Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मियों में बनाएं दमन और दीव के इन खास स्थलों का प्लान

गर्मियों में बनाएं दमन और दीव के इन खास स्थलों का प्लान

दमन और दीव के खास पर्यटन स्थल। Places to visit in daman and diu.

450 से अधिक वर्षों तक पुर्तगालियों के अधीन रहा दमन एंड दिव गोवा के साथ मिलकर कभी भारत के एक केंद्रीय संघ का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन 1987 में गोवा को एक अलग राज्य को दर्जा मिलने का बाद दमन और दीव अकेला ही केंद्र शासित प्रदेश बनकर रह गया। दमन और दीव दो जिलों से मिलकर बना है जिनकी आपस की दूरी 198 किमी की है। जैसा की आपको बताया कि यहां कभी पुर्तगालियों का शासन था,तो आज भी उनके द्वारा बनाई गई इमारतें, भवन-घर, धार्मिक स्थान और कॉलोनी को देखा जा सकता है।

खासकर पुर्तगाली वास्तुकला को को करीब से देखने के लिए यहां की यात्रा की जा सकती है। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से दमन एंड दिउ आपके लिए कितना खास है,जानिए यहां के चुनिंदा सबसे शानदार स्थानों के बारे में जहां का प्लान इन गर्मियों के दौरान बनाया जा सकता है।

 लाइटहाउस

लाइटहाउस

PC-Viraat2000

गर्मी से राहत पाने के लिए आप यहां के समुद्री तटों और आसपास के स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। दमन गंगा ब्रिज पर स्थित लाइटहाउस एक किले परिसर में स्थित है जो पुर्तगाली युग के दौरान बनाया गया था। अपनी भौगोलिक स्थित और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह लाइटहाउस दमन जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इतना पुराने होने के बावजूद इसका इस्तेमाल आज भी जहाजों को मार्गदर्शन देने के लिए किया जाता है।

जहां यह लाइटहाउस मौजूद है वहां का किला अपने आप में ही देखने लायक जगह है, अपनी आकर्षक वास्तुकला के साथ यह किला लगभग 30,000 वर्ग के क्षेत्र में फैला है। लाइटहाउस यात्रा के लिए एक शांत जगह है, खासकर शाम के दौरान सैलानी यहां अद्भुत प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए आते हैं।

जंपौर बीच

जंपौर बीच

PC - Jpullokaran

दमन के सबसे आकर्षक और लोकप्रिय समुद्र तटों में गिना जाता है जंपौर बीच जो मोती दमन के दक्षिण में स्थित है। अपने शांत पानी के लिए प्रसिद्ध यह समुद्री तट तैराकों के लिए आदर्श स्थान है, कम ज्वार के दौरान समुद्र में आसानी से आगे जाया जा सकता है।

समुद्र तट का वातावरण अपेक्षाकृत अनुकूल है और आमतौर पर यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती। यहां की यात्रा का प्लान आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आसानी से बना सकते हैं। पिकनिक मनाने के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

देवका बीच

देवका बीच

PC -Pradeep717

जंपौर बीच के अलावा आप दमन में अन्य लोकप्रिय बीच की सैर का प्लान बना सकते हैं। देवका बीच जिले चुनिंदा सबसे खास पर्यटक गंतव्यों में गिना जाता है। प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने और सैर-सपाटे के लिए यह समुद्री तट काफी उपयुक्त है पर चट्टानी होने के कारण आप यहां तैराकी और अन्य जल गतिविधियां नहीं कर सकते हैं। यह स्थान परिवार और दोस्तों के साथ भ्रमण के लिए काफी आदर्श है। प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफी के शोकीन यहां आ सकते हैं। इसके अलावा आप यहां फॉस्ट फूड का फी आनंद ले सकते हैं।

नागो बीच

नागो बीच

PC- kumon

अपने शांत पानी और सफेद रेत के साथ एक अर्द्ध-गोलाकार समुद्री तट है दमन-दीव स्थित नागो बीच। यह बीच जिले के बुखारवाड़ा गांव में स्थित है। यहां का नीले और क्रिस्टल की भांति स्पष्ट पानी सैलानियों को बहुत हद तक प्रभावित करने का काम करता है।

प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने के साथ-साथ आप यहां वाटर एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। यह तट तैराकी के लिए आदर्श माना जाता है। दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप का प्लान किया जा सकता है।

ज़म्पा गेटवे

ज़म्पा गेटवे

PC- Viraat Kothare

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप ज़म्पा गेटवे की सैर का प्लान बना सकते हैं। ज़म्पा गेटवे दिृव जिले के प्रवेश द्वार के रूप में चिह्नित किया जाता है। इतिहास के अधूरे पन्ने बताते हैं कि इस गेटवे का निर्माण मध्यकाल के दौरान किया गया था। यह गेटवे मध्यकालीन वास्तुकला को बखूबी प्रदर्शित करता है।

दीवारों और गेट पर शेर, पुजारी और स्वर्गदूतों की खूबसूरत नक्काशी की गईं हैं। गेट के अंदर दाईं ओर एक चैपेल(प्रार्थनालय) है जो 1702 के आसपास बनाया गया था । ज़म्पा गेटवे आकर्षक वास्तुकला युक्त एक यादगार स्मारक है, जहां का प्लान आप किसी भी समय बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+