथ फर्राटे भर सकती है। लेकिन महामार्ग का जो हिस्सा पहाड़ी इलाकों से गुजरता है वहां रफ्तार को 120 किमी प्रतिघंटा रखना होगा।

समृद्धि महामार्ग की कुल लंबाई कितनी है?

समृद्धि महामार्ग जो मुंबई को नागपुर से जोड़ता है, की कुल लंबाई 701 किमी है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: mumbai nagpur traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+