Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शुरू होने वाला है ऊटी फ्लावर फेस्टिवल - 2024, जानिए कब से और क्या है लोकेशन

शुरू होने वाला है ऊटी फ्लावर फेस्टिवल - 2024, जानिए कब से और क्या है लोकेशन

देश के सबसे लोकप्रिय स्थानीय फेस्टिवल में से एक जिसका हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है, वह है ऊटी का फ्लावर फेस्टिवल। तमिलनाडु का हिल स्टेशन ऊटी, हमेशा ही पर्यटकों की पसंदीदा लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है।

हर साल बड़े ही उत्साह के साथ ऊटी में फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है जिसमें देश-विदेश से आने वाले मेहमान शामिल होते हैं। तेज गर्मी से राहत दिलाते रंग-बिरंगे फूलों वाले इस फेस्टिवल का आयोजन इसी महीने में होने वाला है। अगर आप भी ऊटी जाने का प्लान बना रहे हैं तो बैग पैक करके बस तैयारी पूरी कर लें।

ooty flower show date

स्थानीय लोगों के अनुसार ऊटी का फ्लावर फेस्टिवल आज से नहीं बल्कि वर्ष 1896 से मनाया जाता है। हर साल इस फेस्टिवल में 250 से अधिक लोग 150 से ज्यादा प्रजातियों के फूल लेकर प्रदर्शनी में पहुंचते हैं। फ्लावर शो को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचते रहते हैं। इस साल भी ऊटी फ्लावर फेस्टिवल 2024 का आयोजन बोटैनिकल गार्डन में किया जा रहा है।

गार्डन में जिस जगह पर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, उसके ठीक बीचोबीच करीब 1500 गमलों में विभिन्न प्रजातियों के फूलों को सजाया जाता है, जो गर्मी के मौसम में भी अपनी खुशबू बिखेरते रहते हैं। इन फूलों से ही आकर्षित होकर पर्यटक हर साल यहां खींचे चले आते हैं। फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है जिसमें म्यूजिक और डांस भी शामिल होता है।

ooty flower show starting date

कब से शुरू हो रहा है फ्लावर फेस्टिवल

मिली जानकारी के अनुसार 'ऊटी फ्लावर फेस्टिवल 2024' 6 दिनों तक चलेगा। इसकी शुरुआत 17 मई को होगी और 22 मई को समापन होगा। दर्शक यहां सजाये गये फूलों को देखने के साथ-साथ उनके बारे में विस्तृत जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। यह फेस्टिवल खासतौर पर फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए एक गोल्डन चांस है, जहां वे इन नाजुक पंखुड़ियों के चटख रंगों का दीदार करने के साथ-साथ इनकी शानदार तस्वीरें भी क्लीक कर सकते हैं।

टिकट का कितना शुल्क

ooty flower show last date

फ्लावर फेस्विटल, ऊटी में शामिल होने के लिए दर्शकों को टिकट लेने की जरूरत होगी, जो हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके साथ टिकट ऑफलाइन माध्यम से टिकट काउंटर से भी खरीदे जा सकते हैं। फ्लावर फेस्टिवल के लिए वयस्कों के टिकट का शुल्क ₹50 और बच्चों के लिए टिकट का शुल्क ₹30 है। टिकट लेकर दर्शकों को फेस्टिवल ग्राउंड में पूरा दिन घूमने, फेस्टिवल को एक्सप्लोर करने का मौका दिया जाएगा।

flower show ooty tamilnadu

अगर आप प्रकृतिप्रेमी हैं, तो ऊटी का फ्लावर फेस्टिवल एक मस्ट वीजिट है। यह फेस्टिवल फ्लावर लवर्स, नेचर लवर्स, कल्चर लवर्स के साथ-साथ फोटोग्राफरों को भी शानदार मौका देता है। फ्लावर फेस्टिवल के अलावा ऊटी में आयोजित होने वाले प्रमुख समर फेस्टिवल में फ्रुट शो, वेजीटेबल शो, रोज शो और स्पाईस शो भी शामिल है, जो दर्शकों को खूब पसंद आते हैं।

More News

Read more about: tamilnadu ooty festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+