Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल : वाइल्ड लाइफ का शौक है तो आएं मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य

केरल : वाइल्ड लाइफ का शौक है तो आएं मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य

दक्षिण भारतीय राज्य केरल स्थित वायनाड एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपनी वन संपदा और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है।

दक्षिण भारतीय राज्य केरल स्थित वायनाड एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपनी वन संपदा और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। यह स्थल दक्कन पठार के दक्षिणी भाग पर स्थित है, और घने जंगलों और हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर रोमांच का शौक रखने वालों के लिए यह काफी ज्यादा मायने रखता है। यहां का शांत माहौल अपार आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव कराता है। इस स्थल के नामकरण के पीछे भी दिलचस्प कहानी है, पहले यह मायाक्षेत्र के नाम से संबोधित किया जाता था, बाद में यह मायनाड बना और अब वायनाड के नाम से जाना जाता है। यह स्थल समुद्र तल से 700 मीटर की ऊंचाई से पर स्थित है। वायनाड अपने वन और जीव-जन्तुओं के लिए जाना जाता है। इस लेख में हमारे साथ जानिए वायनाड के सबसे लोकप्रिय मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य के बारे में, जानिए यह वन क्षेत्र आपको किस प्रकार रोमांचित कर सकता है।

मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य

मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य

PC-Kerala Tourism

मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य दक्षिण भारत के चुनिंदा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां की रोमांचक सैर के लिए दूर-दराज से पर्यटकों का आगमन होता है। इस अभयारण्य को वायनाड वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के नाम से भी जाना जाता है। यह वन क्षेत्र 344.44 कि.मी वर्ग में फैला हुआ और विभिन्न वनस्पतियों, जीव जंतुओं और पक्षियों को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है। जगंली जानवरों में आप यहां हिरण, हाथी, भौंकने वाले हिरण, पैंथर्स, जंगली बिल्ली, भारतीय बिसन, बाघ आदि को देख सकते हैं। पक्षी प्रजातियों में आप यहां मोर, बगुला, उल्लू, कठफोड़ा आदि को देख सकते हैं। हरा भरा यहां का वातावरण प्रयटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC-Jaseem Hamza

ग्रीष्मकाल के दौरान यह क्षेत्र काफी ज्यादा गर्म रहता है। यहां आने का आदर्श समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का है। इस दौरान यहां का मौसम काफी ज्यादा अनुकूल रहता है, और आप आराम से अभयारण्य और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

क्यों आएं मुथंगा ?

क्यों आएं मुथंगा ?

PC-Praveenp

मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। यह स्थल एक प्रकृति से लेकर वन्यजीवन उत्साही पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं । आप यहां वन्यजीवन को काफी नजदीक से देख सकते हैं। वन्य विभाग द्वारा यहां सफारी का व्यवस्था भी की जाती है, आप इसके माध्यम से जंगल भ्रमण कर कर सकते हैं। इस वन्यजीव अभयारण्य के अलावा आप वायनाड के अन्य पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं, जिनमें बाणासुर सागर डैम, चेंबरा चोटी, कुरुवा द्वीप, पूकोडे झील, एडक्कल गुफा आदि शामिल हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Ijasmuhammed

मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य केरल के वायनाड जिले में स्थित है, यहां आप परिहवन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटतम कालीकट एयरपोर्ट है, जहां से आप कैब या टैक्सी के माध्यम से अभयारण्य तक पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप नीलांबुर रोड रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों वायनाड राज्य के छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+