Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »New Year 2025 : अगले साल बिना दूरबीन के पृथ्वी से दिखेंगे ये ग्रह, जाने कब और कौन से?

New Year 2025 : अगले साल बिना दूरबीन के पृथ्वी से दिखेंगे ये ग्रह, जाने कब और कौन से?

साल 2024 खत्म होने वाला है और इसके साथ ही होने वाला है नए साल 2025 का आगाज। नए साल के साथ ही लोगों को कई तरह की उम्मीदें होती है और इसके साथ ही एक उत्सुकता भी कि नया साल क्या नया लेकर आया है। 'नए साल में क्या नया होने वाला है', यह व्यक्तियों की अलग-अलग पसंद और दिलचस्पी के आधार पर अलग हो सकती है। किसी को नए साल में रिलीज होने वाली फिल्मों में दिलचस्पी हो सकती है तो किसी को नए साल में होने वाले विभिन्न स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स के बारे में जानना होगा।

कोई राजनेताओं की हर गतिविधि पर अपनी नजरें बनाएं रखेगा तो किसी को ज्योतिष और आने वाले साल में किस्मत कैसे चमकेगी या चमकायी जा सकती है, इस बारे में जानना होगा। लेकिन इन सबके बीच कुछ लोगों का एक समूह ऐसा भी है, जो टकटकी लगाएं आसमान में उन हजारों तारों को निहारेंगे।

visible planets in 2025

यह आर्टिकल, उन लोगों के लिए ही है, जिन्हें Astrology (ज्योतिषविज्ञान) नहीं बल्कि Astronomy (खगोलविज्ञान) में ज्यादा दिलचस्पी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि अगले साल कब यानी किस तारीख को पृथ्वी से कौन सा ग्रह सबसे ज्यादा स्पष्ट दिखाई देने वाला है।

10 जनवरी 2025 - शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह पूर्व दिशा में दिखाई देगा। सूर्य से 47.2 डिग्री पर शुक्र सबसे अधिक पूर्व दिशा में दिखेगा। इसे देखने का यहीं सबसे अच्छा समय है क्योंकि शाम के समय यह आकाश में क्षितिज पर सबसे ऊंचाई पर होगा। सूर्यास्त के बाद आसमान में पश्चिम दिशा पर यह चमकीले चमकीले ग्रह के रूप में दिखेगा।

16 जनवरी 2025 - मंगल ग्रह

मंगल ग्रह ठीक विपरीत दिशा में होगा। लाल रंग का यह ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा, जो सूर्य की रोशनी से ही प्रकाशित होगा। यह रातभर दिखाई देगा और साल के दूसरे समय के मुकाबले इस दिन ज्यादा चमकदार नजर आएगा। यह समय मंगल ग्रह को देखने और उसकी तस्वीरें क्लीक करने के लिए बेस्ट होंगी। मध्य आकार के दूरबीन से नारंगी रंग के इस ग्रह की सतहों पर काले धब्बे भी दिखाई देंगे।

8 मार्च 2025 - बुध ग्रह

बुध ग्रह भी पूर्व दिशा में दिखाई देगा। बुध ग्रह सूर्य से 18.2 डिग्री पूर्व में दिखाई देगा। शाम के समय बुध को देखने का सबसे अच्छा समय होगा क्योंकि आसमान में क्षितिज पर यह उस समय अपनी सबसे अधिक ऊंचाई पर होगा। सूर्यास्त के बाद इसे पश्चिम दिशा में नीचे की ओर देख सकेंगे।

21 अप्रैल 2025 - बुध ग्रह

इस दिन एक बार फिर से बुध ग्रह पूर्व दिशा में दिखाई देगा। सूर्य से 27.4 डिग्री पश्चिम दिशा में बुध ग्रह दिखाई देगा। यह समय बुध को देखने का सबसे अच्छा होगा, क्योंकि उस समय यह पश्चिम दिशा में आकाश में अपनी सबसे ऊंचाई पर होगा। सूर्योदय से ठीक पहले इसे पूर्वी दिशा में नीचे की ओर देखा जा सकेगा।

