Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro : कौन सी मेट्रो लाइन पर उपलब्ध है यात्री सेवाएं? जाने स्टेशनों के नाम से लेकर मेट्रो की टाइमिंग!

Mumbai Metro : कौन सी मेट्रो लाइन पर उपलब्ध है यात्री सेवाएं? जाने स्टेशनों के नाम से लेकर मेट्रो की टाइमिंग!

पिछले दिनों बड़े ही धूमधाम से मुंबई के मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उद्घाटन के एक दिन बाद ही इस लाइन को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। अब तक आपके कई जगहों पर मुंबई मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन मेट्रो भी कहा जाता है, के स्टेशनों के नाम से लेकर किराए के बारे में तो जरूर पढ़ा होगा लेकिन मुंबई की बाकी मेट्रो लाइन को लेकर अभी भी कनफ्यूज हैं?

मुंबई के कौन से इलाके में जाने के लिए मेट्रो सेवा वर्तमान में उपलब्ध है, कहां जाने के लिए कौन से स्टेशन पर उतरना पड़ेगा या मुंबई के इतने सारे निर्माणाधीन मेट्रो लाइन्स में से कौन-कौन सी मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाएं उपलब्ध हैं इसकी जानकारी नहीं है?

mumbai metro line service available

तो चलिए आज हम आपको उन सभी मेट्रो लाइन के बारे में बता देते हैं, जहां वर्तमान में यानी अक्तूबर 2024 को मेट्रो सेवाएं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं। बता दें, वर्तमान में मुंबई के 3 मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें से एक मेट्रो लाइन के फेज 1 को शुरू किया गया है और बाकी का कॉरिडोर अगले साल तक शुरू होने की संभावना है। वहीं मुंबई में ऐसे कई मेट्रो लाइन अथवा कॉरिडोर अभी भी हैं, जो इस समय निर्माणाधीन हैं।

जाने मुंबई मेट्रो के चालू लाइन और उनके स्टेशनों के नाम :-

मेट्रो लाइन 1

मुंबई मेट्रो का यह लाइन पूरी तरह से एक एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो वर्सोवा, अंधेरी और घाटकोपर को जोड़ता है। इस मेट्रो लाइन की सबसे बड़ी खासियत है कि इस लाइन पर दो स्टेशन ऐसे हैं जो पश्चिम रेलवे और सेंट्रल रेलवे को जोड़ने का काम करते हैं। डीएन नगर स्टेशन जो अंधेरी स्टेशन से सटा है पश्चिमी रेलवे को जोड़ता है और घाटकोपर स्टेशन सेंट्रल रेलवे के लिए इंटरचेंज का काम करता है।

इस मेट्रो लाइन पर स्टेशन के टिकट काउंटर और मुंबई मेट्रो के ऐप के अलावा ह्वाट्स ऐप पर भी टिकट खरीदने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आपको ह्वाट्स ऐप के चैट बोट नंबर 96700 08889 पर 'Hi' लिखकर भेजना होगा। इसके बाद ऑटोमेटिक चैट बोट और ऑनलाइन पेमेंट की मदद से आप अपने गंतव्य स्टेशन का टिकट आसानी से खरीद सकेंगे।

स्टेशनों के नाम -

  • वर्सोवा
  • डीएन नगर
  • आजाद नगर
  • अंधेरी
  • वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे
  • चकला
  • एयरपोर्ट रोड
  • मरोल नाका
  • साकीनाका
  • असल्फा रोड
  • जागृति नगर
  • घाटकोपर

मेट्रो की Timing : सुबह 5.30 बजे से रात 11.25 बजे तक।

मेट्रो लाइन 2A

मुंबई का यह मेट्रो लाइन भी पूरी तरह से एलिवेटेड कॉरिडोर ही है। दहीसर से डीएन नगर को जोड़ने वाला इस मेट्रो लाइन में कुल 17 स्टेशन हैं। इस मेट्रो लाइन की मदद से मुंबई के सबसे व्यस्त रूट में से एक दहीसर (प.) से डीएन नगर के बीच न्यू लिंक रोड पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इस मेट्रो लाइन पर टिकट खरीदने के लिए आप स्टेशन के टिकट काउंटर के अलावा मेट्रो 1 ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप ह्वाट्स ऐप चैट बोट की मदद से मेट्रो का टिकट खरीदना चाहते हैं तो इस मेट्रो लाइन के लिए आपको ह्वाट्स ऐप चैट बोट नंबर 86526 35500 पर 'Hi' लिखकर भेजना होगा अथवा स्टेशन पर लगे QR कोड को स्कैन कर चैट बोट को शुरू करना होगा। इसके आगे का रास्ता बड़ा आसान है। चैट बोट पर आपसे गंतव्य स्टेशन का विवरण पूछा जाएगा जिसके बाद पेमेंट करने के कई विकल्प भी दिये जाएंगे। ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर आप टिकट खरीद सकते हैं।

