Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पिंजौर, हरियाणा का बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल

पिंजौर, हरियाणा का बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल

By Khushnuma

चंडीगढ़ से मात्र 22 किलोमीटर की दूरी पर पिंजौर एक बेहद खूबसूरत व प्राचीन शहर है। कहा जाता है कि इस शहर से कई कहानियां जुडी हुई हैं जो इसके अस्तत्व को दर्शाती हैं। इस शहर को 'पंचपुरा' के नाम से भी लोग जानते हैं इसके पीछे एक कहानी है कि पांडव अपने वनवास के समय इसी जगह ठहरे थे जिस वजह से इसे इस नाम से भी सम्बोधित किया जाने लगा।
फिदाई खान ने पिंजौर का निर्माण 17 शताब्दी में करवाया था उस समय फिदाई खान पंजाब के गवर्नर थे।
इस ऐतिहासिक शहर में मुगलकाल व पटियाला शाही खानदान की कई यादें ज़िंदा हैं जो पर्यटकों को यहाँ आने को मजबूर करती हैं। आज के समय पिंजौर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

यादविंदा उधान (पिंजौर गार्डन)

यादविंदा उधान (पिंजौर गार्डन)

इस गार्डन को पिंजौर गार्डन के नाम से भी जानते हैं। इस गार्डन को लेकर ऐसा कहा जाता है कि फिदाई खान को यहाँ का मनमोहक दृश्य इतना भा गया था कि वो यहीं रहने आ गया था। साथ ही इस गार्डन को 'मुग़ल गार्डन' 'मुग़ल बाग' के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। इस गार्डन की खूबसूरती और यहाँ की मुग़ल नक्काशियां अद्भुत कलाएं बेमिसाल हैं।
Image Courtesy:DevashishP

पिंजौर गार्डन

पिंजौर गार्डन

अगर आप भी मखमली घास और रंग-बिरंगे फूलों के शौक़ीन हैं तो यहाँ ज़रूर आइये क्यूंकि यहाँ का खुशनुमा वातावरण आपको बेहद भायेगा। जिसे आप पूरी ज़िन्दगी भूल नहीं पाएंगे। यहाँ के प्रमुख आकर्षण यहाँ बने शीश महल, रंग महल और जल महल हैं। यहाँ की सुंदरता देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो उठते हैं।
Image Courtesy:Aleksandr Zykov

फ़्लाइंग क्लब

फ़्लाइंग क्लब

इस फ़्लाइंग क्लब की खासियत है कि यहाँ देश-विदेश से आये पर्यटक ग्लाइडर उड़ान का प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं। यह पिंजौर के ख़ास दर्शनीय स्थलों में से एक है। आप यहाँ आकर ग्लाइडर उड़ान का लुफ्त उठा सकते हैं।
Image Courtesy:Giridhar Appaji Nag Y

पिंजौर पर्यटक कैसे जाएँ

पिंजौर पर्यटक कैसे जाएँ

यहाँ आने के लिए चंडीगढ़ व कालका से यातायात की उत्तम सुविधा है। चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर बसे इस शहर तक बसों और टैक्सियों से पहुंचा जा सकता है। पंचकूला का अपना हवाईअड्डा नहीं है। चंडीगढ़ से फ्लाइट उपलब्ध होती हैं। चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर स्थित चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का एक निकासद्वार पंचकूला की ओर भी है। कई रेलगाडि़याँ दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए उपलब्ध हैं। रोडवेज़ अच्छी तरह से विकसित है और सड़क परिवहन के अच्छे नेटवर्क की सहायता से इसे चंडीगढ़ और हरियाणा के अन्य शहरों से जोड़ता है।
पढ़ें: पिंजौर कैसे जाएँ अगर आप इसकी अधिक जानकारी चाहते हैं तो बस एक क्लिक करें
Image Courtesy:Shmunmun

पिंजौर में कहाँ ठहरें

पिंजौर में कहाँ ठहरें

यहाँ ठहरने के लिए छोटे-बड़े होटलों सहित हरियाणा राज्य पर्यटन विभाग के होटल भी अच्छी सुविधा के लिए उपलब्ध हैं। चंडीगढ़ के होटलों में भी ठहरकर आप इस शहर के खूबसूरत नज़ारों का लुफ्त उठा सकते हैं।
पढ़ें: पिंजौर में आप कहाँ किस होटल में ठहरें इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें
Image Courtesy:Aleksandr Zykov

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+