Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खूबसूरत वादियों से घिरी है पर्वतों की रानी मसूरी

खूबसूरत वादियों से घिरी है पर्वतों की रानी मसूरी

By Khushnuma

विशाल हिमालय पर्वत की खूबसूरत बाहों में बसा शहर 'मसूरी' अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह शहर हिमालय से घिरा हुआ है तभी तो इसे 'पर्वतों की रानी' कहा जाता है। किसी भी पर्यटक के लिए मसूरी पहली पसंद है जहाँ वह अपनों के साथ आना पसंद करते हैं।

हिमालय की ऊंचाइयों से टकराते बादल, चारों और हरी दुशाला ओढ़े घाटियां, रंग बिरंगे फूल, विशाल वृक्ष और उन वृक्षों की सायं सायं करती ठंडी हवाएँ जो किसी भी प्राकृतिक प्रेमी को दीवाना बना सकती है। इसीलिए तो यहाँ कि मनभावन वादियों में गुम होने के लिए पर्यटकों का साल भार आना जाना लगा रहता है। जिससे इसकी खूबसूरती और निखरती जाती है। तो चलिए इस वेकेशन सैर करते हैं मसूरी की।
जल्दी कीजिये: एक्सपीडिआ की ओर से इस मज़ेदार मार्च में पाइए फ्लाइट बुकिंग पर 50% की छूट

म्यूनिसिपल गार्डन

म्यूनिसिपल गार्डन


मसूरी के लोग म्यूनिसिपल गार्डन को 'कंपनी गार्डन' के नाम से भी जानते हैं। बताया जाता है कि स्वतंत्रता संग्राम से पहले इस गार्डन का नाम बोटेनिकल था। इस गार्डन में एक बेहद खूबसूरत कृतिम झील है। यहाँ आकर आप बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।
Image Courtesy: Harshanh

गन हिल

गन हिल


गन हिल मसूरी शहर की सबसे ऊँची चोटी है जहाँ से मसूरी का दृश्य मनभावन लगता है। बताया जाता है कि जब ब्रिटिश राज्य था तब यहाँ दिन के 12 बजे एक तोप दागी जाती थी जिसका उद्देश था समय को बताना।
Image Courtesy: Harshanh

कैमल बैक रोड

कैमल बैक रोड

कैमल बैक रोड पर आप घुड़सवारी का आनंद उठा सकते हैं। इसके रास्ते की आकृति ऊँट की पीठ की तरह दिखाई देती है इसलिए इस रास्ते का नाम कैमल बैक रोड रखा गया।
Image Courtesy: Paul Hamilton

लंढोर बाज़ार

लंढोर बाज़ार

लंढोर बाज़ार में आप मसूरी के सभी प्रमुख चीज़ों का नज़ारा कर सकते हो साथ ही यहाँ की प्रसिद्ध चीज़ों को व मसूरी के इतिहास से जुडी चीज़ें भी खरीद सकते हैं। यह बाज़ार ख़ास कर अंग्रेज़ों के ज़माने के सामानों के लिए मशहूर है। यह बाज़ार तक़रीबन 1 मील के लंबे आकार में बना हुआ है जो कि पुरातन शान लिए हुए है।
Image Courtesy:Eugenio Hansen, OFS

लाल टिब्बा

लाल टिब्बा


लाल टिब्बा मसूरी की सबसे ऊंची चोटी है जहाँ से आप दूरबीन द्वारा गंगोत्री, नंदादेवी, बद्रीनाथ और श्रीकांता की चोटियों के दिलकश नज़रों का लुफ्त उठा सकते हैं।
Image Courtesy: Paul Hamilton

कैंपटी फाल

कैंपटी फाल

कैंपटी फाल बेहद आकर्षक पिकनिक स्थल है। यहाँ गिरता झरना पर्यटकों को दूर से ही लुभाने लगता है। इस झरने के नीचे अधिकतर पर्यटक पानी के साथ अठखेलियां करते हैं। यह झरना पांच अलग अलग धारों में बहता और भी खूबसूरत लगता है।
Image Courtesy:Harshanh

तिब्बती मंदिर

तिब्बती मंदिर


तिब्बती मंदिर बौद्ध सभ्यता का विशाल उदाहरण है। यह आकर्षक रूप से पर्यटकों को दूर से ही अपनी और खींच लेता है इस तिब्बती मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जो भी यात्री यहाँ आकर मनोकामना करता है वह अवश्य पूरी होती है।
Image Courtesy: Michael Scalet

भट्टा फाल

भट्टा फाल


भट्टा फाल मसूरी से तक़रीबन 7 किलोमीटर की दूरी पर है। जो की पिकनिक मनाने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। जहाँ प्रकृति के हर रंग आपकी सैर में रंग बिखेर देंगे।
Image Courtesy: Guptaele

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा
देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, मसूरी से लगभग 60 किमी. की दूरी पर स्थित सबसे नजदीकी एयरबेस है। यह एयरपोर्ट, दिल्‍ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से अच्‍छी तरह जुडा हुआ है। पर्यटक, एयरपोर्ट से गंतव्‍य स्‍थल तक पहुंचने के लिए टैक्‍सी हॉयर कर सकते हैं।
रेल मार्ग द्वारा
मसूरी का सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन देहरादून रेलवे स्‍टेशन है जो मात्र 60 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे जंक्‍शन, भारत के कई हिस्‍सों से भली प्रकार से जुड़ा हुआ है। पर्यटक देहरादून रेलवे स्‍टेशन से मसूरी के लिए टैक्‍सी किराए पर ले सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा
देहरादून और देश के अन्‍य हिस्‍सों से मसूरी के लिए कई निजी बसें और सरकारी बसें चलती हैं। पर्यटक, नई दिल्‍ली और नैनीताल जैसे नजदीकी स्‍थानों से प्राइवेट डीलक्‍स बस की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

Image Courtesy:Paul Hamilton

कब जाएँ

कब जाएँ


गर्मियों के मौसम में यहाँ भीड़-भाड़ रहती है, इसलिए अक्टूबर से दिसंबर तक का समय घूमने के लिए ठीक है। जनवरी-फरवरी में यहाँ बहुत बर्फ गिरती है।
Image Courtesy: Paul Hamilton

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+