Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »National Tourism Day 2024 : 10 टिप्स जो बनाएं आपके ट्रिप को बजट फ्रेंडली

National Tourism Day 2024 : 10 टिप्स जो बनाएं आपके ट्रिप को बजट फ्रेंडली

भारत के बारे में कहा जाता है कि पर्यटन के लिहाज से ऐसी कोई भी चीज दुनिया में नहीं है, जो भारत के पास मौजूद न हो। अगर किसी को पहाड़ों पर घुमना अच्छा लगता है तो उसके पास हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे विकल्प हैं। अगर किसी समुद्र पसंद है तो गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान हैं। किसी को अगर समतल में घुमना पसंद है तो कश्मीर की खुबसूरत वादियां हैं।

National Tourism Day 2024

अगर किसी को जंगलों की सैर करनी है तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र या राजस्थान के घने वन अपनी बाहें फैलाये उनका स्वागत करते हैं। सीधे शब्दों में अगर कहा जाए तो भारत का हर एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश पर्यटकों के लिए खजाना है। दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों और घरेलु पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए ही हर साल 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) मनाया जाता है। आजादी मिलने के अगले साल ही यानी 1948 से ही भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत हो गयी थी। इस साल National Tourism Day को 'सतत यात्राएं...असामयिक यादें' (Sustainable Journeys, Timeless Memories) की थीम पर मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में हम 10 टिप्स बता रहे हैं, जो आपके ट्रिप को एक बजट फ्रेंडली ट्रिप बना देगा।

1. अचानक प्लान न बनाएं : कभी भी घूमने जाने का प्लान अचानक मत बना लें। थोड़ा समय लेकर अच्छी तरह से देखभाल कर ही अपना ट्रिप फाइनल करें। इससे हड़बड़ी में महंगे होटल या बिना किसी डिस्काउंट के विमान या ट्रेन की टिकट बुक करने का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

2. ऑफ सीजन का इंतजार करें : अगर आपने किसी ऐसी जगह पर घूमने जाने का मन बनाया है जहां काफी अधिक पर्यटक आते हैं या वह महंगा शहर है तो ऑफ सीजन का इंतजार करें। कम भीड़ होने से आपको घूमने में भी आसानी होगी। यकिन मानिए ऑफ सीजन में भी सुविधाओं में कोई कमी नहीं मिलेगी।

3. होटल का चुनाव : होटल का चुनाव करते समय हमेशा ध्यान रखें। सिर्फ किसी एक साइट पर देखकर ही होटल बुक न कर लें। हो सकता है किसी और साइट से या होटल के आधिकारिक साइट से बुक करने पर आपको डिस्काउंट ज्यादा मिल जाए।

4. महंगा खाना नहीं, लोकल फूड चुने : अगर अपनी ट्रिप को बजट फ्रेंडली रखना चाहते हैं तो खाना हमेशा लोकल फूड ही चुनें। इससे नयी जगह का स्वाद चखने का मौका भी आपको मिल जाएगा और आपके लिए पॉकेट फ्रेंडली भी होगा।

5. होम स्टे या धर्मशाला को नजरंदाज न करें : पहाड़ी गांवों या फिर किसी धार्मिक जगह पर घूमने जाने का प्लान है तो रहने के लिए होम स्टे या धर्मशाला का विकल्प चुनें। ये रहने के लिए काफी अच्छे होते हैं और सस्ते भी।

6. एडवांस टिकट बनवाएं : ट्रेन या विमान की लास्ट मोमेंट टिकट हमेशा महंगी मिलती है। इसलिए कुछ समय हाथ में लेकर ही ट्रिप प्लान करें और उसी के अनुसार टिकट भी बनवाएं। इससे अतिरिक्त शुल्क देने से बच जाएंगे।

7. सोच-विचार कर करें खरीदारी : घूमने जाएंगे तो शॉपिंग भी जरूर करेंगे। लेकिन जो कुछ दिखा, उसे उठा कर घर लेकर आने के बजाए हमेशा खरीदारी करने से पहले यह सोचे कि फलां चीज आपके काम तो आएगी न...।

8. घूमने के लिए सार्वजनिक परिवहन चुनें : कैब या फिर निजी गाड़ियां बुक करने के स्थान पर शहर के अंदर घूमने के लिए हमेशा सार्वजनिक परिवहन के साधन जैसे मेट्रो, बस, रिक्शा, ऑटो आदि चुनें। इससे आप काफी ज्यादा बचत कर सकेंगे।

9. महंगे मॉल या पार्क के बजाए स्थानीय जगहों को चुने : कहीं भी घूमने जाएं तो सिर्फ शॉपिंग मॉल के चक्कर लगाते मत रहे। यह तो आप अपने शहर में भी कर सकते हैं। इसकी जगह पर स्थानीय लोगों से मिले और कुछ ऐसी घूमने वाली जगहों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश करें जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता हो।

10. महंगे जगहों को चुनने से बचे : अगर आपने बजट फ्रेंडली ट्रिप की योजना बनायी है तो घूमने के लिए किसी ऐसी जगह को मत चुने जो महंगा हो। इसके स्थान पर किसी ऐसे शहर या जगह का चयन करें जहां आपको सस्ती चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी।

More News

    Read more about: travel tourism india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+