Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना से लखनऊ via अयोध्या और न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, टाइम टेबल और किराया

पटना से लखनऊ via अयोध्या और न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, टाइम टेबल और किराया

10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इन 10 वंदे भारत एक्सप्रेस में से कुछ दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों को जोड़ने का काम करेगी। वहीं 3 वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश से खुलकर अलग-अलग राज्यों के शहरों को जोड़ेगी। इस लिस्ट में पटना से भी खुलने वाली 2 वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।

इनमें से वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से लखनऊ (गोमतीनगर) वाया अयोध्याधाम जंक्शन और दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी।

vande bharat express at patna junction

आइए पटना से शुरू हुई दोनों नयी वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट, किराया जान लेते हैं :

पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना से लखनऊ के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पहले लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन तक आने वाली थी लेकिन बाद में इसका टर्मिनल बदलकर गोमतीनगर कर दिया गया है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस बिहारवासियों के लिए काफी खास होने वाली है क्योंकि यह ट्रेन वाया अयोध्या चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से अयोध्या के बीच की दूरी महज 6 घंटे में पूरी कर लेगी। यानी बस 2 दिनों की छुट्टी या फिर किसी सप्ताहांत पर अगर कोई अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने आने का प्लान बनाना चाहता है, तो अब वह भी संभव है।

पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से सुबह 6.05 बजे खुलेगी जो अयोध्याधाम जंक्शन दोपहर 12.15 बजे और गोमतीनगर दोपहर 2.30 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में, यह ट्रेन गोमतीनगर से शाम 3.20 बजे खुलेगी, जो अयोध्याधाम जंक्शन पर शाम 5.15 बजे होकर रात 11.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। पटना से लखनऊ के बीच रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अयोध्याधाम जंक्शन पर होगा।

vande bharat express in new color

किराया

पटना-लखनऊ (गोमतीनगर) वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 1540 रूपए है, जिसमें 370 रूपए केटरिंग के शामिल हैं। वहीं इस रूट पर एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2765 रूपए है, जिसमें 434 रूपए केटरिंग के शामिल हैं।

नोट : पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 18 मार्च से शुरू होगा।


Read Also :


पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

10 मार्च को ही पीएम मोदी ने पटना से न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच की 471 किमी की दूरी को तय करने में अन्य ट्रेनों को 11 घंटे का समय लगता है लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू हो जाने की वजह से पटना से न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचने में अब महज 7 घंटे का समय लगेगा। इस ट्रेन के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से दोपहर 1 बजे खुलेगी जो रात 8 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वहीं न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे खुलेगी जो दोपहर 12.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। मंगलवार के अलावा सप्ताह बाकी सभी 6 दिन इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव कटिहार, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया और पटना साहिब स्टेशनों पर होगा।

किराया

पटना से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया ₹1550 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2670 बताया जाता है।

नोट - पटना-न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 14 मार्च से शुरू हो रहा है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+