Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिलकश नज़ारों का शहर धर्मशाला

दिलकश नज़ारों का शहर धर्मशाला

By Khushnuma

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। धर्मशाला में तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा रहते हैं। यहीं दुनिया का सबसे ऊंचा और खूबसूरती से घिरा हुआ क्रिकेट स्टेडियम भी है। हिमायल की दिलकश बर्फ से ढ़की चोटियां, चारों ओर हरे भरे खेत, हरियाली और कुदरती सुन्दरता, पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। धर्मशाला में आपको ऊँचे ऊँचे पाइन के पेड़, चाय के बागान और इमारती लकड़ी के वृक्ष आदि दूर दूर तक शांति से खड़े नज़र आएंगे।

हिमायल की दिलकश बर्फ से ढ़की चोटियां, चारों ओर हरे भरे खेत, हरियाली और कुदरती सुन्दरता, पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। जहां तक नजर जाए हिमालय पर्वत श्रृंखला की ऊंची-नीची चोटियां और उनके ऊपर जमकर पिघल चुकी बर्फ के निशान, चट्टानों पर खड़े चीड़ और देवदार के हरे-भरे पेड़ किसी के भी मन को अपनी ओर खींचते नजर आते हैं। रात हो या सुबह-शाम ठंडी हवा के झोंके तन बदन को बेहद सुकून देते हैं। तो चलिए सैर करते हैं हिमाचल प्रदेश के मनोरम शहर धर्मशाला की।
आई सी सी क्रिकेट वर्ल्ड कप पर विशेष ऑफर: पाइए इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग पर 8000 रु. की छूट

सेंट जॉन चर्च

सेंट जॉन चर्च

सेंट जॉन चर्च 'लॉर्ड एल्गिन' की याद में बनवाया गया था। जो कि धर्मशाला के दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह चर्च पत्थरों से बना है तथा पर्यटकों को दूर से ही आकर्षित करता है।

पढ़ें: सुहाना मौसम, बर्फीली पहाड़ियां और हरी-भरी घाटियों की पहचान है पालमपुर

Image Courtesy:Koshy Koshy

मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज धर्मशाला में तिब्बतियों की अनेक बस्तियां हैं। जहाँ तिब्बती कलाकृतियां, हस्तकलाएं और तिब्बती शैली की कई वस्तुएं बेंची जाती हैं। मैक्लोडगंज में महात्मा बुध्द की प्रतिमा भी दर्शनीय है। अगर आप ट्रेकिंग में रूचि रखते हैं तो यह जगह आपके लिए उत्तम है।

Image Courtesy:FlickreviewR

डल झील

डल झील

डल झील सैलिंयों को दूर से ही आकर्षित करती है जहाँ 'फर' के पेड़ों की सुंदरता इस झील की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है।

Image Courtesy:Jitenmehra

धर्मकोट

धर्मकोट

धर्मकोट धर्मशाला के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जहाँ साल भर सैलानी आया जाया करते हैं। यहाँ का मनोरम दृश्य आँखों में ठंडक पहुंचाता है।

Image Courtesy:Flickr upload bot

चामुंडा देवी मंदिर

चामुंडा देवी मंदिर


चामुंडादेवी मंदिर धर्मशाला के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यहाँ भगवान के दर्शन के साथ साथ आप प्राकृतिक खूबसूरत नज़ारों का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

भगसूनाथ

भगसूनाथ


भगसूनाथ एक झरना है, जो अपने मनोरम दृश्यों से पर्यटकों को अपनी और लुभाता है। यहाँ भगसूनाथ का एक प्राचीन मंदिर है।

Image Courtesy:sobhan mohanty

त्रियूंड

त्रियूंड


त्रियूंड एक बेहद रोमांचक पिकनिक स्थल है आप यहाँ अपनों के साथ घंटों प्राकृतिक की गोद में पिकनिक मना सकते हैं यहाँ आकर आपको समय का आभास भी नहीं होगा।

Image Courtesy:Aleksandr Zykov

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा- धर्मशाला का निकटतम हवाई अड्डा गग्गल हवाई अड्डा है जो 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाने वाला यह हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। नई दिल्ली का इंदिरा गाँधी हवाई अड्डा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतराष्ट्रीय पर्यटकों को धर्मशाला से जोड़ता है। इस हवाई अड्डे से टैक्सियां उपलब्ध हैं जिसकी कीमत 350 रूपये है।

रेल मार्ग द्वारा- धर्मशाला का निकटतम रेलवे स्टेशन काँगड़ा रेलवे स्टेशन है जो 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि यहाँ केवल कुछ ट्रेन ही रुकती हैं अत: पठानकोट रेलवे स्टेशन पर्यटकों के लिये अन्य विकल्प है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग द्वारा- रास्ते द्वारा धर्मशाला की यात्रा करने वाले पर्यटक इस गंतव्य तक पहुँचने के लिये आरामदायक बस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह स्थान पड़ोसी शहरों से नियमित बस सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। दिल्ली से धर्मशाला के लिये लक्ज़री बसें भी उपलब्ध हैं जिनका किराया प्रति व्यक्ति लगभग 1600 रूपये है।

Image Courtesy:ไปไหนมา

कब जाएँ

कब जाएँ

वे पर्यटक जो धर्मशाला की यात्रा की योजना बना रहे हैं उन्हें गर्मियों के मौसम में यहाँ की यात्रा करने की सलाह दी जाती है जो मार्च के महीने से प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। इस मौसम के दौरान पर्यटकों के बीच ट्रेकिंग की गतिविधि लोकप्रिय होती है।

Image Courtesy:Internaciulo

कहाँ ठहरें

कहाँ ठहरें

धर्मशाला में कहाँ ठहरें होटलों की अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें-
धर्मशाला में रुकने के लिए बहुत से होटल हैं जो हर श्रेणी में हर वर्ग के हिसाब से मौजूद हैं।
हाई रेंज के हिसाब से- क्लाउड्स एंड विला (मैक्लोडगंज), भाग सू (मैक्लोडगंज), आकृति रिज़ॉर्ट्स (मैक्लोडगंज)

मिडिल रेंज- हिम क्वीन (मैक्लोडगंज), शिवालिक (मैक्लोडगंज), यात्री निवास (कोतवाली बाज़ार), चिनार लॉज (मैक्लोडगंज), हिमगिरि हट्स (नड्डी)

साधारण रेंज वाले होटल- माउंट व्यू (कोतवाली बाज़ार), आशियाना गेस्ट हाउस (कोतवाली बाज़ार)।

Image Courtesy:Armbrust

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+