Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अद्भुत : बिना किसी विदेश यात्रा के भारत में ही देखें एफिल टावर

अद्भुत : बिना किसी विदेश यात्रा के भारत में ही देखें एफिल टावर

कोटा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in kota rajasthan

चंबल नदी के किनारे स्थित कोटा भारत के राजस्थान राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है, जो अपनी प्राचीन संरचनाओं और अतीत से जुड़े महत्व के लिए जाना जाता है। आप यहां किले, महल, गार्डन आदि पर्यटन आकर्षणों को देख सकते हैं। यह शहर कभी बूंदी के राजपूत साम्राज्य का अहम हिस्सा हुआ करता था। यहां प्राचीन स्थलों के अलावा कई धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। इसके अलावा आप यहां वन्य जीवन को करीब से भी देख सकते हैं।

कुल मिलाकर कोटा एक शानदार अवकाश बिताने के लिए एक आदर्श स्थल है, जहां का प्लान आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से कोटा आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

चंबल पार्क

चंबल पार्क

कोटा भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंबल पार्क से कर सकते हैं। यह खूबसूरत गार्डन यहां की चंबल नदी के पास अमर निवास में स्थित है। पिकनिक मनाने के लिए यह यह स्थल एक आदर्श विकल्प है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

इस गार्डन में एक छोटा तालाब भी मौजूद है, जहां आप मगरमच्छों को देख सकते हैं। इस तालाब पर एक छोटा पुल भी बनाया गया है, जिसके सहारे पर्यटक तालाब के दोनो पार जा सकते हैं। पारिवारिक भ्रमण के लिए यह काफी खास जगह है।

जगमंदिर पैलेस & किशोर लेक

जगमंदिर पैलेस & किशोर लेक

PC- Trinidade

चंबल पार्क के बाद आप जगमंदिर पैलेस & किशोर झील की सैर का प्लान बना सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थल किसी जन्नत के कम नहीं। जगमंदिर महल किशोर नाम की एक कृत्रिम झील के बीच स्थित है। इस महल का निर्माण कोटा की पूर्व रानी द्वारा शाही मनोरंजन के लिए बनवाया गया था, जबकि इस झील का निर्माण बूंदी के राजकुमार देहरा देह द्वारा किया गया था। इस महल को देखने के साथ-साथ आप यहां झील की सैर का भी भ्रमण कर सकते हैं। झील में नौकायन की सुविधा उपलब्ध है।

गोदावरी धाम मंदिर

गोदावरी धाम मंदिर

PC- Bornleeo

चंलब नदी के पास कई पर्यटन आकर्षण मौजूद हैं , जिनमें गोदावरी धाम मंदिर भी शामिल है। यह मंदिर साल के पूरे महीने सैकड़ों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह मंदिर खूबसूरत सफेद संगमरमर से बनाया गया है, जिसके आसमान को छूती मीनारे देखने लायक हैं।

मंदिर की वास्तुकला किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप इस मंदिर का भ्रमण कर सकते हैं।

दर्रा वन्य जीवन अभयारण्य

दर्रा वन्य जीवन अभयारण्य

ऐतिहासिक स्थानों के अलावा आप यहां वन्य जीव अभयारण्य की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। दर्रा वन्य जीवन अभयारण्य कोटा के सबसे खास पर्यटन गंतव्यों में जाना जाता है। यह जंगल क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए काफी लोकप्रिय है, जहां आप विभिन्न वनस्पति प्रजातियों को साथ असंख्य जीव जन्तुओं को भी देख सकते हैं।

जानवरों में आप यहां बाघ, गेंडा, हिरण, भेड़िया, भालू, तेंदुआ आदि को देख सकते हैं। अपनी कोटा यात्रा को यादगार बनाने के लिए आप इस अभयारण्य की सैर कर सकते हैं।

सेवन वंडर पार्क

सेवन वंडर पार्क

PC-Uddalak Das

उपरोक्त स्थानों के साथ आप कोटा के सबसे शानदार स्थल सेवन वंडर पार्क की सैर का आनंद ले सकते हैं। अगर आपने विश्व के सात अजूबों को अभी तक नहीं देखा है तो इस उद्यान का भ्रमण कर इन वंडर्स को देखने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल कोटा इस खास पार्क में सेवन वंडर कहे जाने वाली संरचनाओं की रेप्लिका मौजूद हैं। इस पार्क में ताजमहल, एफिल टावर, पिरामिड, पीसा की मीनार, कोलेजियम, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी , क्राइस्ट द रिडीमर को मॉडल को देख सकते हैं। इस पार्क का भ्रमण करने का सबसे आदर्श समय सायंकाल है। यह एक खास स्थल है यहां एक बार जरूर आएं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+