Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये भारत है साहब! यहां आपको तैरती झील से लेकर दुनिया के सबसे ऊंचे पुल तक सब कुछ मिलेगा

ये भारत है साहब! यहां आपको तैरती झील से लेकर दुनिया के सबसे ऊंचे पुल तक सब कुछ मिलेगा

भारत में ऐतिहासिक, धार्मिक व प्राकृतिक खजानों की कमी नहीं है। इन खजानों को देखने के लिए देशी व विदेशी दोनों पर्यटक आते हैं। इस विषय में प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन ने कहा था, 'भारत एक ऐसा देश है, जहां दुनिया का हर शख्स घूमना चाहता है।' देश के किसी हिस्से में आप जाएंगे आपको कई ऐसे स्थान देखने को मिलेंगे, जिसको देखने के बाद आप यही कहेंगे कि क्या ये स्थान भारत में ही है। इसके अलावा ये स्थान गिनीज वर्ल्ड बुक में भी दर्ज है। ये सभी स्थान अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।

चिनाब पुल

चिनाब पुल

जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी के ऊपर एक रेलवे पुल बना है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज है। यह पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर बना है। ये पुल भारतीय रेलवे की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का एक हिस्सा है, जो काफी कठिनाईयों से बना है।

पोस्ट ऑफिस, हिक्किम

पोस्ट ऑफिस, हिक्किम

हिमाचल की खूबसूरती और प्राकृतिक खजानों के बारे में जितना कहा जाए उतना कम ही है। ऐसे में काजा से करीब 45 किमी. दूर स्थित हिक्किम गांव में एक पोस्ट ऑफिस है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस है। ये समुद्र तल से करीब 14400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस डाकघर को साल 1983 में शुरू किया गया था, तब से लेकर अब तक नियमित रूप से यहां चिट्ठियों और पोस्टकार्ड भेजे जाते हैं। यहां काफी ज्यादा मात्रा में बर्फबारी भी होती है, जिसके चलते सर्दियों के मौसम में इस डाकघर को बंद करना पड़ता है।

पोस्ट ऑफिस, डल झील

पोस्ट ऑफिस, डल झील

कश्मीर की खूबसूरती के बारे में आप सभी ने सुना ही होगा। डल झील, यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक है। यहां पर आपको कई फ्लोटिंग हाउस भी मिल जाएंगे, जिससे आप डल झील की खूबसूरती को काफी करीब से निहार सकते हैं। अगर आप भी कभी डल झील गए होंगे तो आपने वहां देखा होगा कि वहां डल झील में ही तैरता हुआ एक पोस्ट ऑफिस दिखाई देता है। आपको पता है ये पोस्ट ऑफिस दुनिया का एकमात्र डाकघर है, जो पानी में तैरता है। इसे ब्रिटिश सरकार के समय में करीब 200 साल पहले शुरू किया गया था, जो आज तक अपनी सर्विस दे रहा है। इस डाकघर के सभी लिफाफों पर एक विशेष मुहर का चिन्ह आपको देखने को मिल जाएगा, जिसमें नाविक के साथ शिकारा की डिजाइन बनी हुई होती है।

चैल क्रिकेट ग्राउंड

चैल क्रिकेट ग्राउंड

हिमाचल के चैल में में स्थित चैल क्रिकेट ग्राउंड के आसपास का नजारा काफी खूबसूरत है। देवदार के विशाल पेड़ों से घिरा यह स्थान दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है। इस ग्राउंड का निर्माण साल 1893 में किया गया था, समुद्र तल से करीब 2,144 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस मैदान को पोलो ग्राउंड के रूप में भी किया जाता है और यह भारत के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। इस मैदान का उपयोग चैल मिलिट्री स्कूल द्वारा स्कूल के खेल मैदान के रूप में भी किया जाता है। इस मैदान में एक बास्केट बॉल कोर्ट भी है और उसी क्रिकेट मैदान में गोल पोस्ट भी है, जिसका उपयोग फुटबॉल खेलने के लिए भी किया जाता है।

उमलिंग ला पास

उमलिंग ला पास

भारत के लद्दाख में स्थित उमलिंग ला पास को दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क का दर्जा प्राप्त है। इस सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 19024 फीट की ऊंचाई पर बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। यहां का तापमान सर्दियों के मौसम में -40 डिग्री तक गिर जाता है। इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यहां का ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जाता है। भारतीय सेना के सड़क निर्माण विंग को 16 नवंबर 2021 को इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी दिया जा चुका है। ये सड़क लेह से चिसुमले और धेमचुक को जोड़ने के लिए सबसे सीधा मार्ग है।

लोकटक झील

लोकटक झील

मणिपुर में स्थित एक झील है, जिसे देखने के लिए हर साल कई पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इस झील का नाम- लोकटक झील है, जो इंफाल से 53 किमी. की दूरी पर स्थित है। ये दुनिया की एकमात्र तैरती हुई झील है, जहां आपको कई छोटे-बड़े द्वीप आपको तैरते हुए मिल जाएंगे, जो यहां का मुख्य आकर्षण भी है।

डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज

डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज

मेघालय अपनी बारिश और प्राकृतिक खजानों के लिए जाना जाता है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक चेरापूंजी है, जहां पर आपको डबल-डेकर रूट ब्रिज देखने को मिलेगा, जो यहां का मुख्य आकर्षण है। मेघालय के इस लिविंग रूट ब्रिज को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की सूची में रखा गया है। इस पुल से आप यहां के झरने और धुंध व हरियाली भरे वातावरण को काफी करीब से निहार सकते हैं और एक अनोखे एक्सपीरियंस को भी ले सकते हैं। ये लिविंग ब्रिज दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मौसिनराम

मौसिनराम

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में स्थित एक गांव मौसिनराम है, जो विश्व में सबसे अधिक बारिश होने वाली जगह के रूप में विश्व विख्यात है। यहां इतनी ज्यादा बारिश होती है कि यहां की गलियां भी बारिश के सीजन में झरना बन जाती है। यह चेरापूंजी से महज 15 किमी. दूरी पर स्थित है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+