Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मोतियों और निज़ामों का शहर

हैदराबाद मोतियों और निज़ामों का शहर

By Khushnuma

हैदराबाद आंध्रप्रदेश की खूबसूरत राजधानी है।इसे मुहम्मद कुली कुतुबशाह ने बनवाया था और अपनी प्रेमिका भागमती के नाम पर हैदरा बाद का नाम 'भाग्य नगर' रखा था। जब भागमती का नाम 'हैदरी बेगम' पड़ा तो भाग्यनगर नाम बदलकर 'हैदराबाद' हो गया। तब से हैदराबाद को इसी नाम से जाना जाता है। हैदराबाद को बेहतरीन 'निज़ामों का शहर' तथा 'मोतियों का शहर' भी कहा जाता है।
हैदराबाद की खूबसूरती चारों तरफ खड़ी पहाड़ियों और उनके बीचो-बीच बहती मूसा नदी में देखी जा सकती है। इस नगर की खासियत यह है कि यहाँ का मौसम पूरे साल सुहावना व एक जैसा रहता है। निजामी ठाठ-बाट वाले इस शहर में मुख्य आकर्षण चारमीनार, हुसैन सागर झील, बिड़ला मंदिर, सालारजंग संग्रहालय आदि है जो इस शहर को अलग पहचान देते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन कौन से हैं हैदराबाद के बेहतरीन दर्शनीय स्थल।
वीकेंड सेल: क्लिअरट्रिप की ओर से होटल बुकिंग पर 50% की छूट

श्री वेंकटेश्वर मंदिर (बिड़ला मंदिर)

श्री वेंकटेश्वर मंदिर (बिड़ला मंदिर)

सफ़ेद संगमरमर से बना यह मंदिर किसी अद्भुत खूबसूरती से काम नहीं है। काले पहाड़ पर बना यह मंदिर उत्कृष्ट कला का बेजोड़ नमूना है। इस मंदिर की खासियत यह है कि इसकी ऊंचाई पर चढ़ कर पूरे शहर का दीदार किया जा सकता है। जो खासा लोकप्रिय है।
Image Courtesy:Flickr upload bot

चारमीनार

चारमीनार

चारमीनार का निर्माण 1591 में नवाब कुली कुतुबशाह ने करवाया था। कहा जाता है हैदराबाद में भयंकर महामारी प्लेग पर विजय पाने की ख़ुशी में नवाब कुली कुतुबशाह ने इसे बनवाया था। इस मीनार की ऊंचाई 180 फुट है यह एक विजय का ऐतिहासिक सिम्बल है।
Image Courtesy:Abhinaba Basu

मक्का मस्जिद

मक्का मस्जिद

यह मस्जिद इस्लामिक कला का बेहद खूबसूरत और बेजोड़ नमूना है। चारमीनार के कुछ ही दूरी पर है यह मक्का मस्जिद जिसे पर्यटक आसानी से देख सकते हैं। इस मस्जिद की खासियत यह है कि इसमें 10 हज़ार एक साथ नमाज़ अदा कर सकते हैं।
Image Courtesy:Surajgarg

गोलकुंडा का किला

गोलकुंडा का किला

गोलकुंडा कभी हीरों की खानों के लिए विश्व-भर में प्रसिद्ध था। 11 किलोमीटर के एरिये में फैले इस किले की मज़बूत ग्रेनाइट दीवार जो किले को चारों ओर से घेरे हुए है इसमें आठ प्रवेश द्वार हैं। इस किले की खासियत यह है कि यहाँ के मुख्य प्रवेश द्वार पर गुम्बद के नीचे खड़े होकर ताली बजाने से उसकी आवाज़ को किले के सबसे ऊपरी हिस्से तक सुना जा सकता है।
Image Courtesy:Bgag

हुसैन सागर झील

हुसैन सागर झील

इस झील के बीचो-बीच महात्मा बुध्द की विशाल प्रतिमा विशेष रूप से देखने लायक है। इस झील का निर्माण हज़रत हुसैन शाह वली ने इब्राहिम कुतुबशाह के काल में करवाया गया था। यह पर्यटकों के आकर्षणों में से एक है यहां आकर पर्यटक शांति का अनुभव करते हैं।
Image Courtesy:Cephas 405

बिड़ला तारागृह तथा विज्ञान संग्राहलय

बिड़ला तारागृह तथा विज्ञान संग्राहलय

बिड़ला तारा गृह पूरे देश के ताराग्रहों में से एक हैं। यह तारागृह हिंदी,अंग्रेजी और तेलुगु में स्काई शो आयोजित करता है। यह नगर के बीच में स्थित है साथ ही नगर की शान को बढ़ाने में इसका अहम योगदान है। खासकर के बच्चों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है।
Image Courtesy:Malyadri

