Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए एक ट्रैवलर के लिए क्यों खास है कोल्हापुर का पन्हाला फोर्ट ?

जानिए एक ट्रैवलर के लिए क्यों खास है कोल्हापुर का पन्हाला फोर्ट ?

महाराष्ट्र स्थित कोल्हापुर एक खूबसूरत शहर है, जो अपने प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस शहर को कुदरती सौंदर्यता और इतिहास का एक शानदार मिश्रण कहा जा सकता है।

PC-Prasad_Nigade

महाराष्ट्र स्थित कोल्हापुर एक खूबसूरत शहर है, जो अपने प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस शहर को कुदरती सौंदर्यता और इतिहास का एक शानदार मिश्रण कहा जा सकता है। कोल्हापुर पर्यनट की दृष्टि से काफी खास माना जाता है, जहां आप कई शानदार स्थलों को देख सकते हैं। चूंकि यह राज्य का एक प्राचीन शहर है इसलिए आप यहां मध्य काल से संबंधित प्राचीन मंदिरों की एक बड़ी श्रृंखला भी भी देख सकते हैं। कोल्हापुर शुरु से व्यापारिक गतिविधियों में काफी ज्यादा आगे रहा है, यहां बनाई जाने वाली कोल्हापुरी चप्पलें पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। आप यहां के पारंपरिक जायकेदार व्यंजनों का स्वाद भी चख सकते हैं। वैसे तो यहां देखने योग्य कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं, लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से आपको कोल्हापुर जिले स्थित पन्हाला फोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह किला आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

कोल्हापुर का पन्हाला फोर्ट

कोल्हापुर का पन्हाला फोर्ट

PC-Unknown

पन्हाला फोर्ट महाराष्ट्र का एक प्राचीन किला है, जो राज्य के कोल्हापुर जिले में स्थित है। इस किले को 1178-1209 में एक खास रणनीति के तहत बनाया गया था। ये उन सबसे खास 15 किलों में गिना जाता है जिसका निर्माण शिलाहार शासक भोज द्वितीय द्वारा किया गया था । बाद में यह किला कई अन्य साम्राज्यों के अधीन गया। 1659 में यह किला बिजापुर से सीधा शिवाजी महाराज के हाथों आ गया। किले को लेकर मराठा और अन्य मुस्लिम शासकों के बीच कई बार बड़े युद्ध हुए। माना जाता है वीर शिवाजी की मृत्यु के बाद यह किला कोल्हापुर के राजाओं के शासनक्षेत्र में चला गया। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते है। मराठा और मुगलों का बड़ा अतीत इस किले से जुड़ा हुआ है। आगे जानिए इस किले से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण बातें।

आने का सही समय ?

आने का सही समय ?

PC-Nilesh2 str

ग्रीष्मकाल के दौरान यह स्थल काफी ज्यादा गर्म रहता है। यहां आने का आदर्श समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का है, इस दौरान यहां का मौसम काफी ज्यादा अनुकूल और खुशनुमा बना रहता है और आप आराम से किले का भ्रमण और आसपास के स्थलों की सैर कर सकते हैं।

क्यों आएं पन्हाला

क्यों आएं पन्हाला

PC-Ankur P

पन्हाला फोर्ट का भ्रमण आपके लिए कई मायनो में खास हो सकता है। एक इतिहास प्रेमी से लेकर यह स्थल रोमांच का शौक रखने वालों के लिए काफी ज्यादा मायने रखता है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले इस पहाड़ी किले का भ्रमण कर सकते हैं, यह किला मराठा और कई मुस्लिम शासकों की दास्तां बयां करता है। किले परिसर में आप कई अन्य संरचनाओं को भी देख सकते हैं। किले की मजबूत दीवारों के इसके अस्तित्व को आज भी बरकरार रखा है। चूंकि यह किला पहाड़ी पर बना है इसलिए आप यहां ट्रेकिंग और हाइकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों को रोमांच भरा अनुभव भी ले सकते हैं। यहां से सह्याद्रि पहाड़ियां काफी शानदार दिखाई देती हैं, अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो यहां के अद्भुत दृश्यों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Nilesh2 str

पन्हाला फोर्ट महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित है जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटतम हवाईअड्डा कोल्हापुर एयरपोर्ट है, जहां से आप कैब या टैक्सी की मदद से किले के आधार तक पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप कोल्हापुर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं,बेहतर सड़क मार्गों से पन्हाला राज्य के कई शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+