Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तराखंड : इन स्थलों के बगैर आपका धनौल्टी भ्रमण बेकार है

उत्तराखंड : इन स्थलों के बगैर आपका धनौल्टी भ्रमण बेकार है

धनौल्टी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल। places to visit in dhanaulti uttarakhand

भारत के सभी राज्यों में उत्तराखंड का अपना अलग महत्व है, हिमालय पहाड़ियों का यह राज्य प्राकृतिक खजानों का गढ़ माना जाता है। विश्व के कोने-कोने से सैलानी यहां अपने विभिन्न उद्देश्यों के साथ आते हैं। आत्मिक व मानसिक शांति के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

अपने पौराणिक स्थल, वन्यजीव अभयारण्यों और हिल स्टेशन के साथ उत्तराखंड हर तरह के सैलानियों का स्वागत करता है। 2 खंड और 13 जिलों में विभक्त यह पहाड़ी राज्य प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर के शौकीनों का पसंदीदा स्थल है। अगर बात हिल स्टेशन की कि जाएं तो विश्व ख्याति प्राप्त ढेर सारे जन्नतनुमा गंतव्य यहां मौजूद हैं। जिसमें से एक धनौल्टी की बात आज हम इस लेख में करेंगे।

न्यू टिहरी के नजदीक गढ़वाल खंड के अंतर्गत धनौल्टी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी पहाड़ी सौंदर्यता के बल पर दूर-दराज के सैलानियों को यहां आने के लिए मजबूर करता है। इस लेख के माध्यम से जानिए अपने शानदार स्थलों के साथ धनौल्टी आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

देवगढ़ का किला

देवगढ़ का किला

धनौल्टी भ्रमण की शुरूआत आप यहां के ऐतिहासिक स्थलों से कर सकते हैं। पहाड़ी सुंदरता के बीच देवगढ़ का किला धनौल्टी के अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। कई साल पुराना यह किला आज भी अपनी मजबूत बुनियाद के साथ पहाड़ियों के बीच खड़ा है। इस किले की वास्तुकला और जगह-जगह मौजद मूर्तियां इसे खास बनाने का काम करती हैं।

इस किले के आसपास कई धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं, जिन्हें भी आप इस दौरान देख सकते हैं। किले का आसपास का इलाका देखने योग्य है। इतिहास के कुछ अहम पहलुओं को यहां समझा जा सकता है।

इको पार्क

इको पार्क

PC-Arup1981

धनौल्टी के प्राकृतिक स्थलों के भ्रमण की शुरूआत आप यहां स्थित इको पार्क से कर सकते हैं। धनौल्टी टूरिज्म का यह एक मुख्य पार्ट माना जाता है। प्राकृतिक वनस्पतियों से भरा यह स्थल शरीर में स्फूर्ति लाने का काम करता है। हरा-भरा यहां का क्षेत्र आंखों को सुकून देने का काम करता है।

यहां आप कई पहाड़ी वृक्षों के देख सकते हैं जिनमें देवदार सबसे आम हैं। यहां सुबह की पैदल यात्रा के दौरान आप शरीर में नई उर्जा के प्रवाह को महसूस कर सकते हैं। यहां प्रवेश करने के लिए आपको सामान्य का शुल्क अदा करना पड़ेगा। धनौल्टी आएं तो यहां आना न भूलें।

जोरांडा और बरेहीपानी जलप्रपात

जोरांडा और बरेहीपानी जलप्रपात

PC-Toni Wöhrl

धनौल्टी के प्राकृतिक स्थलों में आप यहां के जोरांडा और बरेहीपानी जलप्रपात की सैर का आनंद ले सकते हैं। ये जलप्रपात प्राकृतिक हैं और इस हिल स्टेशन के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन गंतव्यों में गिने जाते हैं। अपने ठंडक भरे एहसास के लिए प्रसिद्ध ये जलप्रपात ,सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

यहां का आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत है जो आपको एक पहल ठहरने के लिए जरूर मजबूर करेगा। धनौल्टी की यात्रा को अगर आप रोमांचक बनाना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं।

आलू फार्म

आलू फार्म

धनौल्टी के अन्य खूबसूरत स्थलों में आप यहां का खूबसूरत आलू फार्म देख सकते हैं। एक बड़े क्षेत्र में फैला यह फार्म सैलानियों को आनंदित करने का काम करता है। दूर-दूर फैली आलू की क्यारियां आपकी उत्सुकता जरूर बढ़ा देंगी। आप यहां आलू के उत्पादन संबधी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

सुरकंडा देवी मंदिर

सुरकंडा देवी मंदिर

PC- Jitendrachamoli

धनौल्टी अपने प्राकृतिक खजानों के अलावा धार्मिक स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है, सुरकंडा देवी मंदिर यहां का प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां सालभर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। सुरकंडा देवी मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में शामिल है, और जो अकसर त्रिकोण धार्मिक स्थल (सुरकंडा देवी मंदिर, स्थल कुंजापुरी और चंद्राबादानी) के नाम से जाना जाता है।

धनौल्टी से यह मंदिर लगभग 7 किमी की दूरी पर स्थित है। लोगों की अटूट आस्था के साथ-साथ यह मंदिर अपनी खूबसूरत भौगोलिक स्थित के लिए भी प्रसिद्ध है। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+