Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल का मिस्टिक विलेज... जितना अट्रैक्टिव इसका नाम है उतना ही खूबसूरत ये गांव

हिमाचल का मिस्टिक विलेज... जितना अट्रैक्टिव इसका नाम है उतना ही खूबसूरत ये गांव

भारत की सुंदरता किसी से छिपी नहीं है। यहां कई ऐसे स्थान हैं, जो पर्यटकों के न चाहते हुए भी उन्हें आकर्षित कर लेते हैं। हिमाचल उन राज्यों में से एक है, जहां के कई हिल स्टेशंस और कई गांव इसे सच साबित करते हैं। यहां एक ऐसा गांव है, जो नाम की वजह से लोगों को आकर्षित करता है और हिमाचल का गांव है तो खूबसूरती के बारे में पूछना ही गलत होगा।

इस गांव का नाम है - मिस्टिक विलेज। जी हां, जितना आकर्षक इस गांव का नाम है, उतना ही खूबसूरत ये गांव है। इस गांव को भारत के उन स्थानों में से एक माना जाता है, जिन्हें भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यह गांव खज्जियार के पास में स्थित है। जी हां, खज्जियार से महज 2-3 किमी. की दूरी पर स्थित ये गांव अपनी रहस्यों वाली सुंदरता के लिए जानी जाती है।

mystic village

मिस्टिक विलेज की मनमोहक खूबसूरती

यह गांव करीब 2100 मीटर की ऊंचाई पर एक पहाड़ी की चोटी पर बसा हुआ है। यहां पहुंचने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे मानिए आप एक ऐसे स्थान पर आ गए हो, जहां सूरज और चंद्रमा आपके स्वागत में खड़े हो। यहां आपको एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसके बारे में वर्णन करने में आपके पास शब्द कम पड़ जाए। यहां आप आसमानी करिश्मे को बेहद करीब से देख सकते हैं, जो समय के साथ-साथ अपना रंग बदलता है और आपको सुबह से लेकर शाम तक एक खूबसूरत याद देता है।

सरसों के खेतों और पीर-पंजाल पर्वत श्रृंखला का आकर्षक नजारा आपको इस गांव से लौटने ही नहीं देंगे। इसके अलावा, यहां का बेहतरीन व लाजवाब व्यंजन भी बेहद खास होता है। इसे प्योर देहाती अंदाज में मिट्टी के चुल्हों पर बनाया जाता है। यहां के मैदानों पर चलते हुए गाय और महिलाओं की हंसी-ठिठोली इस गांव को और भी खास बनाती है।

mystic village

यहां का लाजवाब व्यंजन

ताजी हवा के बीच इस गांव में सांस लेना बेहतरीन है। आपको ऐसा लगेगा, जैसे ये ठंडी हवाएं सीधे स्वर्ग से आ रही हो। आकर्षक दृश्य और बदलते मौसम के बीच पहाड़ी व्यंजन का आनंद लेना एक खूबसूरत सा एहसास है, जो आपको सिर्फ यही पर मिलेगा। इस गांव में आपको रहने के लिए काफी कम कीमत पर होम स्टे मिल जाएंगे, जो यहां के निवासियों द्वारा बनाया गया है।

कम कीमत पर होम स्टे

इसके कमरे काफी अच्छे होते हैं और नॉर्मल सुविधाओं से परिपूर्ण होते हैं। हिमाचली संस्कृति और परम्परा को यहां काफी अच्छे जाना जा सकता है। इन घरों में आप लकड़ी की कलाकृतियां, जूट के पर्दे, मिट्टी के बर्तन, दीवार पर मिट्टी की पेस्टिंग आदि सबकुछ देख सकते हैं। होम स्टे बन जाने से इस गांव में रोजगार भी उत्पन्न हो गए हैं।

mystic village

सूर्यास्त का बेहतरीन नजारा

इस गांव से सूर्यास्त का बेहतरीन नजारा भी देखा जा सकता है। अगर शाम के 06:00 बजे के आसपास ठंडी हवा खाने के लिए निकले तो आप सूर्यास्त का बेहतरीन नजारें का दीदार कर सकते हैं। इस दौरान आप गर्म चाय की चुस्की भी ले सकते हैं। इस दौरान आपको ऐसा प्रतीत होगा, जैसे सूरज आपसे आंख-मिचोली का खेल खेल रहा हो। फोटोग्राफी और रील्स के लिए यह एक बेस्ट टाइम है।

चांदनी भरी रात

जितना खूबसूरत यहां की दिन होता है, उतनी ही खूबसूरत रात भी होती है। अगर आप रील्स बनाने, फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी के शौकिन हैं तो यहां आकर आपकी ये इच्छा जरूर पूरी होगी। रात के समय ऐसा लगता है, जैसा छत पर तारों ने कब्जा कर लिया है। तारों के बीच रात बिताना कितना बेहतरीन होता है, इसका अनुभव आप यहां आकर ले सकते हैं।

गरम कपड़े रखना बिल्कुल न भूलें

रात के समय यहां काफी ठंड होती है तो आप गरम कपड़े ले जाना बिल्कुल न भूलें। एक खास बात फोटोग्राफी कर ली, समय भी बिता लिया लेकिन एक और काम जरूर करिएगा। इन पहाड़ों में आकर यहां की शानदार डिशेज चखना बिल्कुल न भूलिएगा। यकीन मानिए, ये आपकी इस यात्रा को कभी न भूलने वाली यादों में से एक बनाएंगे।

ऐसे में अगर आप जब भी डलहौजी या खज्जियार की यात्रा पर निकलें तो उसमें एक-दो दिन मिस्टिक विलेज के नाम भी करके निकलें। यहां के आकर्षक नजारें आपको यहां दोबारा खींच लाएंगे। अगर आप ट्रेकिंग के दीवाने हैं तो आप खज्जियार से ट्रेकिंग कर यहां तक पहुंच सकते हैं। यहां पहुंचने में आपको करीब एक घंटे तक का समय लग सकता है। लेकिन ट्रेक के दौरान आपको मजा बहुत आएगा।

जाने का सही समय - अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक।

कब नहीं जाएं - मानसून के दिनों में।

मिस्टिक विलेज कैसे पहुंचें?

मिस्टिक विलेज पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले खज्जियार पहुंचना होगा, जहां से 2 किमी. की ट्रेक या स्थानीय टैक्सी से आप यहां तक पहुंच सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+