Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मन को तरोताज़ा कर देते हैं औली के खूबसूरत दृश्य

मन को तरोताज़ा कर देते हैं औली के खूबसूरत दृश्य

By Khushnuma

अगर आप भी ज़िंदा दिल लोगों की टोली में शामिल हैं तो औली ज़रूर आएं क्यूंकि यहाँ स्कीइंग का लुत्फ़ उठाना किसी रोमांचक से कम नहीं। औली देश का सबसे नया और आधुनिक आइस स्कीइंग केंद्र भी है। यहाँ के देवदार के विशाल वृक्ष, घने जंगल, नर्म मुलायम मखमली घास, पहाड़ों की विशाल काया औली को और भी खूबसूरत बनाती है।

औली को देखकर ऐसा लगता है जैसे कुदरत ने अपनी मद-मस्त छटा बिखेर दी हो। यहाँ के सुंदर दृश्य किसी भी पर्यटक को सम्मोहित कर सकते हैं। यहाँ आकर आप यहाँ के खुशनुमा नज़ारों में जीवन की सारी थकान ही भूल जायेंगे। अगर आप भी अपने जीवन की थकान को कम करना चाहते हैं तो औली अवश्य आएं।
जल्दी कीजिये: ट्रेवल गुरु की ओर से होटल बुकिंग डील्स पर भरपूर 40% की छूट

क्वांरी बुग्याल

क्वांरी बुग्याल


अगर आप ट्रेकिंग के शौक़ीन हैं तो क्वांरी बुग्याल ज़रूर आएं। यहाँ के खूबसूरत नज़ारे देख आप खुद को इसके और भी करीब जाने से रोक नहीं पाएंगे। यहाँ पहाड़ों की ढलान देखते ही बनती है।
Image Courtesy:Talasvi Rana

जोशी मठ

जोशी मठ


जोशी मठ के बारे में कहा जाता है कि यह बद्रीनाथ और फूलों की घाटी का प्रवेश द्वार है। यहाँ बहुत से मठ , मंदिर और स्मारक दर्शनीय हैं। यहाँ प पर्वतों की सैर करने का अपना अलग ही मज़ा है।
Image Courtesy:Raji.srinivas

गुरसौं बुग्याल

गुरसौं बुग्याल


गुरसौं बुग्याल बेहद खूबसूरत नज़ारों से घिरा एक पिकनिक स्थल है। जहाँ पर्यटक आकर यहाँ के हसीन नज़ारों का लुफ्त उठाते हैं।
Image Courtesy: Talasvi Rana

छत्रा कुंड

छत्रा कुंड


यह दर्शनीय स्थल पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने में सदा कामयाब रहा है। यहाँ से प्रकृति के खूबसूरत नज़ारे देखने योग्य होते हैं। यह स्थल घने जंगल के बीच स्थित है।
Image Courtesy: OgreBot

सोलधार तपोवन

सोलधार तपोवन


सोलधार तपोवन में गर्म पानी के फव्वारे और सोते देखने लायक हैं। यह दर्शनीय स्थल बेहद सावधानी वाला स्थल है। यहाँ आने वाले पर्यटक मानसिक और शारीरिक रूप से मज़बूत होने चाहिए तभी वो इस जगह की सैर कर सकते हैं।
Image Courtesy:Kgpwis

चिनाब झील

चिनाब झील


चिनाब झील बेहद ऊँची चढ़ाई के बाद नज़र आती है यहाँ तक पहुँचने के लिए काफी चढ़ना पड़ता है। अगर आप चढ़ाई चढ़ सकते हैं तो यहाँ अवश्य जाएँ क्यूंकि यहाँ का मनोरम दृश्य बार बार देखने को नहीं मिलता है।
Image Courtesy: Induhari

वंशीनरायण कल्पेश्वर

वंशीनरायण कल्पेश्वर

इस स्थल तक पहुँचने के लिए काफी पैदल चलना पढता है। अगर आप पैदल चलने में समर्थ हैं तो यहाँ अवश्य जाएँ। आपको वंशीनारायण मंदिर में बेहद सुकून मिलेगा।
Image Courtesy:Debabrata Ghosh

औली कैसे जाएँ

औली कैसे जाएँ

औली कैसे जाएँ फ्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी की अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें-
Image Courtesy: Drshreyans1986n

औली में कहाँ ठहरें

औली में कहाँ ठहरें

औली के होटलों की अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें

औली में ठहरने के लिए फाइबर हट्स हैं, जहाँ रहने के अलावा खाने पीने की भी उत्तम व्यवस्था है।
Image Courtesy: Magnus Manske

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+