Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कैंची धाम प्रशासन ने शुरू की शटल बस सेवाएं, क्या घटेगी ट्रैफिक जाम की समस्या? कैसे?

कैंची धाम प्रशासन ने शुरू की शटल बस सेवाएं, क्या घटेगी ट्रैफिक जाम की समस्या? कैसे?

नैनीताल के पास मौजूद कैंची धाम, जो नीम करोली बाबा के आश्रम की वजह से काफी प्रसिद्ध हैं, एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं। नीम करोली बाबा के आश्रम में क्रिकेटर विराट को अपनी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी कई बार देखा जा चुका है, जिसके बाद से इस आश्रम की लोकप्रियता और भी बढ़ गयी है। लेकिन...

यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को एक समस्या से जुझना पड़ रहा है और वह है ट्रैफिक जाम की परेशानी। कैंची धाम की सड़कों का पतला और संकरा होना इस समस्या का जड़ है। खासतौर पर सप्ताहांत या छुट्टी के दिनों में जब पर्यटकों की संख्या यहां बढ़ जाती है तब यहां लगने वाला ट्रैफिक जाम और पार्किंग के लिए जगह की कमी एक साथ मिलकर बड़ा सिरदर्द बन जाती है।

kainchi dham neem karoli baba ashram

इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ही स्थानीय प्रशासन ने कैंची धाम में विशेष शटल सेवाओं (Shuttle Services) की शुरुआत की है। Times of India की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 26 मार्च 2025 से इन शटल सेवाओं की शुरुआत कर दी गयी है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये ट्रैफिक जाम के साथ-साथ पार्किंग की परेशानी से भी छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होंगी।

कैसे मददगार होगा शटल सर्विस?

पिछले कुछ समय में नीम करोली बाबा द्वारा स्थापित मंदिर कैंची धाम की लोकप्रियता देश भर में और विदेशों में भी काफी फैली है। इस वजह से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी गाड़ियों से आते हैं, जिस वजह से संकरी सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ जाने से यहां जाम लगने की परेशानी बढ़ने लगी है। इस वजह से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी बड़ी मुश्किलें आ रही थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने अब यहां शटल सेवाओं को शुरू किया है। इसके तहत पर्यटकों और श्रद्धालुओं की गाड़ियों को निर्धारित जगह पर ही पार्क करने के लिए कहा जा रहा है और पार्किंग क्षेत्र से मंदिर तक आने-जाने के लिए शटल सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इससे ट्रैफिक जाम में कमी आ सकती है।

कहां मिलेगी पार्किंग?

  • हलद्वानी से भीमताल होकर आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों को औद्योगिक क्षेत्र भीमताल कार पार्किंग इलाके में पार्किंग मिलेगी।
  • हलद्वानी से ज्योलिकोट-भोवाली होकर आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों को भोवाली सैनेटोरियम, जो कैंची बाईपास से करीब 1.5 किमी की दूरी पर है, में पार्किंग मिलेगी।

शटल सेवाओं का समय

  • सामान्य दिनों में - सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक
  • सप्ताहांत और उत्सव के दिनों में -सुबह से रात 8 बजे तक

इसके साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा कुछ ट्रैफिक एडवाइजरी भी कैंची धाम में जारी की गयी है -

सप्ताहांत और उत्सव के दिनों में सुबह 8 से रात 9 बजे तक कैंची धाम और आसपास के इलाकों में भारी वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बताया जाता है कि इन पाबंदियों की वजह से सड़कें खाली रहेंगी और ट्रैफिक जाम में फंसकर होने वाले विलंब में कमी आएगी। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे नए सिस्टम के तहत ही ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

More News

    Read more about: nainital uttarakhand travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+