उस्मानिया विश्वविधालय

उस्मानिया विश्वविधालय

इस विश्वविधालय की खूबसूरती देखने के लिए पर्यटक यहाँ अवश्य आते हैं साथ ही इस इमारत के गुम्बदों और भवन को देख मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उस्मानिया विश्वविधालय में भव्य प्रांगण में सुन्दर बगीचे, आर्ट्स कॉलेज तथा लॉ कॉलेज के मशहूर भवन हैं।
Image Courtesy: Sarvagyana guru

कुतुबशाही मकबरे

कुतुबशाही मकबरे


किले के पास में यह मकबरे जैसे बल्ब के आकर और गोलकार में नज़र आते हैं। यहाँ कुतुबशाही वंश के शासकों के मकबरे हैं। जो दर्शनीय हैं।
Image Courtesy:Maheshrig

नेहरू चिड़ियाघर

नेहरू चिड़ियाघर

नेहरू चिड़ियाघर देश का ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है। यहाँ आप लॉयन सफारी तथा सफेद शेर लुफ्त उठा सकते हैं। इन पशुओं के अलावा आप यहाँ अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया के भी कई किस्म के वन्य प्राणी देखने को पाएंगे।
Image Courtesy:Ppyoonus

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद


चारमीनार के पास ही यह मस्जिद स्थित है। जामा मस्जिद भी बेहतरीन कला की एक मिसाल है। यह हैदराबाद की प्राचीन मस्जिदों में से एक है इसे नवाब कुली कुतुबशाह ने बनवाया था।
Image Courtesy:Hvshiva

पैग़ाह मकबरे

पैग़ाह मकबरे

पैगाह मकबरा का संबंध पैगाह के शाही परिवार से है, जिसे हैदराबाद में शम्स उल उमराही परिवार के नाम से भी जाना जाता है। चूने व गारे से बने ये मकबरे प्राचीन काल बखूबी तरीके से याद दिलाते हैं। हैदराबाद के पीसाल बंदा में मौजूद इस मकबरे को मकबरा शम्स उल उमरा के नाम से भी जाना जाता है।
Image Courtesy:Anurag Pisupati

चेरुवु झील

चेरुवु झील


चेरुवु झील पिकनिक मनाने के लिए एक आकर्षण जगह है। यह जुबली हिल के पीछे स्थित है। पर्यटन की यहाँ अक्सर भीड़ उमड़ी रहती है।
Image Courtesy:Nishantshah

वायु मार्ग द्वारा

वायु मार्ग द्वारा

हैदराबाद कैसे जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें और पाएं फ्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी की अधिक जानकारी
हैदराबाद एयरपोर्ट से नियमित अंतराल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिलती हैं। हैदराबाद में दो एयरपोर्ट है। राजीव गांधी टर्मिनल से जहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिलती हैं, वहीं एनटी रामा राव टर्मिनल से घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं। बेहतर होगा कि आप एयर टिकट पहले ही बुक करा लें।
Image Courtesy:Flickr upload bot

रेल मार्ग द्वारा

रेल मार्ग द्वारा

हैदराबाद कैसे जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें और पाएं फ्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी की अधिक जानकारी
दक्षिण रेलवे हैदराबाद को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ता है। दक्षिण रेलवे का मुख्यालय सिकंदराबाद में है। शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन सिकंदराबाद से ढेरों ट्रेनें आती और जाती हैं।
Image Courtesy:Magnus Manske

सड़क मार्ग द्वारा

सड़क मार्ग द्वारा

हैदराबाद कैसे जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें और पाएं फ्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी की अधिक जानकारी
आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के जरिए हैदराबाद राज्य के विभिन्न शहरों और पड़ोसी राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। बसें काफी आरामदायक होती हैं और किराया भी ज्यादा नहीं होता है। प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल कंपनियां भी टैक्सी सेवा उपलब्ध कराती है।
Image Courtesy:Omer123hussain

हैदराबाद में कहाँ ठहरें

हैदराबाद में कहाँ ठहरें


हैदराबाद के होटलों की अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें
Image Courtesy:Flickr upload bot

हैदराबाद कब जाएँ

हैदराबाद कब जाएँ

हैदराबाद कब और किस मौसम में जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें
ठंड के समय में न ही ज्यादा ठंड पड़ती है और न ही ज्यादा गर्मी, इसलिए यह मौसम हैदराबाद घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि आप साथ में कुछ गर्म कपड़े जरूर रख लें, क्योंकि सुबह और शाम में यहां ठंड थोड़ी बढ़ जाती है।
Image Courtesy:Magnus Manske

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+