Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मी की छुट्टियों में मुंबई-राजकोट के बीच Western Railway चलाएगी समर स्पेशल तेजस सुपरफास्ट

गर्मी की छुट्टियों में मुंबई-राजकोट के बीच Western Railway चलाएगी समर स्पेशल तेजस सुपरफास्ट

By Travel Desk

गर्मी का मौसम आ चुका है और जल्द ही छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों या फिर घूमने-फिरने के लिए एक शहर से दूसरे शहरों का रुख करेंगे। इस दौरान रेलवे यात्रियों को ट्रेनों में सीट की कमी की समस्या सबसे ज्यादा झेलनी पड़ती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ही हर साल की तरह ही इस साल भी भारतीय रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है।

इसी क्रम में पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मुंबई और राजकोट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी पश्चिम रेलवे ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है।

mumbai-rajkot summer special

यह समर स्पेशल ट्रेन अप्रैल से मई 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल और राजकोट के बीच त्रि-साप्ताहिक आधार पर चलेगी, यानी सप्ताह में 3 दिन। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी। मुंबई सेंट्रल से राजकोट तेजस सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नंबर 09005) 21 अप्रैल से 28 मई 2025 तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।

यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से रात 11:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 11:45 बजे राजकोट पहुंचेगी। वहीं, राजकोट से मुंबई सेंट्रल आने वाली तेजस सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नंबर 09006) 22 अप्रैल से 29 मई 2025 तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन राजकोट से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जिन स्टेशनों पर होगा, उनमें शामिल है -

  • बोरीवली
  • वापी
  • सूरत
  • वडोदरा
  • आनंद
  • अहमदाबाद
  • विरमगाम
  • सुरेंद्रनगर
  • वानकानेर

इस समर स्पेशल ट्रेनों में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर के कोच होंगे, जिससे यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार श्रेणी चुन सकते हैं। बताया जाता है कि इस ट्रेन की बुकिंग 19 अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएगी। आप सभी पीआरएस काउंटर पर या फिर आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना टिकट बुक करा सकते हैं।

ध्यान रखें कि यह ट्रेन स्पेशल फेयर पर चलेगी, यानी इसका किराया नियमित ट्रेनों से अलग होगा। इसलिए, टिकट बुक करने से पहले किराया जरूर चेक कर लें।

More News

    Read more about: mumbai rajkot train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+