Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस Weekend परिवार के साथ घूम आएं मुंबई के पास ये 5 ऑफबीट जगहें

इस Weekend परिवार के साथ घूम आएं मुंबई के पास ये 5 ऑफबीट जगहें

मानसून के समय दूसरे राज्यों से लोग महाराष्ट्र की खूबसूरती देखने के लिए मुंबई का रुख करते हैं और वीकेंड पर मुंबईवाले ही घरों में बैठे रहे...! ऐसा कहीं होता है भला। आपको समझ में नहीं आ रहा है कि इस वीकेंड पर मुंबई के आसपास कहां घूमने जाएं, तो हम आपकी यह परेशानी सुलझा देते हैं।

monsoon

हम लेकर आएं है Weekend Getaway के लिए 5 शानदार लेकिन Offbeat जगहें जहां जाकर कुछ समय के लिए आप अपनी हर परेशानी को भूल जाएंगे। तो फिर ज्यादा देर ना करते हुए तुरंत निकल पड़िए इनमें से अपनी पसंदीदा लोकेशन की तरफ। और हां, साथ में परिवार के सदस्यों या दोस्तों को ले जाना बिल्कुल मत भुलिए। क्योंकि घूमने का असली मजा तो अपनों के साथ ही आता है...है ना।

टपोला

महाबलेश्वर के पास धीरे-धीरे विकसित हो रहा पर्यटन स्थल टपोला एक छोटा सा गांव है। चुंकि यह अभी विकसित ही हो रहा है, इसलिए यहां लोगों की अत्यधिक भीड़ भी नहीं होती है। शनिवार और रविवार को परिवार और दोस्तों के साथ प्रकृति की गोद में थोड़ा समय बिताने की बेस्ट जगह टपोला हो सकती है।

tapola

यह मुंबई से महाबलेश्वर के रास्ते में ही आता है। प्रदूषणरहित इस गांव में आप जंगल में ट्रेकिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। अगर आप होटलों के बजाए कुछ खास एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो टपोला में टेंट में रुकने की भी व्यवस्था है। टपोला से थोड़ा आगे बढ़ते ही आपको स्ट्रॉबेरी के बागिचे मिलेंगे। तो यहां से वापस लौटते समय स्ट्रॉबेरी ले जाना मत भूलिए।

दूरी : 28 किमी (महाबलेश्वर से) और 270 किमी (मुंबई से)

डहाणू

मुंबई की चहल-पहल से दूर शनिवार और रविवार को छुट्टियां बिताने की बेस्ट जगह है डहाणू। सीबीच होने की वजह से डहाणू में सीफूड भी काफी अच्छी मिलती है। डहाणू बीच या बोरड़ी बीच मुंबई के किसी भी समुद्रतट से कहीं ज्यादा साफ-सुथरा और शांत है। अपने पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए इस छोटे से शहर के बीच साइड रिजॉर्ट में रुक सकते हैं।

Dahanu

मुंबई से डहाणू के लिए आपको ट्रेन आराम से मिल जाएगी। और हां, यह जगह चीकू के लिए काफी फेमस है। इसलिए जब वापस लौटे तो साथ में चीकू ले जाना मत भूलिए।

दूरी : मुंबई से 137 किमी

फ्लेमिंगो अभयारण्य

क्या कहा आपने...! अभी तक आपके बच्चों ने तो क्या आपने भी फ्लेमिंगो नहीं देखा है। तो फिर सोच क्या रहे हैं। मुंबई के पास ही एरोली में फ्लेमिंगो अभयारण्य में बच्चों को लेकर पहुंच जाइए। यकिन मानिए यहां आकर आप निराश नहीं होंगे। मुंबई के किसी भी इलाके से एरोली के लिए आपको ट्रेन मिल जाएगी। इस क्षेत्र को इको-सेंसटिव ज़ोन की तरह विकसित किया गया है।

Flamingos

यह जगह शहर के पास आपको जंगल में होने का अहसास कराती है। इस अभयाण्य के झील में आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां जाने के लिए प्री-बुकिंग जरूर करा लें।

दूरी : मुंबई से 21 किमी

कास पठार

kaas pathar

क्या आप जानते हैं महाराष्ट्र में फूलों की घाटी भी है। यह घाटी कास पठार के नाम से लोकप्रिय है। दूर-दूर तक फैले सुन्दर से फूलों की इस घाटी में ट्रेक करने का अलग ही आनंद आता है। यह एक रिजर्व फॉरेस्ट है, जहां आपको करीब 850 प्रजाति के फूल देखने को मिलते हैं। साल 2012 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी मान्यता मिल चुकी है। यहां आने से पहले ऑनलाइन बुकिंग जरूर करवा लें।

दूरी : 25 किमी (सातारा से), 280 किमी (मुंबई से)

मालशेज घाट

यह जगह अपनी झीलों, झरनों और हरे-भरे जंगलों की वजह से हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करता है। मुंबई में रहने वाले लोगों का यह फेवरेट वीकेंट स्पॉट है। इस समय वहां जाने पर आपको पिंक फ्लेमिंगो भी यहां नजर आ सकते हैं। मालशेज घाट पर आपको प्रकृति की गोद में रहने का अनुभव मिलेगा। खास तौर पर मानसून के समय तो यह जगह हरी-भरी स्वर्ग जैसी नजर आती है।

malshej ghat

यहां हरिश्चंद्र फोर्ट, मालशेज फॉल्स, अजोबा हिलफोर्ट आदि पर ट्रेकिंग का शानदार अनुभव कर सकते हैं। मुंबई से मालशेज घाट तक के लिए आपको सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी लेकिन आप सिर्फ 4 घंटों की ड्राईव से यहां पहुंच सकते हैं। इस घाटी की खूबसूरती आपको ताजगी से भर देगी।

दूरी : मुंबई 127 किमी

हमें पूरा विश्वास है कि आप जब भी इनमें से किसी भी जगह पर वीकेंड पर घूमने जाएंगे तो NativePlanet का यह आर्टिकल जरूर याद करेंगे। आपको अगर हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जरूर शेयर करें।

FAQs
टपोला में क्या है?

टपोला महाराष्ट्र का एक छोटा सा गांव है। महाबलेश्वर और मुंबई के बीच स्थित यह गांव अभी धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। इसलिए यहां पर्यटकों की संख्या कम होती है। मानसून के समय प्रकृति के बीच शांति से थोड़ा समय बिताने के लिए यह गांव काफी अच्छी जगह है।

फ्लेमिंगो अभयारण्य में कब जाना चाहिए?

महाराष्ट्र के एरोली इलाके में स्थित फ्लेमिंगो अभयारण्य जंगल के अंदर मौजूद है। जुलाई से सितंबर के बीच यहां जाने का बेस्ट समय होता है। मानसून के समय यहां बड़ी तादाद में पिंक फ्लेमिंगो नजर आते हैं।

महाराष्ट्र में फूलों की घाटी कहां है?

महाराष्ट्र के सातारा जिले में है फूलों की घाटी जिसे कास पठार कहा जाता है। कास पठार में 850 से भी ज्यादा किस्मों के फुल दिखते हैं। साल 2012 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी मान्यता दी जा चुकी है।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: mumbai maharashtra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+