Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपने फ्रेंच कनेक्शन के लिए मशहूर, पॉन्डिचेरी को निहारें एक्सक्लूसिव तस्वीरों में

अपने फ्रेंच कनेक्शन के लिए मशहूर, पॉन्डिचेरी को निहारें एक्सक्लूसिव तस्वीरों में

By Syedbelal

आधिकारिक तौर पर 2006 के बाद से पुडुचेरी नाम से जाना जाने वाला पॉन्डिचेरी, इसी नाम से प्रसिद्ध संघ क्षेत्र की राजधानी है। यह शहर और क्षेत्र, दोनों ही फ्रेंच उपनिवेशवाद से प्राप्त विरासत में समृद्ध है जिसका इस क्षेत्र की अद्वितीय संस्कृति और विरासत में महत्वपूर्ण योगदान है। पॉन्डिचेरी का संघ क्षेत्र तीन भारतीय राज्यों में फैले चार तटीय क्षेत्रों यानम, पांडिचेरी शहर, कराईकल और माहे से बना है।

ज्ञात हो कि बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित, पॉन्डिचेरी शहर, चेन्नई से 162 किलोमीटर दूर है और एक समय में फ्रांसीसी शासन के अधीन था और 1670 से 1954 तक एक प्रमुख फ्रांसीसी उपनिवेश था। फ्रांसीसियों ने पांडिचेरी में लगभग तीन शताब्दियों तक निर्बाध शासन किया और शहर में सबसे अच्छी संस्कृति और वास्तुकला के रूप में एक महान विरासत छोड़ गए।

Read : कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों में करें भगवान विष्णु को समार्पित श्री रंगनाथस्‍वामी मंदिर के दर्शन

यदि बात पॉन्डिचेरी में पर्यटन के बिन्दुओं पर हो तो आपको बताते चलें कि यात्रा के विविध अनुभव लेने की इच्छा रखने वाले यात्री के लिए पांडिचेरी एक उत्कृष्ट स्थान है। तो अब देर किस बात की आइये कुछ चुनिंदा तस्वीरों के जरिये करें खूबसूरत पॉन्डिचेरी की कभी न भूले जाने वाली सैर।

कराईकल अम्‍माईयार मंदिर

कराईकल अम्‍माईयार मंदिर

कराईकल अम्‍माईयार मंदिर एक श्राइन है जहां एक प्रसिद्ध भक्ति संत कराईकल अम्‍माईयार की पूजा की जाती है।
Photo Courtesy: Jonas Buchholz

कराईकल बीच

कराईकल बीच

कराईकल बीच की एक मन मोह लेने वाली तस्वीर।
Photo Courtesy: Jassimjazz

माहे लाइट हाउस

माहे लाइट हाउस

माहे में स्थित एक प्राचीन लाइट हाउस की खूबसूरत तस्वीर।
Photo Courtesy: Drajay1976

माहे बीच

माहे बीच

माहे बीच पर समुन्द्र दे उठती हुई लहरों की खूबसूरत तस्वीर।
Photo Courtesy: Ezhuttukari

श्री अरबिंदो आश्रम

श्री अरबिंदो आश्रम

अरबिंदो आश्रम 1926 में श्री अरबिंदो घोष द्वारा स्थापित किया गया था जो अंग्रेजों के अत्याचार से बचने के लिए भाग गए थे।
Photo Courtesy: Aravind Sivaraj

ऑरोविले

ऑरोविले

पांडिचेरी से कुछ ही दूर स्थित ऑरोविले एक ऐसा शहर है जहाँ विभिन्न राष्ट्रीयताएँ और संस्कृतियाँ मिलती हैं।
Photo Courtesy: Nibedit

पांडिचेरी बीच

पांडिचेरी बीच

पांडिचेरी बीच पर सूर्योदय की मन मोह लेने वाली तस्वीर।
Photo Courtesy: Karthik Easvur

फ्रेंच वॉर मेमोरियल

फ्रेंच वॉर मेमोरियल

पांडिचेरी में फ्रांस युद्ध स्मारक प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए युद्ध नायकों की स्मृति में बनवाया गया था।
Photo Courtesy: Rafimmedia

गांधी प्रतिमा

गांधी प्रतिमा

पांडिचेरी में लगी महात्मा गांधी की एक विशाल प्रतिमा की खूबसूरत तस्वीर।
Photo Courtesy: Sanyam Bahga

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+