Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की ऐसी जगहें जहां भारतीयों को भी जाने के लिए परमिट की आवश्यकता पड़ती है

भारत की ऐसी जगहें जहां भारतीयों को भी जाने के लिए परमिट की आवश्यकता पड़ती है

आप सभी ने अपने जीवन में कभी ना कभी यात्रा तो जरूर की होगी, किसी ने अपने देश में तो किसी ने देश से बाहर। तो आप यह भी जानते होंगे कि दूसरे देश में जाने के लिए वहां की सरकार का परमिशन लेना पड़ता है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि भारत में भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां जाने के लिए आपको परमिट की जरूरत पड़ती है। हम आपको बताने जा रहे हैं इस आर्टिकल के माध्यम से उन जगहों के बारे में जहां जाने पर आपको 'इनर लाइन परमिट' की आवश्यकता पड़ती है।

नागालैंड

भारत के नागालैंड राज्य में काफी ऐसी जगह हैं जिसे देखकर आपको नार्वे और आईलैंड जैसे देशों की याद आ जाएगी। वाइल्ड लाइफ देखने के लिए नागालैंड कॉफी अच्छा राज्य माना जाता है। तो ऐसे में अगर आपको नागालैंड की सैर करनी हो तो आपको इनर लाइन परमिट की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए आपको नागालैंड बॉर्डर पर एक ऑनलाइन फॉर्म भरकर परमिट लेना पड़ेगा, इसका चार्ज 15 दिन के लिए ₹50 प्रति व्यक्ति है और इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।

nagaland

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप में वैसे तो 36 दीप है, लेकिन घूमने की इजाजत सिर्फ 10 द्वीप में ही है। यह भारत की भूमि से लगभग 300 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है। यहां घूमने के लिए या यात्रा करने के लिए किसी भी व्यक्ति को यहां के इनर लाइन परमिट की आवश्यकता पड़ती है, जिसका चार्ज मात्र ₹50 प्रति आवेदन है और इसके लिए आपको अपने आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।

lakshadweep

अरुणाचल प्रदेश

भूटान, म्यांमार और इनके साथ सीमाएं साझा करने वाला अरुणाचल प्रदेश में घूमने लायक कई जगह है, लेकिन इसके लिए यात्रियों को यहां के इनर लाइन परमिट लेने की आवश्यकता पड़ती है। इसके बाद ही वह यहां पर घूम सकते हैं, जिसका चार्ज मात्र ₹100 प्रति व्यक्ति है जो 30 दिनों के लिए मान्य होता है।

arunachal pradesh

सिक्किम

चीन, भूटान और नेपाल के साथ अपनी सीमाएं साझा करने वाला सिक्किम राज्य पर्यटन के लिहाज से बेहद खास है। लेकिन यहां जाने के लिए पर्यटकों को इनर लाइन परमिट की आवश्यकता पड़ती है, जो निशुल्क है। इसके लिए आपको अपना कोई एक आईडी कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ जाना पड़ेगा।

sikkim

मिजोरम

मिजोरम को भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक माना जाता है, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। यहां घूमने के लिए पर्यटकों को इनर लाइन परमिट की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए अस्थाई परमिट का चार्ज ₹120 प्रति व्यक्ति और स्थाई परमिट का चार्ज ₹220 प्रति व्यक्ति है। इसके लिए आपको चार पासपोर्ट साइज फोटो और कोई एक आईडी कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी।

mizoram

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+