Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » भिड़-भाड़ से दूर, सुकून पाने के लिए इन ऑफबीट हिल स्टेशन की करें सैर

भिड़-भाड़ से दूर, सुकून पाने के लिए इन ऑफबीट हिल स्टेशन की करें सैर

पहाड़ों पर जाना सभी को पसंद है क्योंकि पहाड़ों पर बेहद सुकून मिलता है। लेकिन भारत के ज्यादातर हिल स्टेशन पर्यटकों से भरे होते हैं और यहां बहुत शोरगुल होती है।
इसलिए आज हम आपको बताएंगे पुणे के कुछ ऑफबीट हिल स्टेशन के बारे में, जहां आपको बेहद सुकून, शांति और खूबसूरत नजारें मिलेंगे।

लोनार झील

लोनार झील

कहा जाता है की लोनार झील किसी उल्कापिंड के गिरने से बना एक गड्ढा जिसने झील का रूप ले लिया है। झील के चारों ओर और अंदर बहुत सारे पेड़ पौधे और जीव ने पनाह ली है। साथ ही यहां दो मंदिर हैं जिनका निर्माण छठी और बारहवीं शताब्दी में किया गया था।
यहां से आप बर्डवॉचिंग, फोटोग्राफी, आउटडोर कैंपिंग और स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं।
यह पुणे से 390 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है।

सिंहगड

सिंहगड

सिंहगढ़ किला वह जगह है जहां से कई खूबसूरत ग्रामीण इलाकों के प्राकृतिक दृश्यों को देखा जा सकता है।
यहां आप ट्रेकिंग, कैंपिंग, दर्शनीय स्थल का मजा ले सकते हैं।
यह पुणे से 37 किलोमीटर दूरी पर स्तिथ है।

हरिहरेश्वर

हरिहरेश्वर

विष्णुपद और भगवान हरिहरेश्वर मंदिर के कारण हरिहरेश्वर तीर्थ स्थल बन गया है। साथ ही मनोरम समुद्र तट वीकेंड के लिए लोगों को आकर्षित करता है।
यहां आप बीचसाइड कैंपिंग और वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।
यह पुणे से 190 किलोमीटर की दूरी पर है।

राजमची

राजमची

राजमची ऊबड़-खाबड़ पहाड़ पर स्थित है जिनमें दर्जनों गुफाएं हैं। शहर की भीड़-भाड़ से दूर रहने के लिए राजमची बेहतरीन जगह है। यहां आप दक्षिण में श्रीवर्धन किले और पश्चिम में मनरंजन किले तक ट्रेकिंग कर सकते हैं। इसके आलावा यहां सफारी, पक्षी देखना और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
यह पुणे से 80 किलोमीटर दूरी पर स्तिथ है।

लेन्याद्री

लेन्याद्री

सबसे सुंदर और मजेदार दृश्यों के बीच लेन्याद्री वह जगह है जो सभी के लिए है। यहां छोटी झीलें और एक प्रसिद्ध अष्टविनायक मंदिर है। यहां आप आउटडोर कैंपिंग, छोटे ट्रेक, अष्टविनायक दर्शन और फोटोग्राफी कर सकते हैं।
यह पुणे से 95 किलोमिटर की दूरी पे स्तिथ है।

More News

    Read more about: pune maharastra india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+