Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चलिए प्राकृतिक और मखमली गद्दों के मज़े लेने उत्तराखंड के बुग्यालों में!

चलिए प्राकृतिक और मखमली गद्दों के मज़े लेने उत्तराखंड के बुग्यालों में!

देश के उत्तराखंड राज्य में कई ऐसे बुग्याल हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए विश्व विख्यात हैं। इनकी खूबसूरती का खुद से एहसास करने दूर-दूर से पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये बुग्याल क्या हैं? तो हम आपको बताये देते हैं, बुग्याल दूर-दूर तक फैले हरे मखमली घास के मैदान हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में हिमशिखरों के नीचे जहाँ पेड़ों की संख्या समाप्त हो जाती हैं वहीँ से हरे-भरे घास के ये मखमली मैदान शुरू होते हैं। वहां के मूल भाषा में इन्हें बुग्याल कहते हैं।

इन बुग्यालों की सुंदरता यह है कि हर मौसम में आप इन पर नया रंग देखेंगे। बुग्याल का अर्थ ही है पहाड़ों की ऊंचाई पर स्थित घास के मैदान। इन बुग्यालों पर पहुँच आप जहाँ भी नज़र डालेंगे, आपको ऐसा लगेगा कि किसी ने इन पहाड़ों पर घांस के गद्दे बिछा दिए हों। ऐसे ही कई छोटे-बड़े गद्देदार बुग्याल उत्तराखंड की घाटियों में फैले हुए हैं।

चलिए आज हम इन्हीं बुग्यालों की सैर पर चलते हैं और प्राकृतिक खूबसूरत गद्दों के एहसास के मज़े लेते हैं।

दयारा बुग्याल

दयारा बुग्याल

10500 फ़ीट ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल लगभग चार किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यहां से हिमालय की सतोपंथ, चौखंभा, नंदादेवी और त्रिशूली जैसी चोटी के समीपता से दर्शन होते हैं।

बेदनी बुग्याल

बेदनी बुग्याल

प्रसिद्ध बेदनी बुग्याल रुपकुण्ड जाने के रास्ते पर पड़ता है। इस बुग्याल के बीचों-बीच फैली झील यहां के सौंदर्य में चार चांद लगी देती है।

Image Courtesy:Palljo

पंवाली बुग्याल

पंवाली बुग्याल

पंवाली बुग्याल के निचले भूभाग में दिखते मोरु, खिर्सू, देवदार और भोजवृक्ष आदि पेड़ों के सघन वन और फूलों की सैकड़ों प्रजाति यात्रियों में अद्भुत ऊर्जा भरती है।

औली बुग्याल

औली बुग्याल

चमोली जिले के जोशीमठ से 12 किलोमीटर की दूरी पर 2600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है औली बुग्याल। साहसिक खेल स्कीइंग का ये एक बड़ा केन्द्र है। गर्मियों में यहाँ खिले विभिन्न प्रकार के फूल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होते हैं।

Image Courtesy:Sandeep Brar Jat

खलिया बुग्याल

खलिया बुग्याल

खलिया बुग्याल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मुंसियारी क्षेत्र क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत बुग्याल है।

चोपता बुग्याल

चोपता बुग्याल

गढ़वाल का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला चोपता बुग्याल 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चोपता से हिमालय की चोटियों के दर्शन सामने से किये जा सकते हैं।

Image Courtesy:Vvnataraj

रोहिणी बुग्याल

रोहिणी बुग्याल

रोहिणी बुग्याल चोपता घाटी में ही चोपता बुग्याल के पास ही स्थित शांतिपूर्ण कैंपिंग की जगह है।

Image Courtesy:Ajit Hota

गुरसों बुग्याल

गुरसों बुग्याल

गुरसों बुग्याल औली घाटी में औली बुग्याल के बगल में ही स्थित गुलों का भी बुग्याल है।

हर की दून बुग्याल

हर की दून बुग्याल

हर की दून बुग्याल उच्च हिमालय के निकट स्थित एक अत्यन्त दुर्गम अन्चल है।

फुलंदी बुग्याल

फुलंदी बुग्याल

फुलंदी बुग्याल नंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व में स्थित बुग्याल है।

Image Courtesy:Subhajit Saha

मेस्सरकुंड बुग्याल

मेस्सरकुंड बुग्याल

मेस्सरकुंड बुग्याल, पिथौरागढ़ के पास मुंसियारी क्षेत्र के समीप ही स्थित बुग्याल है।

Image Courtesy:anurag agnihotri

बगजी बुग्याल

बगजी बुग्याल

चमोली और बागेश्वर के सीमा से लगा बगजी बुग्याल भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। लगभग 12000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह बुग्याल 4 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

खुल्लारा बुग्याल

खुल्लारा बुग्याल

खुल्लारा बुग्याल कुअरी पास ट्रेक के रास्ते पर पड़ता है।

टोली बुग्याल

टोली बुग्याल

टोली बुग्याल गढ़वाल क्षेत्र के चमोली में स्थित एक खूबसूरत और विस्तृत बुग्याल है।

दुगलबिट्टा बुग्याल

दुगलबिट्टा बुग्याल

दुगलबिट्टा बुग्याल चोपता घाटी में स्थित कैंपिंग के लिए सबसे प्रसिद्द बुग्याल है।

पनार बुग्याल

पनार बुग्याल

पनार बुग्याल चमोली में स्थित बादलों से घिरा खूबसूरत बुग्याल है।

Image Courtesy:Cvashisth

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+