Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ऑफिस के कामकाज के वक्त निकालकर एक दिन में घूमे मुंबई

ऑफिस के कामकाज के वक्त निकालकर एक दिन में घूमे मुंबई

एक दिन में मुंबई घूमें जिसकी शुरुआत आप सिद्धि विन्याक मंदिर से कर सकते हैं, और उसके बाद महा लक्ष्मी मंदिर, हाजी अली दरगाह, बांद्रा ,लिंकिंग रोड आदि देख सकते हैं।

By Goldi

कभी कभी हमे ऑफिस से मीटिंग के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई बेंगलुरु जाने का मौका मिलता रहता है, लेकिन काम के चलते हम इन महा-नगरों को ढंग से घूम नहीं पाते, कारण ढेर सारा काम और कम समय।

कुछ ऐसा ही मेरे साथ मेरी मुंबई ट्रिप के दौरान हुआ, जब मै वहां ऑफिस के काम के सिलसिले में पहुंची, मुंबई जाने की ख़ुशी इसलिए थी, क्योंकि मै लम्बे समय से मुंबई जाने का प्लान कर रही थी, लेकिन प्लान था कि मुक्कमल ही नहीं हो रहा था। लेकिन ऑफिस की मीटंग ने इसे मुक्कमल कर दिया, लेकिन यहां पर भी एक ट्विस्ट, मेरे काम ने यहां ने यहां मुझे मुझे मुंबई घूमने के लिए सिर्फ एक ही दिन वक्त दिया, यकीनन ऐसा आप लोगो के साथ भी कई बार हुआ होगा।

तो आज मै आपको अपने लेख के जरिये बताने जा रहीं हूं कि, मैंने एक दिन में मुंबई कैसे घूमी, ताकि अगर आपको कभी मुंबई एक दिन में घुमनी हो तो आप भी आसानी से मुंबई घूम सकें-

सिद्धि विनायक

सिद्धि विनायक

आप अपनी मुंबई की यात्रा की शुरुआत मुंबई के प्रसिद्ध मंदिर सिद्धि विनायक से कर सकते हैं। खासकर की सुबह के समय आप यहां की हिस्सा भी बन सकते हैं, और अगर आप भाग्य शाली हुए तो शायद आप यहां किसी बॉलीवुड या फिर टीवी सेलेब से भी रूबरू हो सकते हैं।
Pc: Swaminathan

महालक्ष्मी मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर

सिद्धि विनायक के बाद आप मुंबई के प्रसिद्ध माता महालक्ष्मी के मंदिर भी जा सकते हैं, जो करीबन सिद्धि विनायक से पांच किमी की दूरी पर स्थित है। मंदिर के अंदर देवी महाकाली और देवी सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित हैं। पर्यटकों के लिए यह मंदिर सुबह 6 बजे से रत दस बजे तक खुला रहता है।Pc:Ryan

हाजी अली दरगाह

हाजी अली दरगाह

हाजी अली दरगाह महालक्ष्मी मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। आप जैसे ही दरगाह में प्रवेश करेंगे तो आप कव्वाली आदि सुन सकते हैं, दरगाह के भीतर एक पेड़ है, कहा जाता है कि, अगर आप यहां मन्नत मांगते हुए धागा बांधते हैं तो आपकी मन्नत कुबूल हो जाती है। बता दें, दरगाह मुंबई के वर्ली समुद्र तट के छोटे द्वीप पर स्थित है।

दरगाह तक पहुंचने के लिए पहले लंबे सीमेंट के बने पुल से होकर गुजरना पड़ता है जो कि दोनों ही तरफ से समुद्र के घिरा है। लोगों की पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही कहानियों और दरगाह के ट्रस्टियों की मानें को पीर हाजी अली शाह पहली बार जब व्यापार करने अपने घर से निकले थे तब उन्होंने मुंबई के वरली के इसी इलाक़े को अपना ठिकाना बनाया था।Pc:travelwayoflife

बांद्रा

बांद्रा

हाजी अली के बाद अब बारी आती हाई बांद्रा की, जहां बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों का घर है। यहां आप शाहरुख़ खान का घर मन्नत सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट,मेगास्टार अमिताभ बच्चन आदि बड़े स्टार्स का घर देख सकते हैं, अगर आप भाग्यशाली हुए तो आपको उनकी झलक भी देखने को मिल सकती है।

