Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिर्फ River राफ्टिंग ही नहीं, ऋषिकेश में कर सकते हैं और भी कई एडवेंचर

सिर्फ River राफ्टिंग ही नहीं, ऋषिकेश में कर सकते हैं और भी कई एडवेंचर

उत्तराखंड के शहर ऋषिकेश को योगनगरी कहा जाता है। ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों में से लगभग 80% लोग सिर्फ River राफ्टिंग के ही दिवाने होते हैं। ये लोग एक या दो वाटर एक्टिविटी करके ही वापस लौट जाते हैं। पिछले कुछ समय से मानसून की भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। इस वजह से ऋषिकेश में अक्सर रिवर राफ्टिंग को बंद कर दिया जाता है।

Rishikesh

इस वजह से यहां आने वाले सैलानियों को भी काफी निराशा होती है। लेकिन क्या आपको पता है, सिर्फ रिवर राफ्टिंग ही नहीं, ऋषिकेश में ऐसे कई एडवेंचर एक्टिविटी हैं, जो रोमांच प्रेमियों को खूब पसंद आएंगे।

रिवर राफ्टिंग के अलावा ऋषिकेश में होने वाली एक्टिविटिज :

रिवर साइड कैंपिंग

camp

ऋषिकेश में गंगा के किनारे कैंपिंग होती है, जो आपको प्रकृति से जोड़ने का काम करती है। इसके लिए आपको ऋषिकेश के शिवपुर में जाना होगा। कैंपिंग में एक व्यक्ति का खर्चा करीब 1800 से 2000 रुपये का होता है। रात के अंधेरे में तारों से भरे आसमान के नीचे रहना और सुबह सूरज उगने से पहले ही चिड़ियों की चहचहाहट के साथ नींद खुलना आपको ताजगी से भर देता है। कुछ कैंपिंग संस्थाएं आपको जंगलों में थोड़ी दूर तक घूमाने के लिए भी ले जाती है। इसके साथ ही कैंपिंग का मुख्य आकर्षण बगल से लगातार कलकल कर बहती गंगा नदी भी है।

नीरगढ़ वाटरफॉल

neergarh waterfall

यह वाटरफॉल ऋषिकेश से महज 5 किमी की दूरी पर है। यह वाटरफॉल ऋषिकेश का सबसे बड़ा झरना है। जंगल के बीच में स्थित इस झरने का आकर्षण इतना है कि यहां हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। प्री-वेडिंग शूट के लिए भी यह वाटरफॉल बिल्कुल सही जगह है। पर्यटकों को इस वाटरफॉल में नहाने का भी मौका मिलता है। नीरगढ़ वाटरफॉल की एंट्री टिकट सिर्फ 30 रुपये है। इसलिए अपनी ऋषिकेश ट्रिप में इस वाटरफॉल को जरूर शामिल करें।

बीटल्स आश्रम

beatles ashram

ऋषिकेश में अगर आप सुकून की तलाश में आए हैं तो आपको बीटल्स आश्रम जरूर जाना चाहिए। इस आश्रम का नाम अमेरिकी बैंड के नाम पर ही पड़ा है। दरअसल, अमेरिकी बैंड बीटल्स के 4 सदस्य वर्ष 1968 में यहां काफी समय तक रुके थे। उस समय उन्होंने यहां लगभग 40 गाने भी लिखे। उनके वापस लौटने के बाद भारत में उनके फैंस ने इस आश्रम को एक पर्यटन स्थल बना दिया। आश्रम के अंदर जंगल जैसा परिवेश है, जो इसे काफी खास और सुकून देने वाला बनाता है। इस आश्रम की एंट्री फीस भारतीयों के लिए 150 रुपये है।

बंजी जंम्पिंग

jumping

अगर आपको रोमांचक खेल पसंद है तो ऋषिकेश आकर बंजी जम्पिंग जरूर किजीए। भारत में सबसे ऊंचा बंजी जम्पिंग ऋषिकेश में ही होता है। यहां 107 मीटर की ऊंचाई से बंजी जम्पिंग करवायी जाती है। बंजी जम्पिंग के लिए आपके पैरों में रस्सी बांधकर एक प्लेटफार्म से नीचे कुदना होता है। इसके लिए आपका वजन 35 से 120 किलो के बीच होना अनिवार्य है। अगर आपके कमर या पैर में चोट लगी हो तो बंजी जम्पिंग नहीं करना चाहिए। बंजी जम्पिंग के लिए एंट्री फीस 100 रुपये और बंजी जम्पिंग के लिए 3550 रुपये देने पड़ते हैं।

फ्लाइंग फॉक्स

fying fox

ऋषिकेश में एशिया का सबसे लंबा फ्लाइंग फॉक्स होता है। इसे न्यूज़ीलैंड के विशेषज्ञों ने डिजाइन किया है। इसके लिए आपको ऋषिकेष के नीलकंठ रोड पर जाना होगा। इसमें आपको सीधा लेटाकर एक कपड़ेनुमा हैंगर से टांग दिया जाता है और 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ाया जाता है। इस तार को गुरुत्वाकर्षण के आधार पर छोड़ दिया जाता है जो नीचे बहती नदी से सिर्फ 7 मीटर की ऊंचाई तक ऊपर से नीचे की ओर लोगों को लेकर आती है। इसके लिए भी एंट्री टिकट 100 रुपये है। सोलो फ्लाइंग के लिए 3000 रुपये की फीस देनी पड़ती है।

जाएंट स्विंग

Swing

झुले पर झुलना किसे पसंद नहीं आता होता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे झुले पर झुला है जो जमीन से सैंकड़ों की ऊंचाई पर टंगा है और जो कई मीटर ऊपर तक जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश के जाएंट स्विंग की। इस झुले में ना तो आपको किसी सख्त तख्ते पर बैठाया जाता है और ना ही कोई घेरे वाला झुला होता है। यह सिर्फ तारों से बना एक झुला होता है। इसे करने के लिए आपको शिवपुरी आना होगा जो ऋषिकेश मुख्य शहर से करीब 20 किमी की दूरी पर है। इसके लिए आपको 3700 रुपये की एंट्री फीस देनी पड़ती है।

More News

    Read more about: rishikesh uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+