Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Weekend पर मुंबई का काला घोड़ा बन जाएगा सिर्फ पैदल चलने वालों का स्पेशल ज़ोन, जानें कब से!

Weekend पर मुंबई का काला घोड़ा बन जाएगा सिर्फ पैदल चलने वालों का स्पेशल ज़ोन, जानें कब से!

दक्षिण मुंबई के काला घोड़ा इलाका को वीकेंड पर पैदल ज़ोन बनाने की योजना बनायी गयी है। यह फैसला बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की तरफ से लिया गया है। जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर काला घोड़ा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ही BMC ने यह निर्णय लिया है।

इस बारे में BMC के अधिकारियों का कहना है कि सप्ताहांत के दौरान शाम के वक्त काला घोड़ा क्षेत्र में गाड़ियां नहीं चलेंगी। इस पूरे क्षेत्र को लोग सिर्फ पैदल घूमकर ही एंजॉय कर सकेंगे।

mumbai kala ghoda

इस बारे में कोलाबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल नारवेकर ने मीडिया से बात करते हुए सप्ताहांत के दौरान काला घोड़ा क्षेत्र को वाहन-मुक्त क्षेत्र बनाने की योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि काला घोड़ा मुंबई का कलात्मक इलाका है।

यहां छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय, जहांगिर आर्ट गैलरी, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, इंस्टिट्यूट ऑफ कंटेम्पररी आर्ट और भी कई जगहें हैं, जहां लोग घूमना पसंद करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोलाबा इलाके के 5 प्रमुख सड़कों को इसके लिए चिह्नित किया गया है, जिन्हें सप्ताहांत में शाम के वक्त वाहन-मुक्त ज़ोन बना दिया जाएगा।

kala ghoda mumbai

कौन सी सड़कों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां?

  • फोर्ब्स स्ट्रीट
  • रदरफिल्ड स्ट्रीट
  • रोप वॉक लेक
  • साईबाबा रोड
  • बी. भरुचा रोड

इस बारे में कोलाबा के पूर्व कॉर्पोरेटर मकरंद नारवेकर ने बताया कि पूरे क्षेत्र को बड़े ही आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है। जगह-जगह बेंच रखी गयी हैं, जहां लोग बैठकर आराम कर सकेंगे, टेबल हैं जहां लोग पास के रेस्तरां से लजीज व्यंजन मंगाकर अपना खाना एंजॉय करेंगे।

आसपास के क्षेत्र में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह भी बनायी गयी है ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। बताया जाता है कि भरूचा रोड से काला घोड़ा प्लाजा तक 40 बाइक और 13 कारों को अस्थायी रूप से पार्क किया जा सकेगा।

kala ghoda festival mumbai

कब से बनेगा पैदल ज़ोन

काला घोड़ा क्षेत्र को सितंबर से सप्ताहांत पर पैदल ज़ोन में बदला जाएगा। लेकिन यह अभी ट्रायल रन ही किया जा रहा है। ट्रायल के तहत सप्ताहांत पर शाम को 7 बजे से रात को 12 बजे तक इस क्षेत्र में गाड़ियों के चलने पर पाबंदी होगी। ट्रायल शुरू होने के बाद लोगों से उनकी प्रतिक्रिया पूछी जाएगी। अगर लोगों को यह पहल पसंद आती है, तो इसे आगे भी जारी रखने के बारे में सोच-विचार किया जाएगा।

mumbai kala ghoda festival

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था

सप्ताहांत में जिस समय काला घोड़ा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, तब यहां आने-जाने में वरिष्ठ नागरिकों या दिव्यांगों को कोई समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए RFID (रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन) वाहन उपलब्ध रहेंगे। इन वाहनों की गति सीमा प्रतिबंधित जगहों में अधिकतम 20 किमी प्रति घंटा ही होगी। इससे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को यहां आने-जाने या यहां से होकर गुजरने में कोई परेशानी नहीं होगी।

More News

    Read more about: mumbai weekend getaways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+