Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में काजोल और रानी के साथ मनाएं दुर्गा पूजा

मुंबई में काजोल और रानी के साथ मनाएं दुर्गा पूजा

मायानगरी के नाम से विख्यात मुंबई में हर त्यौहार को बड़े ही प्यार और हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है..और फिर जब बात हो नवरात्र या दुर्गा पूजा की तो फिर मुंबई कैसे पीछे रह सकता है।

By Goldi

मुंबई के लोकप्रिय दुर्गा पूजा मंडल का दौरा करके आप इस पांच दिवसीय समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। या सिर्फ शक्ति या महिला बल को सम्मानित करने वाले इस त्योहार का पूरा अनुभव हासिल करने के लिए "मंडल हॉपिंग" भी कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं मुंबई के कुछ प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के बारे में

पवई बंगाली वेलफेयर असोशियेशन

पवई बंगाली वेलफेयर असोशियेशन

यह असोशियेशन शहर के सबसे बड़े और पुराना बंगाली संगठनों में से एक है। इस पंडाल में हर साल दुर्गा पूजा को बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है...

पता: 6-डी, ऑर्चर्ड एवेन्यू, म्हाडा कॉलोनी 1 9, पवई, मुंबई, महाराष्ट्र 400076PC: Sneharika23

बाल्कनजी बारी

बाल्कनजी बारी

बाल्कनजी बारी दुर्गा पूजा में बड़े बड़े सिने कलाकार दुर्गा मां के आगे शीश नवाने पहुंचते हैं...बाल्कनजी बारी में पूजा मुखर्जी कबीले द्वारा आयोजित की जाती है।

पता: 25, जुहू रोड, गॉइ कर्मचारी कॉलोनी, सांताक्रूज पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र 400054

बंगाल क्लब, शिवज पार्क

बंगाल क्लब, शिवज पार्क

बंगाल क्लब मुंबई के पुराने वेलफेयर असोशियेशन में से एक हैं...दुर्गा पूजा के दौरान यहां होने वाला धनुची डांस सबसे अधिक लोकप्रिय है। नवरात्री के दौरान अगर आप मुंबई में हैं, तो आपको इस जगह की सैर अवश्य करनी चाहिए।

पता: वीर सावरकर मार्ग, शिवाजी पार्क, दादर पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र 400028

लोखंडवाला दुर्गोत्सव

लोखंडवाला दुर्गोत्सव

यहां होने वालो दुर्गा पूजा को अभिजीत के पुजो भी कहा जाता है।अभिजीत, लोकप्रिय बॉलीवुड संगीत निर्देशक हैं..इस पंडाल में बॉलीवुड साइन कलाकार अपनी परफॉरमेंस भी देते हैं...मुंबई के अँधेरी में यह पंडाल होने के कारण यहां कई बॉलीवुड और टीवी कलाकारों को मा दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।

पता: बी 702, महाराणा प्रताप आरडी, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र 400102

नार्थ बॉम्बे सर्बोजानिन दुर्गा पूजा समिति

नार्थ बॉम्बे सर्बोजानिन दुर्गा पूजा समिति

यह सच है कि काजोल, तनुजा और रानी मुखर्जी जैसे मशहूर हस्तियों दुर्गा पूजा उत्सवों में नजर आते हैं और मा को भोग लगाते हैं..अगर आप भी उन्हें पूजा करते हुए देखना चाहते हैं..तो यहां की सैर कर सकते हैं...

पता: ट्यूलिप स्टार होटल, वैकुंठल मेहता आरडी, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र 400049

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+