Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मार्च से नहीं रहेगा Paytm FASTag, जानिए कहां से खरीद सकेंगे इन्हें!

मार्च से नहीं रहेगा Paytm FASTag, जानिए कहां से खरीद सकेंगे इन्हें!

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने उन बैंको की लिस्ट में से Paytm बैंक का नाम हटा दिया है, जिन्हें FASTag के लिए अधिकृत किया गया था। इसका नतीजा हुआ कि जिन गाड़ियों के मालिक के पास Paytm से FASTag हैं, उन्हें अब वैकल्पिक बैंक से FASTag प्राप्त करना होगा। NHAI के इस फैसले का असर करीब 2 करोड़ वाहन चालकों पर पड़ेगा।

NHAI ने उन बैंकों की लिस्ट भी जारी की है जिन्हें FASTag उपलब्ध करवाने के लिए अधिकृत किया गया है। बता दें, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक बयान के मुताबिक 15 मार्च के बाद से Paytm बैंक द्वारा FASTag नहीं खरीदा जा सकेगा। 15 मार्च के बाद यूजर्स Paytm बैंक के माध्यम से FASTag में टॉप-अप रिचार्ज भी नहीं कर सकेंगे। यानी आपका बैलेंस खत्म हो जाने के बाद उसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

fastag

अगर आपका FASTag Paytm बैंक से लिंक है तो ऐसी स्थिति में आप दो काम कर सकते हैं। पहला अपना FASTag बंद करके नये FASTag के लिए अप्लाई किया जा सकता है। दूसरा आप FASTag को NHAI अधिकृत बैंक के साथ पोर्ट करवा सकते हैं। जिन बैंक में आप FASTag को पोर्ट या नया FASTag खरीद सकते हैं, उन बैंक की सूची नीचे दी जा रही है।

  • एयरटेल पेमेंट बैंक
  • इलाहबाद बैंक
  • AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • एक्सिस बैंक
  • बैंक ऑफ बरोदा
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • कनारा बैंक
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • सिटी यूनियन बैंक
  • कॉस्मॉस बैंक
  • एक्वीटस स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • फेडरल बैंक
  • फिनो पेमेंट्स बैंक
  • एचडीएफसी बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • आईडीबीआई बैंक
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
  • इंडियन बैंक
  • इंडसलैंड बैंक
  • जे एंड के बैंक
  • कर्नाटक बैंक
  • करुर व्यस्य बैंक
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • नागपूर नागरिक सहकारी बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • सरस्वती बैंक
  • साउथ इंडियन बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • त्रिशुर जिला को-ऑपरेटिव बैंक
  • यूको बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • यस बैंक
paytm fastag news bank list

इसके साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भी FASTag सेवाओं को विकसित करने की प्रक्रिया में है। कंपनी के एमडी और सीईओ वी. ईश्वरन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निकट भविष्य में यह सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से जुड़ने वाले लोगों की संख्या भी काफी अधिक है। बैंक सक्रिय रूप से FASTag सेवाओं का विकास कर रहा है और जल्द ही इन्हें लॉन्च करने वाला है।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+