Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में क्रिसमस और New Year पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक्सप्लोर करें ये 6 नये रेस्तरां

मुंबई में क्रिसमस और New Year पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक्सप्लोर करें ये 6 नये रेस्तरां

क्या आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें नये-नये रेस्तरां ट्राई करने का शौक होता है? फूड व्लॉगर हो या फूडी नये रेस्तरां में लज़ीज व्यंजनों का स्वाद चखना किसे पसंद नहीं आता...है न। क्रिसमस और नये साल के मौके पर उन रेस्तरां को छोड़कर, जहां आप कई बार अपने दोस्तों और परिवार के साथ खाना खा चुके हैं, क्यों ना कुछ नया ट्राई किया जाए!

breakfast

आपको पता है, पूरे मुंबई शहर में पिछले कुछ दिनों में 2 दर्जन से ज्यादा नये रेस्तरां खुल चुके हैं जो आपका इंतजार कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई के कुछ नये और यूनिक रेस्तरां के बारे में बता रहे हैं। इस बार क्रिसमस और नये साल के मौके पर इन्हें जरूर ट्राई करें और हमें जरूर बताएं कैसा रहा आपका एक्सपीरियंस।

1. द नाइन्स

food

यह रेस्तरां जुहू में मौजूद है। जुहू की भीड़भाड़ वाली जगह में कुछ देर अपने फेवरेट डिशेज के साथ बिताने का मौका देगी 'द नाइन्स'। इस रेस्तरां के इंटीरियर में खास तौर पर आर्ट का टच दिया गया है जो इसे एक बेहद ग्लैमरस लुक देता है। अपने पार्टनर या गर्लफ्रेंड के साथ किसी रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का प्लान बना रहे/रही हैं तो इस रेस्तरां को एक बार चेकआउट कर सकते हैं। 'द नाइन्स' रेस्तरां दोपहर 12 बजे से खुल जाता है।

पता : जुहू, अंधेरी।

खर्च : दो लोगों के लिए करीब ₹2,000/-

2. द नेस्ट

restaurant food

मुंबई में दोस्तों की कमी है। या सेल्फलव में खुद को ट्रीट देकर किसी अच्छे रेस्तरां में जाने का प्लान है? कोई ऐसी जगह जहां आप कुछ देर बैठकर अपनी मनपसंद किताब के 10 पन्ने पलट सकें या रिलैक्स मुड में ऑफिस का हल्का-फुल्का काम निपटा सकें। तो फिर हिल रोड पर नये खुले कैफे 'द नेस्ट' में पहुंच जाइए। दुनिया भर में ऐसे कई रेस्तरां मिल जाएंगे जहां आप दोस्तों के साथ हैंगआउट कर सकें। लेकिन 'द नेस्ट' में आपको खुद के साथ टाइम बिताना अच्छा लगेगा।

पता : हिल रोड, बांद्रा वेस्ट।

खर्च : दो लोगों के लिए लगभग ₹900/-

3. मुथुस्वामी

south indian

दक्षिण भारतीय भोजन खाना ज्यादा पसंद करते हैं। मुंबई में यूं तो कई साउथ इंडियन रेस्तरां मिल जाएंगे लेकिन एक बार खार में मुथुस्वामी को भी ट्राई कर सकते हैं। पेपर डोसा, स्टिम इडली, मेदु वड़ा और भी कई तरह के दक्षिण भारतीय व्यंजन। रेस्तरां का दावा है कि वे भारतीय हेरिटेज के एक बड़े हिस्से को संभाल रहे हैं।

पता : खार।

खर्च : दो लोगों के लिए लगभग ₹1,000 /-

4. सुकून बाय जोशी हाउस

breakfast ay restaurant

सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने की आपाधापी में ब्रेकफास्ट ही छुट जाता है। हर रोज सोचते हैं कि कल से योगा जरूर शुरू करेंगे लेकिन हर रोज वह कल के लिए टलता जाता है। अब ऐसा नहीं होगा। 'सुकून बाय जोशी हाउस' में आपके लिए सुबह के नाश्ते से लेकर योगा और ध्यान की व्यवस्था भी की गयी है। यहां सुबह-सुबह आपको वेज और सात्विक ब्रेकफास्ट ही परोसा जाता है ताकि आपका पूरा दिन अच्छा जाए।

इसके साथ यहां एक और भी दिलचस्प ऑफर दिया जाता है। अगर खाने की टेबल पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया गया तो यहां अतिरिक्त 15% का डिस्काउंट भी दिया जाता है।

पता : कार्टर रोड, बांद्रा।

खर्च : दो लोगों का खर्च करीब ₹1,200 /-

5. मैगनोलिया बेकरी

bakery

न्यूयॉर्क की आईकॉनिक मैगनोलिया बेकरी ने आखिरकार अपना आउटलेट मुंबई में खोल ही लिया है। अगर आप भी लंबे समय से मैगनोलिया बेकरी का बनाना पुडिंग ट्राई करने के बारे में सोच रहे थे, तो अब देर किस बात की। जल्दी से पाली हिल पहुंच जाइए। बता दें, अगर किसी को मीठा खाना बहुत पसंद है तो मैगनोलिया बेकरी उनको बहुत पसंद आएगी।

पता : पाली हिल।

खर्च : दो लोगों के लिए करीब ₹500/-

6. होप्पम्म (Hoppumm)

srilankai food

श्रीलंका ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री कर दिया है। इसके बावजूद आप अभी तक श्रीलंका नहीं जा सकें हैं। कोई बात नहीं...श्रीलंका ना सही लेकिन श्रीलंकाई व्यंजनों का स्वाद तो चख ही सकते हैं। मुंबई में हाल ही में खुले रेस्तरां में 'होप्पम्म' में आपको श्रीलंकन स्टाइल के व्यंजनों को चखने का मौका मिल जाएगा। यह रेस्तरां खासतौर पर उन लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करेगा जिन्हें तरह-तरह के नये व्यंजनों को चखने का शौक होता है।

पता : पाली हिल, बांद्रा वेस्ट।

खर्च : दो लोगों के लिए करीब ₹300/-

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+