स्टेशनों के नाम -

  • दहीसर (पूर्व)
  • आनंद नगर
  • कंदरपाड़ा
  • मंडपेश्वर - IC कॉलोनी
  • एकसर
  • बोरिवली (वेस्ट)
  • पहाड़ी एकसर
  • कांदीवली (वेस्ट)
  • दहाणुकरवाडी
  • वल्नाई
  • मलाड (वेस्ट)
  • लोवर मलाड
  • पहाड़ी गोरेगांव
  • गोरेगांव (वेस्ट)
  • ओशिवारा
  • लोवर ओशिवारा
  • अंधेरी (वेस्ट)

मेट्रो की Timing : सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक।

mumbai metro line 3 aqua line

मेट्रो लाइन 3

हाल ही में मुंबई मेट्रो लाइन 3 के फेज 1 का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। फेज 1 की लंबाई 12.69 किमी है जो आरे कॉलोनी से बीकेसी के बीच चल रही है। हालांकि मेट्रो लाइन 3 की कुल लंबाई 33.5 किमी है जो कोलाबा-सीप्ज़-आरे कॉलोनी के बीच चलेगी। इस मेट्रो लाइन पर टिकट खरीदने के लिए आप स्टेशनों पर मौजूद टिकट काउंटर के अलावा मुंबई मेट्रो - 3 ऐप की मदद से भी टिकट खरीद सकते हैं।

इस मेट्रो लाइन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के दोनों टर्मिनल को एक-दूसरे से जोड़ता है। यह मेट्रो लाइन पूरी तरह से भूमिगत है और मुंबई का पहला भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर है।

स्टेशनों के नाम -

  • बीकेसी
  • बांद्रा कॉलोनी
  • सांताक्रुज
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 1
  • सरह रोड
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2
  • मरोल नाका
  • अंधेरी
  • सीप्ज़
  • आरे कॉलोनी जेवीएलआर

मेट्रो की Timing : सप्ताह के सामान्य दिनों (सोमवार से शनिवार तक) में सुबह 6.30 से रात 10.30 बजे तक। सप्ताहांत (रविवार) को सुबह 8.30 से रात 10.30 बजे तक।

ध्यान दें, मुंबई मेट्रो लाइन 3 के टिकट काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट अभी स्वीकार नहीं किया जाता है। इसलिए यहां टिकट खरीदते समय अपने पास पर्याप्त नगद जरूर रखें। भूमिगत मेट्रो लाइन होने की वजह से संभव है कि इस मेट्रो लाइन पर आप मेट्रो ऐप पर इस्तेमाल भी अच्छी तरह से न कर पाएं। इसलिए समझदारी इसी में है कि मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने से पहले ही टिकट काउंटर से अपना टिकट खरीदकर तभी आगे बढ़े।

इसके अलावा मुंबई के जिन रूट्स पर मेट्रो का काम चल रहा है वो हैं -

  • मेट्रो लाइन 2B - डीएन नगर-मंडल
  • मेट्रो लाइन 4 - ठाणे-वडाला
  • मेट्रो लाइन 5 - ठाणे-भिवंडी-कल्याण
  • मेट्रो लाइन 6 - लोखंडवाला-विक्रोली
  • मेट्रो लाइन 7 - दहीसर-अंधेरी ईस्ट
  • मेट्रो लाइन 9 - दहीसर (ईस्ट)-मीरा-भायंदर
  • मेट्रो लाइन 10 - गैमुख-शिवाजी चौक (मीरा रोड)
  • मेट्रो लाइन 11 - वडाला-सीएसएमटी
  • मेट्रो लाइन 12 - कल्याण-तलोजा

*मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+