Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में हनीमून को बनाना है रोमांटिक...तो जरुर जायें यहां

मानसून में हनीमून को बनाना है रोमांटिक...तो जरुर जायें यहां

अगर आपकी शादी भी मानसून में हो रही हैं और आप सोच रहें है कि,मानसून में हनीमून कहां जाया जाए तो पढ़े ये लेख

By Goldi

इसी क्रम में आज हम आपको अपने लेख के जरिये भारत के उन डेस्टिनेशनों से जहां मॉनसून के दौरान जाकर आप अपने हनीमून को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। क्लिक कर स्लाइड्स पर डालिए एक नजर

केरल

केरल

दक्षिण भारत स्थित केरल हनीमून कपल्स के बीच खासा पॉपुलर डेस्टिनेशन है..खासकर की मानसून के दौरान । मानसून के दौरान यहां का प्राकृतिक सौंदर्य काफी अद्भुत और भी रोमांचक हो जाता है। प्रकृति के द्वारा वरदान के रूप में मिले सौंदर्य के कारण केरल को देवभूमि भी कहा जाता है। शाम के समय पार्टनर के साथ समुद्री तटों का किनारे बैठने में अद्भुत शांति मिलती है। और यहां की प्राकृतिक छटा का दृश्य देखते ही बनता है।PC:Pratheepps

 गोवा

गोवा

यूं तो गोवा में कभी भी जाकर वहां की खूबसूरती का मजा लिया जा सकता है..लेकिन आगर गोवा की खूबसूरती का अगर असली मजा लेना है तो मानसून से बेस्ट सीजन कोई नहीं है। इस दौरान यहां का मौसम सुखद और नेचर अपने सर्वोत्तम फॉर्म पर होता है। ये भी कहा जाता है कि बरसात गोवा को धो देती है और उसके बाद गोवा का जो रूप निकल के आता है वो अपने आप में बेमिसाल है।

गोवा की बेहतरीन खूबसूरती के बीच आप वहां के समुद्री तट पर अपने पार्टनर की बांहों में बाहें डाले शोर मचाते समुंद्र और खूबसूरत बीचों को निहार सकते हैं तो वहीं दूसरी तरफ गोवा के अंतर्गत आने वाले अलग अलग वन्यजीव अभयारण्यों की भी सैर कर सकते हैं।

PC: wikimedia.org

दार्जलिंग

दार्जलिंग

पहाड़ो की रानी के नाम से मशहूर दार्जलिंग खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की खुशनुमा वादियां आपके हनीमून में चार-चांद लगा देती है। मानसून के समय यहां की सुन्दरता और बढ़ जाती है.. यहां पर ऊंचे से सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का सबसे मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है।PC:Kristian Frisk

उदयपुर

उदयपुर

राजस्थान का झीलों का शहर उदयपुर को ईस्ट का वेनिस भी कहा जाता है।अरावली की पहाड़ियों से जुड़ी यहां की लेक एक अलग दुनिया में होने का एहसास कराती है। यहां बने ताज लेक पैलेस हेरिटेज होटल को भी सबसे रोमांटिक होटलों में गिना जाता है।PC:ArishG

बेकल

बेकल

बेकल एक छोटा शहर है जो अरब सागर के तटीय किनारों पर शांतिपूर्वक स्थित है। यह पल्लिकारे गाँव के भीतर है जो केरल के कासरगोड जिले के अंतर्गत आता है। बेकल का नाम ‘बलिअकुलम' से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है बड़ा महल। स्थानीय मिथकों के अनुसार भूतकाल में यहाँ एक महल स्थित था। बेकल एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है जिसमें कई मुख्य आकर्षण हैं।PC: Sajin

दूधसागर फॉल्स

दूधसागर फॉल्स

क्या आप नेचर को उसके सर्वोत्तम रूप में देखना चाहते हैं? क्या कभी आपने धरती पर स्वर्ग की कल्पना करी है ? यदि इन दोनों प्रश्नों पर आपका उत्तर हां में है तो दूधसागर फॉल्स में आपका स्वागत है। गोवा के पास स्थित दूधसागर भारत का एक प्रसिद्धवॉटर फॉल है। इस जल प्रपात की ऊँचाई 1031 फुट है। अपने हनीमून और गोवा यात्रापर आप इस खूबसूरत स्थान को निहारना न भूलें।PC:Sharat Chandra

अलप्पा

अलप्पा

केरल में दिनभर चलने वाली इस हाउसबोट पर किसी होटल के रूम जैसी ही फैसिलिटीज दी जाती हैं। यहां कपल्स पानी के बीच बोट पर दिन बिता सकते हैं। ये बोट जंगल के बीच बने पानी की कैनाल्स में से होती हुई गुजरती है। जिससे कपल्स खुद को नेचर के करीब महसूस करते हैं। इसके साथ ही यहां बने हैरिजेट मेंशन और वेयरहाउस इसे एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं।PC: Ashish Sharma

मुन्‍नार

मुन्‍नार

इदुक्की जिले में स्थित मुन्‍नार एक अविश्‍वसनीय, शानदार और अतिआकर्षक मन को लुभाने वाला हिल स्‍टेशन है। पहाड़ों के घुमावदार इलाकों से घिरा हुआ यह हिल स्‍टेशन पश्चिमी घाट पर स्थित है। मुन्‍नार नाम का अर्थ होता है तीन नदियां और जो मधुरपुजहा, नल्‍लाथन्‍नी और कुंडाली नदियों के अजीब मिलन स्‍थल वाले क्षेत्र को प्रदर्शित करता है। पर्यटन गंतव्‍यों की भारी मांग के बाद, यह हिल स्‍टेशन दुनिया भर में केरल के प्रमुख पर्यटन स्‍थलों के रूप में लोकप्रिय होने लगा है।

PC:Rrjanbiah

कूर्ग

कूर्ग

भारत के स्कॉटलैंड के नाम से लोकप्रिय कूर्ग या कोडागु, कर्नाटक के लोकप्रिय पर्यटन स्‍थलों में से एक है। कूर्ग, कर्नाटक के दक्षिण पश्चिम भाग में पश्चिमी घाट के पास एक पहाड़ पर स्थित जिला है जो समुद्र स्‍तर से लगभग 900 मीटर से 1715 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।कूर्ग को यह स्‍थान यहां पाई जाने वाली हरियाली के कारण के प्रसिद्ध है, यहां की सुंदर घाटियां, रहस्‍यमयी पहाडि़यां, बड़े - बड़े कॉफी के बागान, चाय के बागान, संतरे के पेड़, बुलंद चोटियां और तेजी से बहने वाली नदियां, पर्यटकों का मन मोह लेती है।PC:Coorg Night Sky

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+