Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आइए जानते हैं दुनिया की उन जगहों के बारे में, जहां के ऊपर से फ्लाइट नहीं गुजरती

आइए जानते हैं दुनिया की उन जगहों के बारे में, जहां के ऊपर से फ्लाइट नहीं गुजरती

फ्लाइट में बैठकर आप सभी ने यात्रा की होगी और इस दौरान आपने आसमान से सुंदर व आकर्षक नजारें को भी देखा होगा। इस बीच आपने बादलों की दुनिया देखी होगी, समुद्री नजारें देखे होंगे और शहरों की जगमगाती सुंदरता देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी 'नो फ्लाई जोन' के बारे में सुना है, जहां के ऊपर से जहाज उड़ाना मना होता है। यह स्थाई और अस्थाई दोनों तरीके से होता है।

अस्थाई 'नो फ्लाई जोन' तब घोषित किया जाता है, जब किसी भी राष्ट्रीय या अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए सरकार उस स्थान को कुछ समय के लिए 'नो फ्लाई जोन' घोषित कर देती हैं। कई बार युद्ध वाले स्थान पर भी 'नो फ्लाई जोन' घोषित कर दिया जाता है। इसके विपरीत दुनिया की कई सारी ऐसी जगहें हैं, जहां स्थायी रूप से 'नो फ्लाई जोन' घोषित किया गया है तो आइए जानते हैं आखिर ये कौन सी जगहें हैं, जहां के ऊपर से हवाई जहाज नहीं उड़ाया जाता है।

aeroplane

ताज महल, आगरा

आगरा में स्थित ताजमहल दुनिया का सातवां अजूबा कहलाता है, जो अपनी वास्तुकला और खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इसके महत्व को देखते हुए यूनेस्को ने 1983 में इसे विश्व विरासत स्थल के रूप में नामित किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने ताजमहल और यहां आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के चलते 2006 में इसे नो-फ्लाई जोन प्लेस घोषित कर दिया था। इसके अलावा, पुरी के जगन्नाथ धाम के ऊपर से भी फ्लाइट उड़ाने की अनुमति नहीं है।

डिज्नी पार्क, कैलिफोर्निया

कैलिफोर्निया का डिज्नी पार्क, दुनियाभर के लोगों के बीच काफी फेमस है। यह बेहद ही शानदार जगह है, जो अपने नाम के साथ-साथ जादुई भी है, बिल्कुल उतनी ही जितनी आप कल्पना कर सकते हैं। इस जादुई स्थान के ऊपर से फ्लाइट नहीं उड़ाया जाता है, यह 'नो फ्लाई जोन प्लेस' है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9/11 हमले के बाद डिज्नी पार्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा फैसला किया गया था।

aeroplane

माचू पिच्चू, पेरू

दुनिया के सात अजूबों में शामिल पेरू का माचू पिच्चू भी 'नो-फ्लाई जोन प्लेसेस' में से एक है। यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है, जहां दुनियाभर के पर्यटक यहां घूमने के लिए आते रहते हैं। यह स्थान अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां के दुर्लभ वन्य जीवन और पौधे भी काफी प्रसिद्ध हैं, जो केवल यहीं उगते हैं।

मक्का, सउदी अरब

सउदी अरब में स्थित मक्का, इस्लाम धर्म में सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान माना जाता है। इस पवित्र स्थान के ऊपर से किसी भी हवाई जहाज को उड़ाने की अनुमति नहीं है। यह स्थान भी 'नो फ्लाई जोन प्लेसेस' में से एक है।

तिब्बत

तिब्बत को दुनिया के सबसे ऊंचे स्थानों में से एक माना जाता है। इसकी औसत ऊंचाई लगभग 16000 फीट तक है। इस खूबसूरत से स्थान के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाने पर प्रतिबंध है। सुरक्षा के लिहाज से इस स्थान को 'नो फ्लाई जोन' की श्रेणी में रखा गया है।

बकिंघम पैलेस, यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम का बकिंघम पैलेस के ऊपर से भी हवाई जहाज उड़ाना मना है। यह स्थान 'नो फ्लाई जोन' में आता है। इस पैलेस में ब्रिटेन का शाही घराना रहता है और यहीं पर उनका दफ्तर भी है। इस खूबसूरत पैलेस और शाही परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया था। इसके अलावा, ब्रिटेन का 10 डाउनिंग स्ट्रीट, संसद का सदन और यूके के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास भी 'नो फ्लाई जोन' में शामिल हैं।

More News

    Read more about: भारत india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+