Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस नवंबर बनाएं मेघालय के इन ऑफबीट स्थलों का प्लान

इस नवंबर बनाएं मेघालय के इन ऑफबीट स्थलों का प्लान

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां घने जंगल, जलप्रपात, पहाड़ियां प्रयटकों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करती हैं।

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां घने जंगल, जलप्रपात, पहाड़ियां पर्यटकों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करती हैं। यह राज्य प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर आप यहां एक शानदार अवकाश बिताने के लिए आ सकते हैं। मेघालय का शाब्दिक अर्थ है, मेघों का घर, यहां की कई ऊंची-ऊंची पहाड़ियां मौजूद हैं,जहां आप बादलों को काफी नजदीक जा सकते हैं। यह राज्य प्रकृति के अद्भुत रूपों को प्रदर्शित करने का काम करता है। यहां घूमने-फिरने औऱ देखने योग्य कई शानदर स्थल मौजूद हैं, लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से मेघालय के उन ऑफबीट स्थलों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनसे अधिकांश आम पर्यटक अंजान हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

 उमदेन

उमदेन

मेघालय के ऑफबीट स्थलों में आप री भोई जिले स्थित उनमेद की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक शानदार स्थल है जो हरी-भरी घाटियों के मध्य स्थित है। शिलांग से यहां तक की दूरी मात्र 65 कि.मी की है। यह मुख्य तौर पर रेशम बुनकरों का गांव कहा जाता है। यहां अधिकांश भोई जनजाति के लोग रहते हैं, जो पारंपरिक तरीके से बुनाई का काम करते हैं। यह जनजाति सिल्क के जरिए आकर्षक उत्पाद बनाने में पारंगत है। आप यहां रेशम के उत्पाद संबंधी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आप यहां आसपास के जंगलों का भी भ्रमण कर सकते हैं। यहां वन्यजीवन को करीब से देखा जा सकता है। चूंकि यहां पहाड़ियां भी मौजूद है, इसलिए आप यहां ट्रेकिंग और हाइकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। ट्रेकर्स और कैंपर्स के लिए यह एक आदर्श स्थल है। एक शानदार सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

मावलेनगोट

मावलेनगोट

मेघालय की ऑफबीट खूबसूरती को देखने के लिए आप मावलेनगोट की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक खूबसूरत स्थल है जो शिलांग से लगभग 42 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह एक खूबसूरत गांव है जो हरी-भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों के साथ बसा है। यहां का माहौल बेहद शांत है, जहां आप अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं। एक सुकून भरा समय बिताने के लिए आप यहां आ सकते हैं। यहां का ग्रामीण काफी मित्र स्वभाव के हैं। आप यहां के स्थानीय व्यंजनों को भी चख सकते हैं। यह स्थल प्रकृति के किसी तोहफे समान प्रतीत होता है। एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कांगथांन

कांगथांन

PC-Bogman

कुछ अलग अनुभव करने के लिए आप मेघालय के कांगथांन की सैर का प्लान बना सकते हैं। कांगथांन राज्य के उन आकर्षक स्थलों में गिना जाता है, जहां की खूबसूरती और मनमोहक एहसास से अबतक अधिकांश आम पर्यटक अंजान हैं। इस स्थल को भारत का विशलिंग गांव भी कहा जाता है, क्योंकि यहां लोग संपर्क साधने के लिए सीटी का प्रयोग करते हैं। इनके संप्रेषण की विधि सच में कमाल है, जो इसे सबसे अलग और अनोखा बनाने का काम करती है। आप इस खूबसूरत गांव की सैर का आनंद ले सकते हैं, इसके अलावा आस पास के प्राकृतिक आकर्षणों को भी देख सकते हैं। यहां का हरा-भरा वातावरण अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव कराता है। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं।

मॉफलांग

मॉफलांग

शिलांग के आसपास कई शानदार ऑफबीट पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां की सैर का प्लान आप बना सकते हैं। आप शिलांग से 25 कि.मी का सफर तय कर मॉफलांग आ सकते हैं। हरे-भरे पहाड़, गहरी घाटियां और खेतों से घिरा यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं है। यह स्थल शिलांग से एक शानदार वीकेंड गेटवे के रूप में भी जाना जाता है। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह एक आदर्श स्थल है। यहां के मनमोहक वातावरण के बीच रहकर अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव किया जा सकता है। आप यहां मेघालय की लोक संस्कृति को भी काफी करीब से देख सकते हैं।

स्नोंगपडेंग

स्नोंगपडेंग

PC- Sohini.sen

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप मेघालय के स्नोंगपडेंग की सैर का प्लान बना सकते हैं। वैसे क्या आपने यहां की डावकी के बार में सुना है ? यह वो स्थान है जहां उमगोट नदी के पारदर्शी रूप को आसानी से देखा जा सकता है। यह नदी इतनी साफ है कि आप नदी के नीचे की सारी चीजों को आसानी से देख सकते हैं। चुंकि यह एक लोकप्रिय स्थल है, इसलिए यहां पर्यटकों को भारी जमावड़ा लगता है। अगर आप डावकी की खूबसूरती बिना किसी गतिरोध के देखना चाहते हैं तो यहां से 8 कि.मी की दूरी पर स्थित स्नोंगपडेंग आ सकते हैं। यहां से आप डावकी की खूबसूरती का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+