Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कन्नूर का खूबसूरत हिल स्टेशन पैथलमाला, जानिए क्या है खास

कन्नूर का खूबसूरत हिल स्टेशन पैथलमाला, जानिए क्या है खास

पैथलमाल, केरल का एक हिल स्टेशन है, जो कन्नूर मुख्य शहर से करीब 65 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पहाड़ी स्थल केरल-कर्नाटक सीमा पर समुद्र तल से 4500 फीट की ऊंचाई पर बसा है।

कन्नूर, केरल का एक आकर्षक शहर है, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती को देखते हुए इसे केरल का ताज कहा जाता है। पश्चिमी घाट की बेशकीमती खूबसूरती का दीदार यहां से किया जा सकता है। यहां करघा उद्योग बड़े स्तर पर फैला हुआ है, इसलिए इस शहर को 'सिटी ऑफ लूम एंड लोर' भी कहा जाता है। प्राकृतिक दृष्टि से अलग कन्नूर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भी एक समृद्ध स्थल है जहां बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है।

इतिहास पर प्रकाश डालें तो पता चलता है कि 12 शताब्दी के दौरान यह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र हुआ करता था, जिसका ईरान और अरब देशों के साथ अच्छे संबंध थे। 1887 तक यह ब्रिटिश मिलिट्री हेडक्वार्टर बना रहा। पर्यटन के लिहाज से यह कन्नूर काफी खास माना जाता, जहां घूमने-फिरने और देखने योग्य कई शानदार स्थल मौजूद हैं।

आज इस लेख में हम आपको कन्नूर के खूबसूरत पर्यटन आकर्षणों में से एक पैथलमाला हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

पैथलमाल के बारे में

पैथलमाल के बारे में

PC- Rawbin

पैथलमाल, केरल के कन्नूर जिले स्थित एक हिल स्टेशन है, जो कन्नूर मुख्य शहर से करीब 65 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पहाड़ी स्थल केरल-कर्नाटक सीमा पर समुद्र तल से 4500 फीट की ऊंचाई पर बसा है। एक रोमांचक सैर के लिए यह एक उपयुक्त स्थल है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ एक ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। पहाड़ी के शीर्ष तक पहुंचने के लिए सैलानियों को 6 कि.मी का ट्रेकिंग सफर पूरा करना होता है। एक बार पहुंचने के बाद आप आसपास के शानदार प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। दूर-दूर तक फैली पहाड़ी हरियाली इस हिल स्टेशन को खास बनाने का काम करती है। पैथलमाल, कन्नूर की सबसे ऊंची चोटी है, जो पश्चिमी घाट का ही हिस्सा है। यहां पहाड़ियां 500 एकड़ के क्षेत्र में घने जंगलों के साथ फैली हुई हैं। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। यह पर्वतीय स्थल विभिन्न वनस्पतियों और जीव जन्तुओं का घर भी है। यहां का रोमांचक अनुभव लेने के लिए भारी संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है।

आने की सही समय

आने की सही समय

PC- Rawbin

पैथलमाला हिल स्टेशन की सैर साल के किसी भी महीने में की जा सकती है। यहां का मौसम वर्षभर खुशनुमा बना रहता है। लेकिन यहां ज्यादातर ट्रेकर्स जून से लेकर अक्टूबर और जनवरी से अप्रैल के बीच आना पसंद करते हैं। मॉनसून के बाद यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। इस दौरान आप यहां अपने आनंद और रोमांच को दुगना कर सकेंगे।

गतिविधियां

गतिविधियां

PC-Rawbin

प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाने के साथ-साथ आप यहां कई तरह की रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। आप यहां माउटेन ट्रेकिंग और हाइकिंग कर सकते हैं। घने जंगलों के बीच से पहाड़ी के शीर्ष तक का सफर आपको काफी ज्यादा आनंदित करेगा। ऊपर पहुंचने के बाद आप आसपास के पहाड़ी दृश्यों का दीदार कर सकते हैं। एक प्रकृति प्रेमी और एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह एक आदर्श स्थल है। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

 कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Rawbin

पैथलमाला हिल स्टेशन, केरल के कन्नूर जिले में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा कालीकट एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप कन्नूर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के द्वारा भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से पैथलमाला राज्य के बड़े छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+