Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नार्थ इंडिया की खूबसूरत वादियों में उठाए मार्च की छुट्टियों का मजा

नार्थ इंडिया की खूबसूरत वादियों में उठाए मार्च की छुट्टियों का मजा

By Rupam

घूमना लोगों को हमेशा ही अच्छा लगता है। हमेशा एक छोटी-छोटी ट्रीप मन को बहुत ही शांति पहुंचाती है। मौसम के बदलने से जगह की खूबसूरती भी बदलती है। एक खुशनुमा मौसम किसी भी जगह पर घूमने के लिए बहुत ही अच्छा होता है और वैसे भी मार्च में नार्थ का मौसम बहुत ही मज़ेदार होता है, ना बहुत ज़्यादा ठंड होती है और ना ही गर्मी।

मार्च बहुत ही अच्छा समय होता है कहीं घूमने जाने के लिए। तो आइए नार्थ-इंडिया के कुछ ऐसे जगहों के बारे में जानते हैं जहां आप मार्च के महीनें में घूमने जा सकते हैं।

राजस्थान

राजस्थान

राजस्थान रॅायल हेरिटेज का प्रतीक है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह शहर टूरिस्ट के लिए बहुत बड़ा अटरैक्शन है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। यहां पर मार्च के महीने में बहुत सारे पर्व मनाए जाते हैं जैसे- एलिफैंट फेस्टीवल, सीतली माता फेयर आदि।

Photo courtesy: Jean-Pierre

मनाली

मनाली

मनाली एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यह एडवेंचर से भरी हुई जगह हैं जैसे- ट्रैकिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि कराई जाती है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस जो बरसों से अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों को अपनी ओर खींचती लाई है।

मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे "रंगबिरंगे फूलों की घाटी" भी कहा जाता है। आप भी कहीं जाने की बात सोच रहे हैं तो आपके लिए हिमाचल प्रदेश का मनाली एक अच्छी जगह साबित हो सकती है।

Photo courtesy: Paul Evans

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग एक बहुत ही पॅापुलर हिल स्टेशन है। यह हिमालयन रेंज में लोकेटेड है। यहां से कंचनजंघा बहुत ही खूबसूरत लगता है- दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी हिमालय की चोटी है। दार्जिलिंग अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी हिमालय, और चाय बागानों के लिए मशहूर है। यहां हर साल देश-विदेश से लाखों टूरिस्ट आते हैं। दार्जिलिंग गर्मियों के मौसम में जाना बेस्ट होता है।

Photo courtesy: Partha Sarathi Sahana

शिमला

शिमला

शिमला एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह अपने समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है और कुछ अच्छी फोटोग्राफी में लिप्त करने योग्य खूबसूरत स्थल भी हैं। शिमला हनीमून कपल्स के लिए एक स्वर्ग है जहां वह ज्यादा से ज्यादा तस्वीर लेकर अपने ट्रीप को कैप्चर कर सकते हैं।

Photo courtesy: Rohit Chhiber

ऋषिकेश

ऋषिकेश

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य के निचले हिमालय की तलहटी में स्थित है। लोग अपने मन और आत्मा की शांति के लिए यहाँ आते हैं। यहां पर बहुत सारे ऐडवेंचर गतिविधियां कराई जाती हैं जैसे वन ट्रेकिंग , माउंटेन बाइकिंग , वाटर राफ्टिंग , रॉक क्लाइम्बिंग और बंजी जंपिंग।

Photo courtesy: amitd

नैनीताल

नैनीताल

नैनीताल, उत्तराखंड का एक बहुत ही फेमस टूरिस्ट प्लेस है। 'नैनी' शब्द का अर्थ है आँखें और 'ताल' का अर्थ है झील। नैनीताल को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह जगह झीलों से घिरा हुआ है।

इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। यहां जाने का बेस्ट समय गर्मिसों का होता है। यहाँ आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, रोपवे और बोटिंग का भरपूर मज़ा उठा सकते हैं।

Photo courtesy: Alosh Bennett

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+