Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों को मिलेगी Visa on arrival की सुविधा, जाने Details

अब संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों को मिलेगी Visa on arrival की सुविधा, जाने Details

अगर आप संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाने वाले हैं, यात्रा चाहे व्यापारिक हो या पर्यटन के लिहाज से, अपने वीजा के लिए अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब आपको मिलेगी Visa on arrival की सुविधा। यह सुविधा खासतौर पर भारतीयों को दी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को UAE के सभी एयरपोर्ट्स पर लैंड करने के बाद वीजा मिल जाएगा।

uae travel visa on arrival

मिली जानकारी के अनुसार यह पॉलिसी भारतीय पासपोर्ट धारकों के साथ-साथ UAE में रहने वाले ग्रीन कार्ड धारकों या फिर अमेरिका-ब्रिटेन द्वारा अथवा किसी भी यूरोपीय यूनियन देश द्वारा जारी वीजा लेकर जाने वाले व्यक्तियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इस पॉलिसी के अधीनस्थ यात्रियों को वीजा के लिए दो विकल्प मिलेंगे।

1. 14 दिनों का वीजा ऑन अराइवल, जिसे अगले 14 दिनों के लिए फिर से एक्सटेंड किया जा सकेगा।
2. 60 दिनों का नॉन-एक्सटेंडेबल वीजा

visa on arrival uae for indian travelers

हालांकि इन दोनों सुविधाओं में भी UAE के नियमानुसार फीस जमा करना पड़ेगा। वीजा ऑन अराइवल सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री के पासपोर्ट की वैधता, UAE में प्रवेश की तिथि से कम से कम 6 महीने की होनी होगी। इस बात की घोषणा 17 अक्तूबर को UAE में भारतीय मिशन द्वारा की गयी।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब UAE जाने वाले भारतीय यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए ऐसे कदम उठाए गये हैं। इससे पहले फरवरी 2023 में, UAE की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी एमीरैट्स (Emirates) ने VFS ग्लोबल के साथ मिलकर भारतीय यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मुहैया करवाया था।

dubai

इसी महीने में दुबई ने भी भारतीयों को 5 सालों तक मल्टीपल एंट्री वीजा भी दी थी। इस नयी वीजा पद्धति की वजह से पर्यटकों के साथ-साथ भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच के व्यापारिक संबंध भी मजबूत होने की संभावना है।

बता दें, हर साल दुबई घूमने जाने वाले पर्यटकों की कुल संख्या में बड़ी संख्या भारतीय पर्यटकों की होती है। वर्ष 2023 में दुबई में कुल 2.46 मिलीयन पर्यटक घूमने गये थे। नयी वीजा पॉलिसी के लागू होने के बाद संभावना जतायी जा रही है कि UAE में व्यापार के सिलसिले में या घूमने के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या में जरूर उछाल आएगा।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+