Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पिथौरागढ़-अल्मोरा रूट पर शुरू हुई नयी हेलिकॉप्टर सेवा, क्या है Timing और कितना किराया?

पिथौरागढ़-अल्मोरा रूट पर शुरू हुई नयी हेलिकॉप्टर सेवा, क्या है Timing और कितना किराया?

उत्तराखंड के अल्मोरा और पिथौरागढ़ रूट पर आवाजाही करने के लिए अब सिर्फ सड़क या ट्रेन ही नहीं बल्कि हवाई मार्ग का रास्ता भी खोल दिया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिथौरागढ़-अल्मोरा-पिथौरागढ़ रूट पर हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत कर दी गयी है। इस पहल को प्रसिद्ध एविएशन कंपनी हेरिटेज एविएशन ने शुरू किया है।

उत्तराखंड के दोनों पहाड़ी शहरों की प्राकृतिक सुन्दरता और ट्रेकिंग के लिए यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए ही इस नयी सेवा की शुरुआत की गयी है। इस पहल की शुरुआत उत्तराखंड के इन पहाड़ी व ग्रामीण इलाकों तक पर्यटकों की पहुंच को आसान बनाने के लिए किया गया है।

Pithoragarh-Almora-Pithoragarh route Helicopter

खास बात है कि यह पहल केंद्र सरकार की UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) परियोजना का हिस्सा है, जो क्षेत्रीय इलाकों तक हवाई यात्रा की पहुंच को आसान और बजट फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से काम करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संभावना जतायी जा रही है कि इस पहल की वजह से उत्तराखंड में पर्यटन को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यटकों की पहुंच को उन क्षेत्रों तक भी बढ़ाया जा सकेगा जहां आमतौर पर बहुत कम पर्यटक ही आते हैं।

अब तक हेरिटेज एविएशन ने जिन रूट्स पर हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की है, उनमें शामिल हैं -

  • चम्पावत
  • मुनस्यारी
  • पिथौरागढ़

अब अल्मोरा के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की गयी है।

क्या है Timing?

यह हेलीकॉप्टर सेवा दैनिक मिलेगी। दिन में दो बार पिथौरागढ़-अल्मोरा-पिथौरागढ़ रूट पर हेलीकॉप्टर का संचालन किया जाएगा। दिन की पहली उड़ान पिथौरागढ़ से सुबह 10 बजे मिलेगी। अल्मोरा से वापसी की पहली उड़ान सुबह 10.20 बजे मिलेगी। दिन की दूसरी उड़ान पिथौरागढ़ से दोपहर 1.40 बजे मिलेगी और वापसी की उड़ान दोपहर 2.05 बजे मिलेगी। इस हेलीकॉप्टर सेवा के लिए एक 7 सीटर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।

कितना किराया?

इस हेलीकॉप्टर सेवा की सबसे अच्छी बात इसका किराया है। Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एक तरफ की ट्रिप के लिए यात्रियों को प्रति यात्री ₹2500 किराया चुकाना होगा, जो उत्तराखंड में हवाई यात्रा को काफी सस्ता और आरामदायक बनाता है। अगर व्यापार के सिलसिले में हो या पर्यटन के सिलसिले में हो, यात्रा को यह काफी ज्यादा सुविधाजनक बना देगा।

कैसे बुक करेंगे टिकट?

हेलीकॉप्टर सेवा के लिए टिकट की बुकिंग हेरीटेज एविएशन के आधारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग के लिए हेरिटेज एविएशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको स्क्रोल डाउन करना होगा। इसके बाद उड़ान फ्लाइट्स टैब पर क्लीक कर अपनी आवश्यकतानुसार गंतव्य और तारीख का चुनाव करें। इसके बाद उड़ान की पसंदीदा समय चुने और पेमेंट के लिए अगले चरण पर जाएं। यह उड़ान सेवाएं पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से उपलब्ध हैं।

More News

    Read more about: travel uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+