Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » नवी मुंबई के आसपास घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में

नवी मुंबई के आसपास घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में

जाने नवी मुंबई के आसपास घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में

By Goldi

नवी मुंबई भारतीय राज्य महाराष्ट्र मुंबई के पश्चिमी किनारे पर एक पुर्ण रूप से नियोजित शहर है, इसे मुंबई के जुड़वा शहर के रूप में 1972 से विकसित किया जा रहा है। यग दुनिया का सबसे बड़ा नियोजित शहर बन गया है।

खारघर और पनवेल के आसपास नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण होने के कारण इन क्षेत्रों का महत्व भी बढ़ गया है। शहर दो भागों, उत्तरी नवी मुंबई और दक्षिण नवी मुंबई, पनवेल मेगा शहर है, जो क्षेत्र खारघर से उरण को शामिल हैं के व्यक्तिगत विकास के लिए में विभाजित है।

मुंबई की तरह नवी मुंबई भी काफी भीड़ भाड़ वाला शहर है, ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं,नवी मुंबई के आसपास स्थित कुछ बेहद ही खूबसूरत जगहों के बारे में,जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को और भी यादगार और मजेदार बना सकेंगें।

सेंट्रल पार्क नवी मुंबई

सेंट्रल पार्क नवी मुंबई

सेंट्रल पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क है जोकि खारघर में सेक्टर 23, 24 में स्थित है। इस पार्क का निर्माण व् रखरखाव शहर और औद्योगिक विकास निगम महाराष्ट्र द्वारा किया जाता है। यह पार्क अभी भी बन रहा है, 80 हेक्टेयर में फैला यह पार्क बच्चो के लिए काफी सुविधाजनक है..इस पार्क में बच्चो के खेलने के लिए झूले हैं, जॉगिंग ट्रेक है..रंग बिरंगे और लाइट्स से सम्बंधित फुव्वारे भी है।PC:Ojha.iiitm

पांडवक्का फॉल्स

पांडवक्का फॉल्स

पांडवक्का जलप्रपात नवी मुंबई के उपनगर खारघर में स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार,अज्ञात वास के समय पांडवों ने कुछ समय इस जगह बिताया था, साथ ही झरने में स्नान भी किया था । झरना लगभग 350 मीटर ऊंची है,जहां से पानी तेज धार के साथ नीचे गिरता है। यह वाटरफॉल मुंबई और नवी मुंबई वालो के बीच एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है..इस झरने के पास बौद्ध गुफाएं भी देखी जा सकती हैं।PC:Uruj Kohari

नेरुल बालाजी मंदिर (पूजा का स्थान)

नेरुल बालाजी मंदिर (पूजा का स्थान)

नेरूल बालाजी मंदिर नवी मुंबई के नेरूल रेलवे स्टेशन के पश्चिम की ओर एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर हुबहू आन्ध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति की तरह बना हुआ है..इस मंदिर के मुख देवता श्री बालाजी हैं। इसके अलावा इस मंदिर में कई अन्य मंदिर है जैसे, विद्या गणपति मंदिर, श्री पदमावती देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, विश्वकसेना मंदिर, रामानुजा मंदिर और लक्ष्मी नरसिंह मंदिर आदि।PC:Chithiraiyan

कर्नाल पक्षी अभयारण्य

कर्नाल पक्षी अभयारण्य

कर्नाल पक्षी अभयारण्य नवी मुंबई से 26 किमी की दूरी पर स्थित है। रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका में स्थित यह 4.27 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है। यह पक्षी अभयारण्य कर्नाल किले के नीचे स्थित है और 1 9 68 में स्थापित किया गया था। इस अभयारण्य में रहने वाले 150 से अधिक प्रजाति वाले पक्षियों और प्रवासी पक्षियों की लगभग 37 प्रजातियां हैं।PC: Udaykumar PR

खारघर पहाड़ी

खारघर पहाड़ी

खारघर पहाड़ी नवी मुंबई की नोड है, जो नवी मुंबई से लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित है।इसका निर्माण शहर और औद्योगिक विकास निगम द्वारा किया गया था।यह एक बेहद ही खूबसूरत पहाड़ी स्थल है, यहां लोगो को घूमते हुए और टहलते हुए देख सकते हैं।PC:Gsnair88

गदेश्वर बांध

गदेश्वर बांध

गदेश्वर बांध पनवेल के पास स्थित चंदेरी, महेस्मल, पेब और माथेरान हिल्स के बीच स्थित है। यहां 8 किमी दूर स्थित पनवेल बस स्टेशन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह जगह बांध और धान के खेतों और हरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है..इस जगह आसानी से ट्रैकिंग के जरिये पहुंचा जा सकता है।PC: Pradeep717

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+