Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवरात्रि का समय और वैष्णो देवी की यात्रा तो फिर आसपास की जगहें क्यों नहीं

नवरात्रि का समय और वैष्णो देवी की यात्रा तो फिर आसपास की जगहें क्यों नहीं

नवरात्रि का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे तमाम पर्यटक और श्रद्धालु वैष्णो देवी की यात्रा पर जाते हैं और माता के अद्भुत पिंडी स्वरूप का दर्शन करते हैं। अगर आप चाहे तो इस बार की अपनी इस धार्मिक यात्रा में थोड़ा परिवर्तन कर सकते हैं और आसपास की भी शानदार जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं। दरअसल, भागम-भाग की जिंदगी में आजकल कौन घर से बार-बार बाहर निकलें तो ऐसे में अगर आप माता के दरबार में मत्था टेकने जा रहे हैं तो ये मौका हाथ से ना जाने दीजिए और आसपास के इन खूबसूरत जगहों पर जाकर अपनी छुट्टियां और भी खास बना लीजिए।

वैष्णो देवी के आसपास घूमने की जगहें

पटनीटॉप

पटनीटॉप

पटनीटॉप, जम्मू-कश्मीर के शानदार हिल स्टेशनों में से एक है, जो प्राकृतिक खजाना के रूप में भी जाना जाता है। ये स्थान माता वैष्णो देवी के दरबार से करीब 85 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप घने देवदार के पेड़ और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देख सकते हैं। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग समेत कई एडवेंचर गेम्स का लुत्फ उठा सकते हैं। सर्दियों के दिनों में यहां बर्फबारी भी होती है, जिसका लुत्फ उठाने के लिए यहां पर काफी पर्यटक आते हैं।

सनासर

सनासर

सनासर भी जम्मू-कश्मीर के बेहतरीन हिल स्टेशनों में से एक है, जो कटरा से करीब 105 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग, बोट राइड और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी कई एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आपको कश्मीरी संस्कृति भी देखने को मिल जाएगी, जो यहां के आकर्षणों में भी गिना जा सकता है।

बटोत

बटोत

बटोत, कटरा से करीब 80 किमी. की दूरी पर स्थित है, जो चिनाब नदी के किनारे पर स्थित है। पर्यटकों के लिए यह हिल स्टेशन बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यहां नदी के किनारे पर बैठ आप सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां के जंगलों में आप कैम्पिंग और ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

झज्जर कोटली

झज्जर कोटली

झज्जर कोटली, अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, जो वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यह जम्मू कश्मीर का एक फेमस पिकनिक स्पॉट भी है। यहां पर आपको एडवेंचरस एक्टिविटी करने को मिल जाएगी। यह खूबसूरत सा स्थान कटरा से करीब 30 किमी. की दूरी पर स्थित है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+