31 मई 2025 - शुक्र ग्रह

पश्चिम दिशा में शुक्र ग्रह दिखाई देगा। सूर्य से 45.9 डिग्री पूर्व में शुक्र ग्रह दिखाई देगा। इस दिन शुक्र ग्रह को देखने का सबसे अच्छा समय होगा, क्योंकि सुबह के समय में यह क्षितिज में सबसे अधिक ऊंचाई पर होगा। सूर्योदय से ठीक पहले पूर्व दिशा में सबसे ज्यादा चमकदार ग्रह के रूप में यह दिखाई देगा।

4 जुलाई 2025 - बुध ग्रह

पूर्वी दिशा में बुध ग्रह दिखाई देगा। सूर्य से 25.9 डिग्री में पूर्व दिशा में बुध ग्रह दिखाई देगा। शाम के समय इसे देखने का सबसे अच्छा समय होगा, क्योंकि आसमान में यह उस समय सबसे ऊपर दिखाई देगा। पश्चिम दिशा में सूर्यास्त के समय नीचे की तरफ यह ग्रह दिखाई देगा।

19 अगस्त 2025 - बुध ग्रह

पश्चिम दिशा में इस दिन बुध ग्रह दिखाई देगा। सूर्य से 18.6 डिग्री पश्चिम में बुध ग्रह दिखाई देगा। इसे देखने का सबसे अच्छा समय सुबह होगा, क्योंकि तब यह आसमान में अपनी सबसे अधिक ऊंचाई पर होगा। सूर्योदय से ठीक पहले पूर्व दिशा में नीचे की तरफ इस ग्रह को देखा जा सकेगा।

saturn visible in 2025

21 सितंबर 2025 - शनि ग्रह

इस दिन छल्लों से सजा शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा, जो सूर्य की रोशनी से चमकेगा। यह पूरी रात दिखाई देगा और साल के दूसरे किसी भी समय के मुकाबले सबसे ज्यादा चमकदार दिखाई देगा। यह दिन शनि ग्रह और उसकी चंद्रमाओं का फोटो क्लीक करने का सबसे अच्छा समय है। छोटे या मध्यम आकार के दूरबीन से शनिव के छल्लों और इसके चमकदार चंद्रमाओं को देखा जा सकता है।

23 सितंबर 2025 - नेपच्यून

नीले रंग का यह ग्रह इस दिन पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा और सूर्य की रोशनी से जगमगाएगा। साल के किसी भी और समय के मुकाबले यह इस दिन अधिक चमकदार दिखाई देगा और पूरी रात इसे देखा जा सकता है। अगर आप फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं, तो नेपच्यून की फोटो निकालने का यह बेस्ट समय है। पृथ्वी से काफी ज्यादा दूर होने की वजह से यह सिर्फ नीले रंग के एक बिन्दू के रूप में ही दिखाई देगा लेकिन अति शक्तिशाली दूरबीन से इसे देखा जा सकता है।

29 अक्तूबर 2025 - बुध ग्रह

पूर्वी दिशा में दिखाई देगा बुध ग्रह। सूर्य से 23.9 डिग्री पूर्व में बुध दिखाई देगा इसे देखने का सबसे अच्छा समय शाम को है। सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिम दिशा में नीचे की ओर आसमान में इसे ढूंढ सकते हैं।

21 नवंबर 2025 - यूरेनस

इस दिन यूरेनस पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा और सूर्य की रोशनी की वजह से नीले रंग से जगमग भी दिखाई देगा। साल में किसी भी और समय के मुकाबले यह न सिर्फ अधिक चमकदार दिखाई देगा बल्कि रात भर भी दिखाई देने वाला है। यूरेनस को देखने का यह सबसे अच्छा समय होगा। अधिक दूरी पर होने की वजह से यह पृथ्वी से हरे-नीले रंग के एक बिन्दू की तरह ही नजर आने वाला है। हालांकि शक्तिशाली दूरबीन से यह काफी स्पष्ट दिखाई देगा।

7 दिसंबर 2025 - बुध ग्रह

इस दिन एक बार फिर से बुध ग्रह पृथ्वी से दिखाई देगा। यह सूर्य से 20.7 डिग्री पश्चिम में दिखाई देगा। इसे देखने का सबसे अच्छा समय सुबह होगा। सूर्योदय से ठीक पहले पूर्व दिशा में यह ग्रह आसमान में नीचे की ओर दिखाई देगा।

More News

    Read more about: year ender 2024 planet india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+