Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मी में ठंड का मज़ा उठाना चाहते हैं, तो इंडिया के इन जगहों पर ज़रूर जाएं

गर्मी में ठंड का मज़ा उठाना चाहते हैं, तो इंडिया के इन जगहों पर ज़रूर जाएं

By Rupam

गर्मियों का मौसम आ रहा है और जैसा कि हम जानते हैं, भारत के तापमान बहुत ही ऊंचे स्तर पर पहुंच जाता है। तेज़ और तपती गर्मी हर किसी को परेशान करती है। हर देश एक तरह से या किसी अन्य रूप में हर किसी को खुश करने के लिए जाना जाता है। इसलिए इंडिया में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां जाकर आप खुद को गर्मी से राहत दिला सकते हैं।

क्या आप इस गर्मी एक परेशान छुट्टियों के लिए योजना बनाने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हाँ तो इंडिया के इन साभी जगहों पर जाना ना भूले जो ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि गर्मी से भी आपको राहत दिलाएगी।

कश्मीर

कश्मीर

कश्मीर ना सिर्फ इंडिया के टूरिस्ट को अटरैक्ट करती है बल्कि इंडिया से बाहर के लोग भी आते हैं। पहलगांव, गुलमर्ग, स्काइ रिसौर्ट, डल झील यहां का फेमस टूरिस्ट अटरैक्शन है। कश्मीर को धरती के स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है। सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ें, सेब के बगीचे और रंगीन फूलों के बीच समय बिताना आपके लिए बहुत ही यादगार रहेगा।

Photo Courtesy: flowcomm

सिक्किम

सिक्किम

सिक्किम माउंट कनचेंडज़ोंगा के पास स्थित है, जो एक बहुत ही सुंदर घूमने लायक जगह है। बड़े-बडे पहाड़, बर्फ से ठकी चोटियां और स्पार्कलिंग ऑर्किड लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सिक्किम भारत का लैंड लौक्ड स्टेट के नाम से भी जाना जाता है। इसकी ताजा हवा, जंगल, पहाड़, घाटियां और बर्फ से ढकी चोटियां गर्मी से आपके मन को बहुत ही राहत पहुचाएगी। सिक्किम इंडिया के सबसे अच्छे ट्रेकिंग स्पाट के लिए भी फेमस है।

Photo Courtesy: soumyajit pramanick

मनाली

मनाली

मनाली एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यह एडवेंचर से भरी हुई जगह हैं जैसे- ट्रैकिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि कराई जाती है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस जो बरसों से अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों को अपनी ओर खींचती है। मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे "रंगबिरंगे फूलों की घाटी" भी कहा जाता है।

Photo Courtesy: Raphael Affentranger

ऊटी

ऊटी

ऊटी को हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है। यह नीलगिरि जिले की राजधानी है और भारत में सबसे खूबसूरत पहाड़ी जगहों में से एक है। नीलगिरि की व्याख्या ब्लू पर्वत के रूप में की गई है।
यह खूबसूरत जगह के साथ एक विदेशी स्थान भी है। समुद्र के स्तर से लगभग 2240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Photo Courtesy: Vijayasarathi R

देहरादून

देहरादून

देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों से घिरा शहर के रूप में विश्वभर में फेमस है। देहरादून के लोग गहरी आस्थाओं से जुड़े हुए होते हैं। पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए भी आकर्षक है जो दूर से ही टूरिस्ट को अटरैक्त करता है। यहाँ आकर आप राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके आलावा अगर आप खेलों के शौक़ीन हैं तो यहाँ आपके लिए बेहद रोमांचक खेल भी उपलब्ध हैं।

Photo Courtesy: Nitin Gupta

शिमला

शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और इंडिया का एक बहुत ही बड़ा टूरिस्ट हब भी है। यहां पर हर तरह के लोगों के लिए मनोरंजन की चीज़ें हैं जैसे एडवेंचर प्रेमियों के लिए ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और नेचर प्रेमियों के लिए लैंडस्लाइड और पहाड़े। शिमला एक फोटोग्राफर का स्वर्ग है और आपको सबसे अधिक सही शॉट तस्वीर मिल जाएंगी।

Photo Courtesy: Shiv Sharma

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+