Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »त्योहारों से पहले PM मोदी आज दिखाएंगे 3 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए रूट और Timing

त्योहारों से पहले PM मोदी आज दिखाएंगे 3 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए रूट और Timing

त्योहारों का सीजन शुरू होने ही वाला है। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। पिछले लंबे समय से इन तीनों रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था। 31 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी जिन 3 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं...

वह उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच यातायात के संपर्कों को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होने वाला है। पीएम मोदी तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करने वाले हैं। ये तीनों नयी ट्रेनें 100 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस के विशाल नेटवर्क को और भी विस्तृत बनाएंगी जो देशभर के 280 से ज्यादा जिलों को तेज रफ्तार वाली इन ट्रेनों की मदद से जोड़ती हैं।

pm modi to flag off 3 vande bharat express

कौन-कौन से रूट्स पर शुरू हो रही हैं वंदे भारत एक्सप्रेस?

  • चेन्नई सेंट्रल से नागरकोईल
  • मदुरै से बैंगलोर कैंट
  • मेरठ सिटी से लखनऊ

चेन्नई-नागरकोईल वंदे भारत एक्सप्रेस

नागरकोईल जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20627) की शुरुआत भले ही चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से किया जाएगा लेकिन यह ट्रेन चेन्नई एग्मोर स्टेशन से नागरकोईल के बीच चलेगी। यह ट्रेन बुधवार के अलावा सप्ताह से बाकी 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन चेन्नई एग्मोर स्टेशन से सुबह 5 बजे खुलेगी जो दोपहर 1.50 बजे नागरकोईल स्टेशन पर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में नागरकोईल-चेन्नई एग्मोर (ट्रेन नंबर 20628) वंदे भारत एक्सप्रेस नागरकोईल से दोपहर 2.20 बजे खुलेगी जो रात 11 बजे चेन्नई पहुंचेगी। यह ट्रेन उन तीर्थ यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित होगी जो मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर और कन्याकुमारी में कुमारी अम्मन मंदिर में दर्शन करने जाना चाहते हैं।

कौन से स्टेशनों पर रुकेगी?

  • तांबरम
  • विल्लुपुरम
  • तिरुचिरापल्ली
  • डिंडुगल
  • मदुरै
  • कोविलपट्टी
  • तिरुनेल्वेली
bangalore-madurai vande bharat express

मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस

मंगलवार के अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन मदुरै से बेंगलुरु कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20671) मदुरै स्टेशन से सुबह 5.15 बजे खुलेगी जो दोपहर 1 बजे बेंगलुरु कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में बेंगलुरु कैंट-मदुरै वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20672) दोपहर 1.30 बजे बेंगलुरु कैंट स्टेशन से खुलेगी जो रात 9.45 बजे मदुरै स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित होगी जो वीकेंड पर या छोटी छुट्टियों में मंदिरों के शहर मदुरै में घूमने जाना चाहते हैं।

कौन से स्टेशनों पर रुकेगी?

  • डिंडुगल
  • तिरुचिरापल्ली
  • करूर
  • नमक्कल
  • सलेम
  • कृष्णराजपुरम
meerut-lucknow vande bharat express

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

मेरठ सिटी से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22490) मंगलवार के अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन चलेगी। सुबह 6.35 बजे यह ट्रेन मेरठ सिटी से खुलेगी जो लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22489) लखनऊ के चारबाग स्टेशन से दोपहर 2.45 बजे खुलेगी जो रात 10 बजे मेरठ सिटी में पहुंचेगी।

इस ट्रेन का सामान्य संचालन लखनऊ से रविवार (1 सितंबर) को और मेरठ सिटी से सोमवार को शुरू होगा। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में बहुत ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। खासतौर पर दिगंबर जैन मंदिर, मनसा देवी मंदिर, सुरजकुंड मंदिर और औघड़नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन के शुरू होने से काफी सुविधा होने की उम्मीद है।

कौन से स्टेशनों पर रुकेगी?

  • मुरादाबाद
  • बरेली

More News

Read more about: vande bharat train travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+