लिंकिंग रोड

लिंकिंग रोड

सलमान खान और रवीना टंडन का गाना तो सुना ही होगा जिसमे लिंकिंग रोड का जिक्र है, जी हां, यह लिंकिंग रोड कहीं विदेश में नहीं बल्कि मुंबई में ही मौजूद है, जहां से आप काफी अछि शॉपिंग का मजा उठा सकते हैं। अगर अप बार्गेनिंग करने में माहिर हैं, तो लिंकिंग रोड से आप काफी अच्छी और ढेर साडी शॉपिंग कर सकते हैं।

क्रॉफर्ड मार्केट

क्रॉफर्ड मार्केट

क्रॉफर्ड मार्केट दक्षिण मुंबई का प्रसिद्ध मार्केट हैं, यह बाजार मुंबई पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित है, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन के उत्तर में और जे.जे. के पश्चिम में स्थित है। यह एक थोक मार्केट हैं, जहां से घर की ग्रोसरी के साथ कपड़े आदि भी खरीदें जा सकते हैं।
Pc:Nicholas (Nichalp)

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन

अगर आप ट्रेन से आयें हैं तो फिर तो इसे आपने देखा ही होगा, लेकिन अगर आप रोड ट्रिप या फिर फ्लाइट के जरिये आयें हैं तो इसे देखना बनता है बॉस, क्यों की यह इमारत मुंबई के प्रमुख आकर्षण केन्द्रों में से एक है। साथ ही इस स्टेशन के आसपास से सबवे में कई आवश्यक वस्तुएँ जैसे इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ, कंप्यूटर बाज़ार और कपड़े की दुकानों से शॉपिंग भी की जा सकती है।Pc:Arian Zwegers

हैंगिंग गार्डन

हैंगिंग गार्डन

हैंगिंग गार्डन शहर का सबसे पुराना और सबसे अच्छा संरक्षित पार्क है। बहुत रणनीतिक स्थान पर स्थित इस पार्क का प्रमुख आकर्षण ओल्ड लेडी शू (बड़ा जूता) है जिसका अच्छा सा फोटो लेने के लिये कई फोटोग्राफी प्रेमी प्रयत्न करते हैं। हेंगिंग गार्डन केम्प्स कॉर्नर और स्टायलिश पोर्सचे शोरूम के पास स्थित है।Pc: Nichalp

गेटवे ऑफ़ इंडिया

गेटवे ऑफ़ इंडिया

कोलाबा के करीब स्थित मुंबई की शान गेटवे ऑफ़ इंडिया वास्तुशिल्प का चमत्कार है और इसकी ऊँचाई लगभग आठ मंजिल के बराबर है। वास्तुकला के हिंदू और मुस्लिम दोनों प्रकारों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण सन 1911 में राजा की यात्रा के स्मरण निमित्त किया गया। पृष्ठभूमि में गेटवे ऑफ इंडिया के साथ आपकी एक फोटो खिंचवाएँ बिना मुंबई की यात्रा अधूरी है। गेटवे ऑफ इंडिया खरीददारों के स्वर्ग कॉज़वे और दक्षिण मुंबई के कुछ प्रसिद्द रेस्टारेंट जैसे बड़े मियाँ, कैफ़े मोंदेगर और प्रसिद्द कैफ़े लियोपोल्ड आदि हैं जहां लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।Pc:Vijay Sharma

फेरी की सवारी

फेरी की सवारी

गेटवे ऑफ़ इंडिया के मीलों दूर तक फैले समुंद्र में फेरी की 30 मिनट का सवारी का मजा लेना कतई ना भूले।Pc:HoneyB (Agra)

ताज होटल

ताज होटल

मुंबई स्थित टाक होटल करीबन 104 साल पुरानी इमारत है जो गेटवे ऑफ़ इंडिया के विपरीत दिशा में ही स्थित है।Pc:PlaneMad

चौपाटी बीच/जुहू बीच

चौपाटी बीच/जुहू बीच

आप शाम के समय किसी भी समुद्री तट की और रुख सकते हैं, समुद्र की लहरों से खेलते हुए डूबते हुए सूरज के यहां मनोरम नजारे जरुर देखें। इसके अलावा अप बीच पर बड़ा पाव ,पाव भाजी, भेल पूरी और पानी पूरी का मजा ले सकते हैं।Pc:Chrysostomus

लजीज खाना

लजीज खाना

गेटवे ऑफ़ इंडिया और चौपाटी बीच के आसपास कई खूबसूरत समुद्री तट स्थित है, जहां आप लजीज खाने का स्वाद चख सकते हैं।Pc:Avinashvh1n1

मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+