Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल प्रदेश : बर्फीले पहाड़ों के बीच छिपा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल

हिमाचल प्रदेश : बर्फीले पहाड़ों के बीच छिपा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल

काजा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । nearest places to visit in kaza himachal pradesh

स्पीति वैली में स्थित काजा हिमाचल प्रदेश का एक शानदार पर्यटन गंतव्य है, जो अपने शानदार पहाड़ी दृश्यों, बौद्ध मठों और प्राचीन गांवों के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से 3,800 मीटर पर स्थित काजा लाहौल स्पीति जिले का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र भी है, जो चारो ओर से बर्फीले पर्वतों से घिरा हुआ है। अगर आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ रोमांच के भी शौकीन हैं तो यहां के भ्रमण का प्लान बना सकते हैं।

नदियां और झरने यहां के प्राकृतिक परिवेश की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। यह स्थल ऐतिहासिक रूप से भी काफी महत्व रखता है, यह पूरा घाटी क्षेत्र मठों, प्राचीन गांवों और अन्य दर्शनीय स्थलों से भरा है, जहां की यात्रा की जा सकती है। इस खास लेख में हमारे साथ जानिए पर्यटन के लिहाज से यह पहाड़ी गंतव्य आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

किब्बर गांव

किब्बर गांव

PC- Sanky cse

काजा की खूबसूरती का आनंद लेने की शुरूआत आप यहां के प्रसिद्ध किब्बर गांव से कर सकते है। यह गांव काजा से 17 किमी की दूरी पर स्थित है। समुद्र तल से 4,328 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पूरे विश्व भर में सबसे उंचे वाहन योग्य गांव के रूप में जाना जाता है। यह खूबसूरत गांव ठंडे रेगिस्तान में स्थित है, जो सुरम्य पहाड़ों, बंजर परिदृश्य और ग्रीन मीडोज से घिरा हुआ है। किब्बर गांव की भौगोलिक संरचना तिब्बत और लद्धाख के समान ही है, जो बौद्ध धर्म का मुख्य केंद्र भी माना जाता है।

यह वजह है कि स्पीति वैली को 'लघु तिब्बत' भी कहा जाता है। किब्बर गांव में घर तिब्बती शैली में पत्थर और एडोब ईंटों के साथ बनाए गए हैं, जो देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं। जनवरी से जुलाई के बीच यहां आने का सबसे आदर्श समय माना जाता है।

ताबो

ताबो

PC- Michael Scalet

काजा के शानदार स्थलों में आप 48 किमी की दूरी पर स्थित ताबो की सैर का प्लान बना सकते हैं। समुद्र तल से 3,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थल 'हिमालय का अंजता' कहा जाता है। यह पर्वतीय गंतव्य प्राकृतिक परिदृश्य के साथ बौध धर्म के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

यहां स्थित ताबो मठ प्रसिद्ध बौद्ध धार्मिक केंद्रों में शामिल है। इस बौध मठ की गिनती विश्व के सबसे आकर्षक मठों में होती है। आत्मिक मानसिक शांति के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

की मठ

की मठ

PC-Peter Krimbacher

काजा के शानदार बौध मठों में आप यहां से 7 किमी की दूरी पर स्थित 'की मठ' की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह मठ 'की गोंपा' के नाम से भी जाना जाता है। यहां आकर इस मठ को देखे बगैर जाना यात्रा व्यर्थ मानी जाती है। 'की गोंपा' काजा के नजदीक सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है।

माना जाता है कि इस मठ का निर्माण 11 शताब्दी के दौरान किया गया है, जो वर्तमान मे भी अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह इस पूरी घाटी का सबसे बड़ा मठ है। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

धंकर मठ

धंकर मठ

PC- John Hill

काजा के नजदीक खूबसूरत मठों की श्रृंखला में आप 40 किमी की दूरी पर स्थित धंकर मठ की सैर का प्लान बना सकते हैं। सुविधाजनक यातायात साधनों की मदद से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां ट्रैवलर्स ट्रेकिंग के जरिए भी आना पसंद करते हैं। बस सेवा के माध्यम से आप ट्रेकिंग प्वाइंट तक पहुंच सकते हैं, जहां से 10 किमी तक का ट्रेकिंग मार्ग आपको गंतव्य तक ले जाएगा।

यहां दो गोंपा मौजूद हैं, जिनमें से एक 1000 साल पुराना बताया जाता जबकि दूसरे का निर्माण कुछ साल पहले ही किया गया है। माना जाता है कि इस मठ का उद्घाटन दलाई लामा द्वारा किया गया था।

कुंजम दर्रा

कुंजम दर्रा

PC-John Hill

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप 4551 की ऊंचाई पर स्थित कुंजम पास की सैर का आनंद ले सकते हैं। इस पास को काजा का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यह पास अपने अद्भुत नजारों के साथ धार्मिक महत्व भी रखता है, यहां की पहाड़ी पर मां दुर्गा को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर भी है, माना जाता है कि मां दुर्गा यहां के लोगों की रक्षा बुरी शक्तियों से करती हैं।

यहां दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर देखा जा सकता है। यहां आप मून झील की सैर का आनंद भी ले सकते हैं। सैलानी मून लेक ट्रेकिंग के जरिए पहुंचते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+