Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे ने घटा दिया मुंबई से शिरडी का फासला, सिर्फ 5 घंटे में पहुंचे

नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे ने घटा दिया मुंबई से शिरडी का फासला, सिर्फ 5 घंटे में पहुंचे

सड़क मार्ग से मुंबई से शिरडी जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब मुंबई से शिरडी जाने में करीब 2 घंटे का समय कम लगने वाला है। मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज खुल चुका है। इस फेज के खुलने के साथ ही वर्तमान समय में समृद्धि महामार्ग (Expressway) देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन गया है।

इस एक्सप्रेसवे का आधिकारिक नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग रखा गया है। इसे महाराष्ट्र एक्सप्रेसवे-2 भी कहा जाता है। अभी तक मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के 10 जिलों से होकर यह एक्सप्रेसवे गुजरने वाली है। नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 701 किमी होगी।

nagpur-mumbai expressway

क्या आप जानते हैं समृद्धि एक्सप्रेसवे के तीसरे फेज का उद्घाटन होने के बाद अब सड़क मार्ग से मुंबई से शिरडी जाने में महज 5 घंटे का समय लगेगा जो पहले करीब 7 घंटे तक लगता था। पिछले 4 मार्च को इस एक्सप्रेसवे के तीसरे फेज और 24.8 किमी लंबे स्ट्रेच को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। यह स्ट्रेच भरवीर को इगतपुरी से जोड़ता है, जिस कारण मुंबई से शिरडी पहुंचने में लगने वाला समय कम हो गया है।

समृद्धि महामार्ग के तीसरे फेज की खासियत

  • यह एक्सप्रेसवे इगतपुरी तालुका के 16 गांवों से होकर गुजरेगी।
  • महामार्ग के तीसरे फेज में एक वायडक्ट, 8 छोटे ब्रिज, 4 टोल प्लाजा पर इंटरचेंज, धरना नदी पर एक ब्रिज, 9 ओवरपास और 14 टोल नाका शामिल हैं।
  • समृद्धि महामार्ग के खुलने के बाद 701 किमी की कुल लंबाई वाले एक्सप्रेसवे में से 625 किमी के रास्ते पर ट्रैफिक शुरू हो चुका है।
  • समृद्धि महामार्ग के इगतपुरी से आमने तक का बाकी हिस्से को तैयार करने का काम अब तेजी से पूरा किया जा रहा है।
  • इस एक्सप्रेसवे का निर्माण महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) द्वारा किया जा रहा है।
  • उम्मीद की जा रही है इस साल जुलाई तक समृद्धि महामार्ग के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।
smruddhi mahamarg

महाराष्ट्र के किन जिलों को जोड़ेगी समृद्धि एक्सप्रेसवे

मिली जानकारी के अनुसार समृद्धि महामार्ग को पूरा तैयार करने में लगभग 55 हजार करोड़ रुपए का खर्च होने वाला है, जिसमें भूमि अधिग्रहण भी शामिल है। यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के 10 जिलों को सीधे गुजरेगी। यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों मुंबई और नागपुर को जोड़ेगा। जिन 10 जिलों से होकर यह गुजरेगा उनके नाम निम्न हैं :

  • नागपुर
  • वर्धा
  • अमरावती
  • वाशिम
  • बुल्ढाना
  • जालना
  • औरंगाबाद
  • नासिक
  • अहमदनगर
  • ठाणे
nagpur-mumbai samruddhi mahamarg

इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे की वजह से चंद्रपुर, भंडारा, गढ़चिरोली, अकोला, हिंगोली, यवतमाल, परभनी, नांदेड़, बीड़, धुले, जलगांव, पालघट और रायगढ़ जिलों को भी फायदा मिलने वाला है।

और किन कॉरिडोर से जुड़ेगी समृद्धि महामार्ग

  • दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
  • बैंगलोर-चेन्नई कॉरिडोर
  • वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
  • ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
  • चेन्नई-वाइजेग इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • स्वर्ण चतुर्भुज

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+