Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई से इगतपुरी का वीकेंड ट्रिप - आग उगलती गर्मी से चुरा लें राहत के कुछ पल

मुंबई से इगतपुरी का वीकेंड ट्रिप - आग उगलती गर्मी से चुरा लें राहत के कुछ पल

मुंबई के आसपास गूमने-फिरने और एक्सप्लोर करने की इतनी जगहें हैं, जो गर्मी से राहत तो दिलाएंगी ही...दिल और दिमाग को बिल्कुल रिफ्रेश कर देंगी। जरूरत है तो बस थोड़ा एक्सप्लोर करने की। पिछले सप्ताह ही आनंद महिंद्रा ने मुंबई से थोड़ी दूरी पर मौजूद इगतपुरी के माउंट कलसुबाई का वीडियो शेयर किया था।

माउंट कलसुबाई को महाराष्ट्र का माउंट एवरेस्ट कहा जाता है। जिन लोगों को ट्रेकिंग का शौक होता है, उनके लिए माउंट कलसुबाई को जन्नत माना जाता है। भले आप ट्रेकिंग के शौकिन न हो लेकिन मुंबई की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए इगतपुरी का रूख तो कर सकते हैं।

igatpuri

आइए आपको मुंबई से इगतपुरी की वीकेंट ट्रिप का टूर प्लान बताते हैं -

मुंबई से इगतपुरी की दूरी 120 किमी है। नासिक जिले में मौजूद यह हिल स्टेशन सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी फेमस है। यह जगह अपने शांत मौसम और खूबसूरत पहाड़ियों की वजह से पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। खासतौर पर बाइकर्स के लिए इगतपुरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह है।

मात्र 3 घंटे की रोड ड्राईव पर मुंबई से इगतपुरी पहुंचा जा सकता है, जिसे वीकेंड की एक रिफ्रेशिंग ट्रिप के लिए मुंबईकर्स बेस्ट मानते हैं। पहाड़ी जगहों के अलावा पहाड़ों से गिरते झरने, इगतपुरी किला, हरियाली और यहां की ताजी हवा कुछ ऐसी खास चीजें हैं, जो मुंबई की भागदौड़ को भुलाकर लोगों को ताजगी से भरने में काफी मददगार होती है।

इगतपुरी में घूमने की जगहें

1. वैतरना नदी में रिवर राफ्टिंग

अगर मानसून के समय आप इगतपुरी जा रहे हैं तो वैतरना नदी में रिवर राफ्टिंग का मौका बिल्कुल मत गंवाएं। मुंबई के पास रिवर राफ्टिंग की इतनी अच्छी जगह को देखकर वाटर स्पोर्ट्स को एंजॉय करने के लिए आप गोवा जाने का प्लान भी कैंसिल कर देंगे। आमतौर पर यहां रिवर राफ्टिंग का खर्च ₹1200 तक होता है, जो वीकेंड पर ₹1500 या उससे ज्यादा भी हो सकता है।

mumbai to igatpuri weekend trip

2. कैमल वैली

इगतपुरी से बस कुछ किमी की दूरी पर ही मौजूद है कैमल वैली, जो भत्सा नदी के किनारे स्थित है। मानसून के समय इगतपुरी आने वाले सैलानी कैमल वैली घूमने के लिए जरूर जाते हैं। इस वैली में लंबे-लंबे और विशाल पेड़ हैं जो यहां हरियाली को मानसून के समय और भी घना बना देती है। अगर एक शानदार सूर्यास्त का आनंद उठाना है तो इगतपुरी के कैमल वैली में जरूर जाएं।

3. वीहीगांव झरना

इगतपुरी से सिर्फ 25-30 मिनट की दूरी पर वैतरना झील के किनारे वीहीगांव झरना मौजूद है। इस वाटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको पथरीले रास्तों पर कुछ दूर चलना पड़ सकता है। यह जगह फोटोग्राफी के लिए बेस्ट माना जाता है। खासतौर पर मानसून के समय यह झरना पानी से लबालब भरकर बेहद सुन्दर दिखाई देता है।

4. धम्मा गिरी की शांति

dhamma giri igatpuri

इगतपुरी में धम्मा गिरी वह जगह है, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए। यह इगतपुरी से लगभग 40 किमी की दूरी पर मौजूद है। धम्मा गिरी का गोल्डन और सफेद रंग का पगोडा बेहद सुन्दर है। यहां अक्सर लोग शांति से ध्यान लगाने के लिए आते हैं। यहां मेडिटेशन सीखाया भी जाता है।

5. माउंट कलसुबाई

माउंट कलसुबाई को महाराष्ट्र की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी माना जाता है। इसे महाराष्ट्र का माउंट कैलाश भी कहा जाता है। माउंट कलसुबाई के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लीक करें -

इगतपुरी जाने का बेस्ट समय

इगतपुरी ऐसी जगह है, जहां सालभर मौसम सुहावना ही रहता है। जून के महीने में भी इस जगह अधिक गर्मी तो महसूस नहीं होती है लेकिन मानसून में यहां जमकर बारिश होती है। अगर आप इगतपुरी जाना चाहते हैं तो मानसून से ठीक पहले यानी मई के महीने में अथवा ठंड के शुरुआत के समय यानी अक्तूबर-नवंबर महीने में यहां घूमने जा सकते हैं।

weekend trip mumbai to igatpuri

मुंबई से कैसे पहुंचे इगतपुरी

मुंबई से इगतपुरी तक का सफर बड़ा ही आसान होता है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर या फिर कल्याण स्टेशन से इगतपुरी के लिए डायरेक्ट ट्रेन मिल जाएगी। ट्रेन से मुंबई से इगतपुरी पहुंचने में 1 से 2 घंटे का समय लगता है। मुंबई से इगतपुरी के लिए आप नंदीग्राम एक्सप्रेस, पंचवटी एक्सप्रेस, विदर्भ एक्सप्रेस, देवगिरी एक्सप्रेस आदि ट्रेन ले सकते हैं। सड़कमार्ग से इगतपुरी पहुंचने में 3-4 घंटे का समय लग सकता है। मुंबई में आपको इगतपुरी के लिए आसानी से किराए पर गाड़ियां मिल जाएंगी।

More News

    Read more about: maharashtra mumbai travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+