Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मध्य प्रदेश के इस अज्ञात स्थल की खूबसूरती का आनंद जरूर उठाएं

मध्य प्रदेश के इस अज्ञात स्थल की खूबसूरती का आनंद जरूर उठाएं

कटनी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल । places to visit in katni madhya pradesh

पर्यटन के लिहाज से मध्य प्रदेश भारत का एक समृद्ध राज्य माना जाता है। चाहे बात प्राकृतिक सुंदरता की हो या ऐतिहासिक विरासतों की, यहां सैलानियों के लिए आकर्षणों का भंडार है। कला संस्कृति के मामले में भी इस राज्य का कोई जवाब नहीं, खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों को देखने के लिए पूरे विश्व भर से पर्यटक आते हैं।

आपको यहां घने जंगलों के साथ रोमांचक सैर करने के लिए कान्हा नेशनल पार्क जैसे वन्य जीव अभयारण्य भी मिलेंगे। ऐतिहासिक महत्व के लिए भी यह राज्य काफी जाना जाता है, मध्य प्रदेश के कई प्राचीन शहर आज भी अपनी अद्भुत प्राचीन संरचनाओं के साथ पर्यटकों के मध्य काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा धर्म, कला-संस्कृति के मामले में भी यह राज्य काफी उन्नत है।

इस लेख के माध्यम से जानिए मध्य प्रदेश के एक अज्ञात स्थल के बारे में जिसकी खूबसूरती से अभी भी अधिकांश पर्यटक अनजान हैं। जानिए मध्य प्रदेश के कनटी नगर के मुख्य आकर्षणों के बारे में। यह नगर अपने बड़े रेलवे जंक्शन और बड़े डीजल शेड के लिए भी जाना जाता है।

विजयराघवगढ़ का किला

विजयराघवगढ़ का किला

कटनी भ्रमण की शुरूआत आप यहां के ऐतिहासिक स्थलों से कर सकते हैं। विजयराघवगढ़ का किला नगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। एक एक प्राचीन किला है जिसका निर्माण 1826 में करवाया गया था। इस किले को बनाने में चूना और सैंड स्टोन का प्रयोग किया गया था, आज इतने वर्ष बित जाने के बाद भी यह किला अपनी मजबूत दीवारों के साथ गर्व से खड़ा है। इस किले की यात्रा आपको आपको प्रारंभिक समय में लेकर जाएगी।

आप यहां अंनत पुरम, गुप्त द्वार, समाधी स्थल, रंग महल, सीता मंदिर आदि को देख सकते हैं। माना जाता है कि 1857 के विद्रोह में इस किला बहुत हद तक क्षतिग्रस्त हो गया था।

जागृति उद्यान

जागृति उद्यान

कटनी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आप जागृति उद्यान की सैर का आनंद ले सकते हैं। ऐतिहासिक स्मारकों के बीच स्थित यह एक शहरी उद्यान है, जहां पर्यटक आना पसंद करते हैं। इस स्थल को शहर का एक आरामदायक आशियाना भी कहा जा सकता है। खूबसूरत बगीचों के साथ यहां पैदल मार्ग बनाए गए हैं।

यह एक शानदार पार्क है, जहां एक क्वालिटी टाइम अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिताया जा सकता है। यहां के मुख्य आकर्षणों में साइंस पार्क और डक ट्रेन भी शामिल हैं। टक ट्रेन की सवारी करना बच्चों को बहुत ही पसंद है। इसके अलावा पार्क में खाने-पीने की भी व्यवस्था है।

रूपनाथ

रूपनाथ

ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। रूपनाथ कटनी के सबसे प्रसिद्द तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है, जहां दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। यह स्थल बहोरीबंद से लगभग 3 किमी की दूरी पर स्थित है। इस धार्मिक स्थल का मुख्य आकर्षण यहां मौजूद हैं भगवान शिव के पंचलिंग हैं।

इस अलावा यह स्थल तीन कुंड के लिए भी जाना जाता हो जो एक दूसरे के ऊपर स्थित है, सबसे ऊपर राम कुंड, उसके नीचे लक्ष्मण कुंड और सबसे नीचे सीता कुंड बना है। माना जाता है कि वनवास के दौरान भगवान राम का अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ यहां आगमन हुआ था।

भिलारी

भिलारी

कटनी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आप भिलारी का भ्रमण कर सकते हैं। यह सैलानियों के साथ पुरातत्त्ववेत्ताओं के लिए भी बहुद हद तक मायने रखता है। इस स्थल पर कई प्राचीन मूर्तियां मौजूद हैं जो इस स्थान को ऐतिहासिक और पौराणिक रूप से खास बनाने का काम करती हैं।

भिलारी एक प्राचीन स्थल है जिसे प्राचीन समय में पुष्पावति नगरी के नाम से संबोधित किया जाता था। प्राचीन समय में यहां कई मंदिर मौजूद थे, पर आज यहां एक ही मंदिर मौजूद है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस स्थल से थोड़ी दूर भगवान शिव का एक और मंदिर स्थित है।

बहोरीबंद

बहोरीबंद

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप बहोरीबंद स्थल की सैर कर सकते हैं। यह एक धार्मिक स्थल है जहां जैन और हिन्दू धर्म से संबधित मूर्तियों को देखा जा सकता है। अपने धार्मिक महत्व के बर पर यह स्थल दूर-दराज से सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां एक जैन धर्म से जुड़ी संरचना, मंदिर और औलिया पीर की कब्र मौजूद है। इस स्थल पर 12 फुट ऊंची जैन तीर्थंकर शांतिनाथ की प्रतिमा यहां के मुख्य आकर्षणों में शामिल है।

इस स्थल पर सूर्य और भगवान नारायण की मूति भी स्थित है। इसके अलावा यहां एक पत्थर भी मौजूद है जिसपर भगवान विष्णु के 10 अवतारों के चित्र अंकित हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+